टॉप तीन NXT Superstars जो SummerSlam 2023 के बाद कर सकते हैं अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू

WWE शुरु से ही अपने बड़े इवेंट के बाद कुछ फ्रेश चेहरों को अपने ब्रांड का हिस्सा बनाता है।
WWE शुरु से ही नए और युवा टैलेंट को बढ़ावा देता है, और अपने दोनों ब्रांड्स को फ्रेश और फैंस का पसंदीदा बनाए रखने के लिए कुछ बढ़िया NXT Superstars को मेन रोस्टर में शामिल होने का मौका देता है। बता दें इस साल ड्राफ्ट 2023 और WrestleMania 39 के बाद कई NXT स्टार्स मेन रोस्टर में अपना डेब्यू कर चुके हैं।
इस बार ड्राफ्ट के दौरान प्रिटी डेडली, ग्रेसन वॉलर और कैमरन ग्राइम्स, SmackDown ब्रांड का हिस्सा बने थे। वहीं इनके अलावा जोई स्टार्क, जेडी मैकडॉनघ, कटाना चांस और केडन कार्टर को Raw ब्रांड में शामिल किया गया था। WWE हमेशा अपने दोनों बड़े इवेंट्स के बाद कुछ नए सुपरस्टार्स को मेन रोस्टर का हिस्सा बनाती है, ऐसे में कयास ये लगाए जा रहे हैं कि SummerSlam 2023 के बाद हमें कुछ और NXT सुपरस्टार्स का मेन रोस्टर में डेब्यू देखने को मिल सकता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं उन NXT सुपरस्टार्स के बारे में, जो SummerSlam 2023 के बाद मेन रोस्टर पर डेब्यू कर सकते हैं।
NXT Superstars जो कर सकते हैं मेन रोस्टर डेब्यू:
Wes Lee

NXT के हाई फ्लाइंग सुपरस्टार वेस ली (Wes Lee) ने हाल ही में डोमिनिक मिस्टेरियो के हाथों हारकर अपना NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप गंवा दिया। जिसके बाद से उन्हें और कोई बड़ा मैच नहीं मिला है, फिलहाल NXT में भी उन्हें और कोई बड़ा मेन इवेंट पुश मिलने की संभावना नहीं जताई जा रही है।
लेकिन फैंस से उन्हें काफी प्यार और समर्थन मिलता है, ऐसे में संभावना ये जताई जा रही है कि, WWE उन्हें जल्द अपने दोनों बड़े ब्रांड का हिस्सा बन सकती है और हमें उनका एक नया रेसलिंग रन देखने को मिल सकता है।
Cora Jade

NXT 2.0 के शुरू होने के बाद से ही कोरा जेड (Cora Jade) को लगातार पुश मिला है। वो NXT के हर बड़े इवेंट का हिस्सा बन चुकी हैं, साथ ही उन्होंने फैंस को अपने प्रदर्शन से प्रभावित भी किया है। हालांकि वो अभी तक NXT विमेंस चैंपियनशिप नहीं जीत पाई है, बता दें हाल में ही कोरा जेड ने रॉक्सेन परेज पर अटैक करके हील टर्न ले लिया था। जिसके बाद फैंस ने उनके इस नए कैरेक्टर को काफी पसंद किया था।
WWE भी उनके इस हील टर्न को अपने दोनों में से किसी एक ब्रांड पर एक नए स्टोरी लाइन के साथ अच्छे से यूज करना चाहेगा। ऐसे में हमें वो जल्द मेन रोस्टर का हिस्सा बनते हुए देखने को मिल सकती है। वहीं इस समय अटकलें इस बात की भी है कि वो जजमेंट डे का हिस्सा बन सकती है।
Also Read: Rhea Ripley और Edge का एक बार फिर होगा घमासान, ‘Mami’ ने अपने बयान से कर दिया ऐलान
Bron Breaker

ब्रॉन ब्रेकर (Bron Breaker) का अब तक का NXT सफर काफी अच्छा रहा है, उन्होंने इस दौरान कई बड़े सुपरस्टार्स को भी हराया है। इस शो के अपने पहले ही मैच में उन्होंने एलए नाइट को मात दी थी। इसके बाद उन्होंने टॉमैसो सिएम्पा को हराकर NXT चैंपियनशिप जीता था, और लंबे समय तक टाइटल को अपने पास रखा था। वो दो बार NXT चैंपियन बन चुके हैं, इस दौरान उन्होंने WWE के दो पूर्व चैंपियन डॉल्फ जिगलर और जिंदर महल को भी हराया था।
इसके अलावा वो Raw और SmackDown दोनों ही ब्रांड में नजर आ चुके हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने WWE चैंपियन सैथ रॉलिंस के खिलाफ भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। ऐसे में संभावना ये है कि वो जल्द WWE में शामिल हो सकते हैं और कंपनी के कुछ बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ हमें प्रदर्शन करते हुए देखने को मिल सकते हैं।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram and join our community on Telegram.
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान
- साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल
- WWE के तीन मौजूदा सबसे बढ़िया बेबीफेस सुपरस्टार्स
- साल 2025 में भारतीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल