Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

Asian Games 2023: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का पूरा शेड्यूल, टीम, ग्रुप और लाइव टेलीकास्ट की पूरी जानकारी

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :October 2, 2023 at 2:39 AM
Modified at :October 3, 2023 at 11:03 PM
Asian Games 2023: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का पूरा शेड्यूल, टीम, ग्रुप और लाइव टेलीकास्ट की पूरी जानकारी

टीम इंडिया इस बार काफी आसान ग्रुप में है।

एशियन गेम्स 2023 (Asian Games) का आयोजन इस वक्त चीन के ग्वांगझू में शहर में हो रहा है और भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन लगातार जारी है। कई सारे इवेंट्स ऐसे हैं जिसमें भारतीय टीम और खिलाड़ी पदक जीत चुके हैं। हालांकि भारत में लाखों फैंस ऐसे हैं जिन्हें कबड्डी मैचों का बेसब्री से इंतजार है।

कबड्डी का इवेंट कब होगा और भारतीय टीम कब-कब अपने मुकाबले खेलेगी, हर कोई इसके बारे में जानना चाह रहा है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम के मुकाबले कब शुरु होंगे और भारतीय टीम कब और किन-किन टीमों के खिलाफ मैच खेलेगी और आप इन मुकाबलों का आनंद कहां पर उठा सकते हैं।

Asian Games के लिए भारतीय पुरुष कबड्डी टीम

एशियन गेम्स 2023 के लिए भारत की मेंस कबड्डी टीम का ऐलान काफी पहले ही हो चुका था। कई दिग्गज खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली थी। पवन सेहरावत की कप्तानी में कई बेहतरीन प्लेयर चुने गए हैं। पूरी टीम इस प्रकार है।

पवन कुमार सेहरावत (कप्तान), नितेश कुमार, नवीन कुमार, सुरजीत सिंह, परवेश भैंसवाल, अर्जुन देशवाल, विशाल भारद्वाज, सुनील कुमार, आकाश शिंदे, नितिन रावल, असलम इनामदार और सचिन तंवर।

एशियन गेम्स 2023 में भारतीय मेंस टीम का ग्रुप

ग्रुप ए में भारत, बांग्लादेश, चीनी ताइपे, थाईलैंड और जापान को रखा गया है। ग्रुप बी में ईरान, पाकिस्तान, मलेशिया और साउथ कोरिया को रखा गया है।

ग्रुप A

भारत, जापान, बांग्लादेश, थाईलैंड और चीनी ताइपे।

ग्रुप B

ईरान, पाकिस्तान, कोरिया रिपब्लिक और मलेशिया।

एशियन गेम्स 2023 में भारतीय मेंस कबड्डी टीम का पूरा शेड्यूल

भारतीय कबड्डी टीम को लीग स्टेज में अपने 4 मुकाबले तीन दिन में खेलने हैं। 3 और 4 अक्टूबर को भारतीय टीम को एक मैच खेलना है। 5 अक्टूबर को भारत को दो मैच खेलने हैं। भारत का पहला मैच बांग्लादेश, दूसरा मुकाबला थाईलैंड, तीसरा मैच चीनी ताइपे और आखिरी लीग स्टेज मैच जापान के खिलाफ होने वाला है।

3 अक्टूबर 2023

इंडिया vs बांग्लादेश - 6:00 AM

4 अक्टूबर 2023

इंडिया vs थाइलैंड - 6:00 AM

5 अक्टूबर 2023

इंडिया vs चाइनीज ताइपे - 8:00 AM

एशियन गेम्स 2023 में मेंस टीम का पूरा शेड्यूल

इस बार एशियन गेम्स में 2 अक्टूबर 2023 से ग्रुप मैचों की शुरुआत होगी और 7 अक्टूबर को गोल्ड मेडल मैच खेला जाएगा।

2 अक्टूबर 2023

पहला मैच - जापान 17-52 बांग्लादेश

दूसरा मैच - थाईलैंड 24-45 चीनी ताइपे

तीसरा मैच - ईरान 43-16 पाकिस्तान

चौथा मैच - साउथ कोरिया 38-40 मलेशिया

3 अक्टूबर

5वां मैच - भारत 55-18 बांग्लादेश (मैच रिपोर्ट)

छठा मैच - चीनी ताइपे 38-22 जापान

सातवां मैच - मलेशिया 23-53 ईरान

आठवां मैच - पाकिस्तान 56-21 साउथ कोरिया

4 अक्टूबर

9वां मैच - भारत vs थाईलैंड, सुबह 6 बजे

10वां मैच - चीनी ताइपे vs बांग्लादेश, सुबह 7 बजे

11वां मैच - ईरान vs साउथ कोरिया, सुबह 11:30 बजे

12वां मैच - मलेशिया vs पाकिस्तान, दोपहर 12:30 बजे

5 अक्टूबर

13वां मैच - थाईलैंड vs जापान, सुबह 7 बजे

14वां मैच - भारत vs चीनी ताइपे, सुबह 8 बजे

15वां मैच - बांग्लादेश vs थाईलैंड, दोपहर 12:30 बजे

16वां मैच - जापान vs भारत, दोपहर 1:30 बजे

नॉक-आउट मुकाबले - 6 अक्टूबर

17वां मैच - पहला सेमीफाइनल, दोपहर 12:30 बजे

18वां मैच - दूसरा सेमीफाइनल, दोपहर 1:30 बजे

7 अक्टूबर 2023

गोल्ड मेडल मैच - 1:30 PM

एशियन गेम्स में कबड्डी के मुकाबले आप कहां देख सकते हैं ?

एशियन गेम्स 2023 में कबड्डी के मैचों का भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क टीवी चैनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा सोनी लिव एप पर भी आप मुकाबलों का आनंद उठा सकेंगे। 

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.