Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :June 3, 2024 at 3:28 PM
Modified at :June 3, 2024 at 3:28 PM
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है।

क्रिकेटे के सबसे छोटे फॉर्मेट यानी की टी20 में शतक लगाना इतना आसान नहीं है। लेकिन इसके बावजूद कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने ये कारनामा किया है। वहीं अगर टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) की बात करें तो यहां भी कई बल्लेबाजों ने शतक जड़ा है। लेकिन कुछ बल्लेबाज ऐसे भी हैं जिनका शतक बहुत खास है और उसका बड़ा कारण ये है कि उन्होंने बहुत ही कम गेंदों पर शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

बता दें वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके नाम दो बार टी20 वर्ल्ड कप में तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड है। तो चलिए इस आर्टिकल में हम टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में आपको बताएंगे।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

सुरेश रैना (भारत) – 59 गेंद बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2010

सुरेश रैना का 2010 टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 59 गेंदों में बनाया गया शतक टी20 विश्व कप में छठा सबसे तेज़ शतक है। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि थी, जिसमें उन्होंने लंबी पारी खेलने और दबाव में तेजी से रन बनाने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। अपने शतक के साथ, सुरेश रैना टी20 में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन गए।

राइली रूसो (दक्षिण अफ्रीका) – 52 गेंद बनाम बांग्लादेश, 2022

राइली रूसो टी20 विश्व कप में शतक बनाने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर है। उन्होंने 2022 टी20 विश्व कप में बांग्लादेश खिलाफ शतक लगाकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की थी। रूसो ने 100 रन बनाने के लिए 52 गेंदें लीं। रूसो ने अपनी पारी में 7 चौके और 8 छक्के लगाए और टीम को 205 रन तक पहुंचाया, जिसका अफ्रीका की टीम ने आसानी से डिफेंड कर लिया।

ब्रैंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड) – 51 गेंद बनाम बांग्लादेश, 2012

पूर्व न्यूजीलैंड कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम के नाम टी20 विश्व कप इतिहास में तीसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड है। 2012 में पल्लेकेले में बांग्लादेश के खिलाफ उनकी 123 रन की पारी टी20 विश्व कप में किसी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी है। उनका शतक सिर्फ 51 गेंदों पर आया था। मैक्कुलम की शानदार पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने मैच को 59 रनों से जीत लिया।

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 50 गेंद बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2007

क्रिस गेल ने टी20 विश्व कप के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक भी लगाया। 2007 विश्व टी20 के पहले ही मैच में गेल ने जोहान्सबर्ग में मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महज 57 गेंदों पर 117 रन बनाए थे। उनका शतक महज 50 गेंदों पर बना था। 

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 47 गेंद बनाम इंग्लैंड, 2016

क्रिस गेल के नाम टी20 विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड है। वे टी20 विश्व कप के इतिहास में दो शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गेल ने महज 47 गेंदों में 100* रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 11 छक्के शामिल थे। वेस्टइंडीज ने यह मैच 6 विकेट से जीता।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.