Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप पांच गेंदबाज

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :March 9, 2026 at 12:10 AM
Modified at :March 9, 2026 at 12:10 AM
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप पांच गेंदबाज

दो भारतीय गेंदबाजों का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बोलबाला रहा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जहां बल्लेबाजों ने रन बनाए, वहीं गेंदबाजों ने भी उतना ही प्रभाव डाला। कई मुकाबलों में तेज और स्पिन गेंदबाजों ने शुरुआती विकेट लेकर विरोधी टीम को दबाव में डाल दिया, जिससे मैच का परिणाम पूरी तरह बदल गया।

ये भी पढ़िए: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज

भारत, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने के पीछे भी उनके गेंदबाजों का अहम योगदान रहा। लगातार विकेट लेने की क्षमता ही बड़े टूर्नामेंट में टीमों को आगे ले जाती है। तो चलिए जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप पांच गेंदबाज कौन-कौन हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

ये हैं टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज-

5. आदिल रशीद (इंग्लैंड) – 13 विकेट

इंग्लैंड के अनुभवी स्पिनर आदिल रशीद अब इस सूची में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई है। रशीद ने अब तक 8 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं।

4. ब्लेसिंग मुजरबानी (जिम्बाब्वे) – 13 विकेट

Blessing Muzarabani
Blessing Muzarabani. (Image Source: AP)

जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी भी 13 विकेट लेकर चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने 6 मैचों में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और कई बार नई गेंद से विपक्षी टीम को झटका दिया।

मुजारबानी की हाइट और गति बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित हुई। उनके प्रदर्शन ने जिम्बाब्वे को कई मैचों में प्रतिस्पर्धी बनाए रखा। हालांकि, ग्रुप स्टेज में अजेय रहने के बावजूद सुपर 8 में उनकी टीम को तीनों मुकाबलों में हार झेलकर बाहर होना पड़ा।

3. शैडली वैन शाल्कविक (यूएसए) – 13 विकेट

यूएसए के तेज गेंदबाज शैडली वैन शाल्कविक ने इस टूर्नामेंट में 4 मैचों में ही 13 विकेट लेकर सभी को चौंका दिया। ग्रुप स्टेज में उनकी औसत 7.76 और इकोनॉमी 6.80 रही, जो टी20 फॉर्मेट में बेहद प्रभावशाली मानी जाती है। उन्होंने छोटे अभियान के बावजूद हर मैच में विकेट निकालकर अपनी टीम को मजबूती दी।

शाल्कविक के शानदार गेंदबाजी की बदौलत यूएसए ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन किया और नीदरलैंड्स एवं नामीबिया के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की, जबकि भारत को पहली पारी में हार की दहलीज पर ले आई थी।

2. वरुण चक्रवर्ती (भारत) – 14 विकेट

Varun Chakravarthy India T20I 2025
Varun Chakravarthy. (Image Source: BCCI)

भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने 9 मैचों में 14 विकेट लेकर टीम की सफलता में बड़ा योगदान दिया। उनकी गेंदबाजी ने कई बार बीच के ओवरों में रन गति को रोका और बड़ी साझेदारियां तोड़ीं। भारत के जीतने के पीछे स्पिन विभाग की मजबूती एक बड़ा कारण रही और वरुण ने उस भूमिका को बखूबी निभाया।

1. जसप्रीत बुमराह (भारत) – 14 विकेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में शानदार चार विकेट लेकर जसप्रीत बुमराह संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 12.42 के औसत से 14 विकेट लिए।

मात्र 6.21 की किफायती इकॉनमी रेट से उन्होंने विपक्षी टीमों के खिलाफ रनों पर अंकुश लगाने का बेहतरीन काम किया। उन्होंने अहम मौकों पर, खासकर सेमीफाइनल और फाइनल में, महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल कीं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट किसने लिए हैं?

यूएसए के तेज गेंदबाज शैडली वैन शाल्कविक इस टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने ग्रुप स्टेज के सिर्फ 4 मैचों में ही 13 विकेट झटककर सभी को चौंका दिया।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.