Khel Now logo
HomeSportsIPL 2025Live Score

क्रिकेट न्यूज

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के पांच सबसे सफल कप्तान

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :June 5, 2024 at 11:58 PM
Modified at :June 6, 2024 at 12:18 AM
Post Featured

टी20 क्रिकेट में भारतीय कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा का जीत प्रतिशत सबसे अच्छा है।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में अब तक 13 अलग-अलग खिलाड़ियों ने भारतीय टीम की कप्तानी की है। इनमें सबसे अधिक मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप के शुरुआती संस्करण में खिताब भी जीता था। 12 जनवरी 2024 तक वह बतौर भारतीय सबसे अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने वाले कप्तान भी हैं।

हालांकि, भारत के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा एवं विराट कोहली की कप्तानी में भी भारतीय टीम को कई सारे मैचों में जीत मिली है। बतौर कप्तान भरत को सबसे अधिक मैचों में जीत दिलाने के मामले में रोहित शर्मा वर्तमान समय में दूसरे स्थान पर हैं और वह बहुत ही जल्द एमएस धोनी के रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे। जहां पर हम आपको टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 5 सबसे सफल भारतीय कप्तानों की जानकारी देने जा रहे हैं।

ये हैं टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे सफल भारतीय कप्तान:

5. सूर्यकुमार यादव:

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav. (Image Source: BCCI)

वर्तमान समय में आईसीसी टी20 बैटिंग रैंकिंग में पहले स्थान पर मौजूद सूर्यकुमार यादव को विश्व कप 2023 के ठीक बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की एवं दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था। उन्होंने अब तक साथ टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है, जिनमें उन्हें 5 मैचों में जीत हासिल हुई है।

4. हार्दिक पांड्या:

Hardik Pandya
Hardik Pandya. (Image Source: Twitter)

रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में हार्दिक पांड्या ने कई सारे टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम को अब तक सिर्फ एक ही सीरीज में (2023 में वेस्टइंडीज दौरे पर) हार का सामना करना पड़ा है। पांड्या ने अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत की कप्तानी की है, जिनमें उन्हें 10 मैचों में जीत हासिल हुई है जबकि 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

3. विराट कोहली:

Virat Kohli
Virat Kohli. (Image Source: ICC)

भारत के अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली ने टी20 विश्व कप 2021 के बाद इस फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी। उन्होंने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 50 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की, जिसमें उन्हें 30 मैचों में जीत हासिल हुई, जबकि 16 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

2. एमएस धोनी:

MS Dhoni
MS Dhoni. (Image Source: Twitter)

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के नाम भारत की ओर से सबसे अधिक टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने अपने करियर में कुल 72 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत की कप्तानी की थी जिसमें उन्हें 41 मैचों में जीत हासिल हुई थी जबकि 28 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। धोनी के नेतृत्व में भारत में 2007 में टी20 विश्व कप का खिताब भी जीता था।

1. रोहित शर्मा:

Indian captain Rohit Sharma in ICC Cricket World Cup 2023
Rohit Sharma. (Image Source: ICC)

वर्तमान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 2017 में पहली बार विराट कोहली की अनुपस्थिति में भारतीय टीम की कमान संभाली थी। 2021 में कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद उन्हें भारतीय टीम का नियमित कप्तान बनाया गया। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम अब तक 55 मुकाबले खेल चुकी है, जिसमें उन्हें 42 मैचों में जीत हासिल हुई है, जबकि 12 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ है।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish Kumar Mishra
Neetish Kumar Mishra

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Latest News
Advertisement