Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

CHE vs KKR Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, Dream11 प्लेइंग 11, मैच 22, IPL 2024

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :April 8, 2024 at 9:00 AM
Modified at :April 8, 2024 at 9:00 AM
CHE vs KKR Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, Dream11 प्लेइंग 11, मैच 22, IPL 2024

CHE vs KKR के मैच में इन खिलाडियों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं Dream11 के विजेता।

आईपीएल 2024 का 22वां मैच दो चैंपियन टीमों के बीच खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स सोमवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होगा, सीएसके ने घरेलू मैदान पर पहले दो मैच जीते लेकिन फिर अपने अगले दो मैच घर से बाहर हार गई। लेकिन ये मैच वो एक बार फिर अपने घर पर खेलेंगे, जिससे उन्हें जीत की राह पर आने में मदद मिलेगी। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स लगातार ने अपने शुरुआती तीनों मैच जीते हैं और वो अपने इस जीत के लय को बरकरार रखना चाहेंगे।

तो चलिए इस मैच से पहले हम आपको बताते हैं कि इस मैच के लिए आपकी Dream11 टीम कैसी होनी चाहिए और किसे कप्तान और उपकप्तान बनाना आपके लिए सही रहेगा।

CHE vs KKR: मैच डिटेल्स

मैच: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच 22, आईपीएल 2024

मैच की तारीख: 08 अप्रैल, 2024 (सोमवार)

समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से

स्थान: एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

CHE vs KKR: पिच रिपोर्ट

चेपॉक की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार है, शुरुआत में कुछ स्विंग मिलेगी। इसके अलावा स्पिनर्स को पिच पर अच्छी पकड़ मिलेगी। हालांकि, जो टीम दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करती है उसका इस मैदान पर रिकॉर्ड बेहतर होता है। इसलिए पिच के अनुसार टॉस जीतने वाली टीम को चेज करना चाहिए।

CHE vs KKR: संभावित प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स: रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना।

कोलकाता नाइट राइडर्स: सुनील नरेन, फिल साल्ट (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

CHE vs KKR मैच की Dream11 (Team 1):

विकेटकीपर: फिल साल्ट

बल्लेबाज: श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे, रचिन रवींद्र, शिवम दुबे

ऑलराउंडर: डेरिल मिशेल, मोइन अली, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल

गेंदबाज: हर्षित राणा

कप्तान की पहली पसंद: रचिन रवींद्र || कप्तान की दूसरी पसंद: शिवम दुबे

उप-कप्तान पहली पसंद: श्रेयस अय्यर || उप-कप्तान दूसरी पसंद: फिल साल्ट

CHE vs KKR मैच की Dream11 (Team 2):

विकेटकीपर: फिल साल्ट

बल्लेबाज: श्रेयस अय्यर, रुतुराज गायकवाड़, रचिन रवींद्र, शिवम दुबे

ऑलराउंडर: डेरिल मिशेल, मोइन अली, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल

गेंदबाज: वरुण चक्रवर्ती

कप्तान की पहली पसंद: सुनील नरेन || कप्तान की दूसरी पसंद: डेरिल मिशेल

उप-कप्तान पहली पसंद: आंद्रे रसेल || उप-कप्तान दूसरी पसंद: फिल साल्ट

CHE vs KKR: ड्रीम11 प्रिडिक्शन – कौन जीतेगा?

चेन्नई सुपर किंग्स का अपने घरेलू मैदान पर रिकॉर्ड बहुत शानदार है। कोलकाता की टीम भले ही फॉर्म में है, लेकिन डिफेंडिंग चैंपियन को हल्के में आंकना गलत होगा। इसलिए, हम रिकॉर्ड के आधार पर जाएंगे और इस मैच में चेन्नई की जीत का प्रिडिक्शन करेंगे।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Assistant Content Manager for Cricket and Kabaddi at Khel Now since 2023. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he combines his passion for sports with experience in writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan and Virat Kohli admirer, Subhajit proudly supports RCB.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.