Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

Dinesh Karthik होंगे भारत की T20 World Cup 2024 स्क्वॉड का हिस्सा, ताबड़तोड़ पारियां खेल अपना स्पॉट किया पक्का?

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :April 17, 2024 at 11:22 PM (GMT+5:30)
Modified at :April 17, 2024 at 11:22 PM (GMT+5:30)
Dinesh Karthik होंगे भारत की T20 World Cup 2024 स्क्वॉड का हिस्सा, ताबड़तोड़ पारियां खेल अपना स्पॉट किया पक्का?

आईपीएल 2024 में Dinesh Karthik का स्ट्राइक रेट 205.85 का है।

इसी साल जून-जुलाई महीने में कैरिबियन और अमेरिका में टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन होने वाला है। इसके लिए बीसीसीआई अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक भारत का स्क्वाड घोषित करने वाली है। इसके लिए आईपीएल 2024 का सीजन काफी अहमद होने वाला है, क्योंकि इस सीजन अच्छे फॉर्म में चल रहे कुछ अनुभवी एवं युवा खिलाड़ियों को भारतीय स्क्वाड में जगह मिल सकती है। शानदार फॉर्म में चल रहे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) एक बार फिर से अपनी दावेदारी ठोंक चुके हैं।

भारत के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक आईपीएल 2024 में काफी अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 35 गेंदों पर 83 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर एक बार फिर से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी 23 गेंदों पर 53* रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके अलावा, उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ बेंगलुरु में 10 गेंदों पर 28* रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर अपनी टीम को इस सीजन अब तक की इकलौती जीत दिलाई थी।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

आईपीएल 2024 में ऐसा रहा है Dinesh Karthik का प्रदर्शन:

पिछले सीजन खराब प्रदर्शन करने वाले दिनेश कार्तिक आईपीएल 2024 में काफी अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। कार्तिक ने इस सीजन अब तक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 6 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 75.33 की औसत और 205.45 की शानदार स्ट्राइक रेट से 226 रन बनाए हैं। उन्होंने इस सीजन अब तक 16 चौके और 18 छक्के भी लगाए हैं। साथ ही साथ उन्होंने 83 की सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ 2 अर्धशतक भी लगाए हैं।

क्या दिनेश कार्तिक को टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम में मिलेगी जगह?

दिनेश कार्तिक आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विकेटकीपर की भूमिका निभाते हैं और नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं। इस स्थान पर उन्होंने इस सीजन आरसीबी के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसके चलते चयनकर्ताओं का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हुआ है। फिलहाल, टी20 विश्व कप के लिए भारतीय स्क्वाड में विकेटकीपर के जगह के लिए ऋषभ पंत, केएल राहुल और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों पर विचार किया जा रहा है।

दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2022 में भी काफी शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके चलते उन्हें भारतीय टीम में वापसी करने का मौका मिला था और उन्हें फिनिशर की भूमिका दी गई थी। उनके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टी20 विश्व कप 2022 के लिए उन्हें भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था। हालांकि, वहाँ उनके खराब प्रदर्शन की वजह से उन्हें दोबारा कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका नहीं मिल सका।

इसके बाद आईपीएल 2023 में भी उनका प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा, जिसके चलते चयनकर्ताओं ने उन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया था। लेकिन आईपीएल 2024 में उनका बल्ला खूब बोल रहा है और वह लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने इस सीजन क्रमशः 26 गेंदों पर 38, 10 गेंदों पर 28 रन, 8 गेंदों पर 20 रन, 8 गेंदों पर 4 रन, 23 गेंदों पर 52* रन और 35 गेंदों पर 85 रनों की पारियां खेली है। उनके इस प्रदर्शन से एक बार फिर से यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या दिनेश कार्तिक को टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय स्क्वाड में जगह मिल सकती है?

आईपीएल 2024 में प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाजों का ऐसा रहा है प्रदर्शन:

यदि आईपीएल 2024 में सबसे अधिक रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाजों की सूची देखें तो उसमें संजू सैमसन 276 रनों के साथ पहले स्थान पर, दिनेश कार्तिक 226 दूसरे स्थान पर और ऋषभ पंत 194 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। सैमसन अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए नंबर 3 पर और पंत अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हैं।

भारतीय टीम में इस स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए जगह उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा, दिनेश कार्तिक नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हैं, इसीलिए दिनेश कार्तिक को एक विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय स्क्वाड में जगह मिलने के अवसर बढ़ रहे हैं।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.