Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :March 6, 2026 at 10:09 AM
Modified at :March 6, 2026 at 10:10 AM
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज

फिन ऐलन और जैकब बेथेल ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों में शतक जड़े।

टी20 क्रिकेट में तेज बल्लेबाजी हमेशा से ही इस फॉर्मेट की सबसे बड़ी पहचान रही है। खासकर टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में जब कोई बल्लेबाज कम गेंदों में शतक लगाता है तो वह पारी लंबे समय तक याद रखी जाती है।

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कई बल्लेबाजों ने शानदार शतक लगाए हैं, लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने बेहद कम गेंदों में शतक बनाकर खास रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। तो चलिए यहां हम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

ये हैं टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले पांच बल्लेबाज-

5. हैरी ब्रूक – 50 गेंद

Harry Brook
Harry Brook (Photo by Robert Cianflone/Getty Images)

इंग्लैंड के बल्लेबाज और वर्तमान कप्तान हैरी ब्रूक ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ 50 गेंदों पर शतक जड़ा। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाए थे।

इसके जवाब में इंग्लैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 165 रन बनाकर आखिरी ओवर में 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी। ब्रूक ने इस मैच में 51 गेंदों पर 100 रनों की शानदार पारी खेली थी और टीम को मुश्किल स्थिति से निकालकर जीत दिलाई थी।

4. क्रिस गेल – 50 गेंद

क्रिस गेल ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50 गेंदों पर शतक लगाया था। यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का पहला शतक भी था। इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 205 रन बनाए थे, जिसमें गेल ने 57 गेंदों पर 117 रनों की शानदार पारी खेली थी।

हालांकि, 206 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने मात्र 17.4 ओवरों में सिर्फ 2 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था और वेस्टइंडीज को इस मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी।

3. क्रिस गेल – 47 गेंद

वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम लंबे समय तक टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज था, लेकिन फिन ऐलन ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। गेल ने 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों पर शतक लगाया था।

उस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए थे। 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गेल ने 48 गेंदों पर 100* रनों की शानदार पारी खेली, जिसके चलते वेस्टइंडीज ने 18.1 ओवरों में 6 विकेट से जीत हासिल कर ली थी।

2. जैकब बेथेल – 45 गेंद

Which team will Jacob Bethell play for in IPL 2026?
Jacob Bethell (Photo by Prakash Singh/Getty Images)

इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में 45 गेंदों पर शतक लगाने के बाद इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 253 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया था। जवाब में उतरी इंग्लैंड की टीम ने अच्छी लड़ाई लड़ी, लेकिन वह 7 विकेट खोकर सिर्फ 246 रन ही बना सके।

हालांकि, जैकब बेथेल ने इस मुकाबले में 48 गेंद पर 105 रनों की पारी खेलकर इंग्लैंड को मुकाबले में बनाए रखा, लेकिन दूसरे छोर से उतना अच्छा साथ ना मिल पाने के चलते उनकी टीम को 7 रनों के करीबी अंतर से हार झेलनी पड़ी।

1. फिन ऐलन – 33 गेंद

Finn Allen
Finn Allen (Photo by MB Media/Getty Images)

न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज फिन ऐलन टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 33 गेंदों पर शतक जड़ दिया।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169 रन बनाए थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 170 रनों का लक्ष्य सिर्फ 12.5 ओवरों में ही हासिल कर लिया।

ऐलन ने इस मैच में 33 गेंदों पर 100* रनों की विस्फोटक पारी खेली और न्यूजीलैंड को 9 विकेट से शानदार जीत दिलाकर टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.