Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

तीन स्टार भारतीय खिलाड़ी जिनका T20 World Cup 2024 के स्क्वॉड से कट सकता है पत्ता

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :April 10, 2024 at 1:25 PM
Modified at :April 10, 2024 at 1:25 PM
तीन स्टार भारतीय खिलाड़ी जिनका T20 World Cup 2024 के स्क्वॉड से कट सकता है पत्ता

राष्ट्रीय चयन समिति आईपीएल 2024 के प्रदर्शन के आधार पर T20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम का चयन करेगी।

आईपीएल के 17वें संस्करण ने निश्चित रूप से दुनिया भर में धूम मचा दी है, और फैंस को पैसे वसूल मैच देखने को मिल रहे हैं। आप जानते ही होंगे इस सीजन आईपीएल इतिहास के कुछ बड़े रिकॉर्ड पहले ही टूट चुके हैं और आने वाले कुछ मैचों में कुछ और रिकॉर्ड टूटते और बनते हुए देखने को मिल सकते हैं। इस सीजन मयंक यादव, शशांक सिंह, यश ठाकुर, अभिषेक शर्मा, रियान पराग जैसे कुछ दूसरे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से फैंस का ध्यान अपनी तरफ खिंचा है।

वहीं आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2024 की रेस में शामिल कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने इस सीजन अभी तक अपने प्रदर्शन से हर किसी को निराश किया है। जैसा की आप जानते ही होंगे आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टी20 स्क्वॉड का चयन आईपीएल 2024 के आधार पर होगा। वहीं इस समय कुछ प्रमुख खिलाड़ी हैं, जिनका फॉर्म बहुत खराब नजर आ रहा है और ऐसे में अगर वो आने वाले मैचों में अच्छा नहीं कर पाते हैं तो निश्चित रूप से उनके चयन के दरवाजे बंद हो सकते हैं। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन बड़े खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जिनके चयन पर इस समय खतरा मंडरा रहा है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

इन तीन खिलाड़ियों के चयन पर मंडरा रहा है खतरा:

3. जितेश शर्मा

JItesh Sharma
JItesh Sharma. (Image Source: BCCI)

आईपीएल के पिछले दो सीजन में पंजाब किंग्स के लिए किए गए बढ़िया प्रदर्शन के कारण जितेश शर्मा को भारत की टी20 टीम में मौका मिला। बता दें ईशान किशन उपलब्ध नहीं थे और ऋषभ पंत भी घायल थे, इस वजह से जितेश ने टी20 में पहली पसंद के विकेटकीपर के रूप में कई मैच खेले।

हालांकि, आईपीएल 2024 में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं दिख रहा है। उन्होंने पांच पारियों में सिर्फ 77 रन बनाए हैं। अगर वह इसी तरह असफल होते रहे तो उनके लिए टी20 वर्ल्ड कप के दरवाजे बंद हो सकते हैं। आप जानते ही हैं की ऋषभ पंत वापिस आ गए हैं और अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे हैं। ऐसे में जितेश अगर आने वाले कुछ और मैचों में खराब खेलते हैं तो निश्चित तौर पर पंत के साथ भारतीय टीम किसी दूसरे विकेटकीपर का चयन करेगी।

2. यशस्वी जायसवाल

Yashasvi Jaiswal
Yashasvi Jaiswal. (Image Source: BCCI)

आईपीएल 2024 से पहले यशस्वी जायसवाल ने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में अपने बल्ले से धूम मचाया और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी जीता। इंग्लैंड के खिलाफ जायसवाल ने दो दोहरे शतकों के साथ 600 से ज्यादा रन बनाए थे और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। बता दें उनके फॉर्म को देखते हुए लग रहा था कि वह मौजूदा आईपीएल में भी कमाल का प्रदर्शन करेंगे और टी20 वर्ल्ड कप में बतौर ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ खेलते हुए नजर आएंगे।

लेकिन इस युवा बल्लेबाज ने मौजूदा आईपीएल सीजन की पहली चार पारियों में 9.75 की औसत और 144.44 की स्ट्राइक रेट से मात्र 39 रन बनाए हैं। वह इस समय युवा है और अगर वह इस तरह ही असफल होते रहे तो इसका असर उनके आत्मविश्वास पर भी पड़ सकता है। इसके अलावा, अगर वह आने वाले मैचों में भी इस तरह का खराब प्रदर्शन करते हैं, तो इस बात की पूरी संभावना है कि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 के स्क्वॉड में शामिल नहीं किया जाएगा और उनकी जगह शुभमन गिल को मौका मिलेगा।

1. मोहम्मद सिराज

Mohammed Siraj RCB IPL
Mohammed Siraj. (Image Source: BCCI)

मोहम्मद सिराज पिछले कुछ वर्षों से सभी प्रारूपों में भारत के पसंदीदा गेंदबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए इस दौरान काफी बढ़िया प्रदर्शन किया है और काफी बार मैच विनिंग स्पेल फेंके हैं। बता दें आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में जसप्रीत बुमराह के साथ सिराज को बतौर प्रमुख गेंदबाज ले जाने की संभावना है, लेकिन उनकी मौजूदा फॉर्म उनके लिए बड़ा सिरदर्द बन सकती है।

सिराज ने आईपीएल 2024 में पांच मैचों में मात्र चार विकेट लिए हैं और इस दौरान उन्होंने 10.10 की इकॉनमी रेट से बहुत ज्यादा रन दिए हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो संभावना है कि चयनकर्ताओं को बुमराह के साथ साझेदारी के लिए कोई दूसरा गेंदबाजी विकल्प ढूंढना होगा।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.