Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

देखिए: World Cup 2023 के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च, इस बड़े बदलाव वाली जर्सी पहने नजर आए भारतीय खिलाड़ी

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :September 20, 2023 at 8:41 PM
Modified at :September 20, 2023 at 8:43 PM
देखिए: World Cup 2023 के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च, इस बड़े बदलाव वाली जर्सी पहने नजर आए भारतीय खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी क्रिकेट World Cup 2023 के लिए अपनी जर्सी का अनावरण किया है।

भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी के आधिकारिक किट प्रायोजक एडिडास ने आगामी आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (World Cup) 2023 के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च कर दी है। एडिडास कुछ महीने पहले ही भारतीय टीम की जर्सी का आधिकारिक प्रायोजक बना था, और अब उन्होंने टीम इंडिया की जर्सी को इस मेगा इवेंट के लिए नया रूप दिया है। 

बता दें अब भारतीय टीम की जर्सी के कंधे पर तीन सफेद रंद से लाइन की जगह, तिरंगे की तीन पट्टियों नजर आएंगी। भारतीय टीम पिछले 10 वर्षों से आईसीसी खिताब जीतने का इंतजार कर रही है, क्योंकि 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से उन्होंने कोई भी बड़ा आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है।

Also Read: देखिए: ICC World Cup 2023 के लिए ऑफिशियल एंथम सॉन्ग लॉन्च, Ranveer Singh और Pritam ने डांस कर मचाया धमाल

'3 का ड्रीम' है थीम

एडिडास द्वारा जारी की गई नई जर्सी में कंधों पर अब भारत का प्रतीक यानी की तिरंगा नजर आएगा।  वहीं बीसीसीआई का लोगो जर्सी के बाई ओर रखा गया है, और दो सितारे (1983 में कपिल देव और 2011 में एमएस धोनी के विश्व कप जीत) का पहचान हमेशा की तरह भारतीय टीम की जर्सी का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

https://twitter.com/adidas/status/1704397482292072479?s=20

भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा विश्व कप का खिताब जीतने के लिए पूरी तैयारी के साथ टूर्नामेंट में प्रवेश करेंगी। वहीं जर्सी की स्पॉन्सर एडिडास ने विश्व कप 2023 अभियान को ‘3 का ड्रीम है अपना’ का नाम दिया है। इसके अलावा लॉन्च वीडियो में एक रैप गाना '3 का ड्रीम' भी जोड़ा गया है।

बता दें प्रसिद्ध भारतीय गायक रफ्तार ने रैप गीत '3 का ड्रीम' गाया है, जो भारत में आगामी विश्व कप 2023 के लिए भारत के अभियान को दर्शाता है। एडिडास द्वारा जारी किए गए वीडियो में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल शामिल हैं, और उनके बैकग्राउंड में 3 का ड्रीम है अपना सॉन्ग बज रहा है। बता दें एडिडास ने वीडियो को कैप्शन के साथ पोस्ट किया, "1983 ने चिंगारी भड़काई, 2011 गौरव लेकर आया, 2023 #3kadream के सपने को दर्शाता है, असंभव नहीं है ये सपना।"

8 अक्टूबर को नई जर्सी पहने मैदान पर उतरेगा भारत

भारत अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ उनका महामुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एक मेजबान के रूप में, भारत विश्व कप चैंपियनशिप जीतने के लिए स्पष्ट रूप से पसंदीदा है। गौरतलब है कि, पिछले तीन संस्करणों में मेजबान टीमें ही विश्व विजेता बना है। 2011 में भारत, 2015 में ऑस्ट्रेलिया और 2019 में इंग्लैंड मेजबान के रूप में चैंपियन बना है।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.

Latest News
Advertisement