Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :June 3, 2024 at 1:53 PM
Modified at :June 3, 2024 at 1:53 PM
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है।

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का पहला संस्करण साल 2007 में खेला गया था और तब भारत ने क्रिकेट के इस प्रतिष्ठित खिताब को उठा कर इतिहास रचा था। भारत के उस अभियान में खिताब जीतने के अलावा कई और चीजें थी जो पहली बार हुई थी। क्रिकेट के इस फटाफट फॉर्मेट में बल्लेबाजों के पास अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश करने का अवसर होता है।

युवराज सिंह के छह छक्के ने साल 2007 में क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया। इसके अलावा भारतीय स्टार खिलाड़ी ने एक और करनामा किया जो अभी तक एक रिकॉर्ड है। युवराज ने टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ छह छक्के मारने का कारनामा तो किया ही, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने क्रिकेट के इस फॉर्मेट में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। तो चलिए इस आर्टिकल में हम टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में आपको बताएंगे।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

5. केएल राहुल (भारत) – 18 गेंद बनाम स्कॉटलैंड, 2021

KL Rahul
KL Rahul. (Image Source: AFP)

केएल राहुल के नाम टी20 विश्व कप में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है। स्कॉटलैंड के खिलाफ महज 85 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए केएल राहुल ने 18 गेंदों पर 50 रन बनाए और टीम को महज 6.3 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद की। राहुल की पारी में 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे और भारत ने मैच 8 विकेट से जीत लिया।

नोट: शोएब मलिक 2021 टी20 विश्व कप में 18 गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी थे। स्कॉटलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने बाबर आजम की धमाकेदार पारी और शोएब मलिक की फिनिशिंग स्किल्स की बदौलत 189 रन बनाए। मलिक ने अपनी पारी में 6 छक्के और 1 चौका लगाया और पाकिस्तान ने मैच 72 रनों से जीत लिया।

4. ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) – 18 गेंद बनाम पाकिस्तान, 2014

Glenn Maxwell
Glenn Maxwell. (Image Source: ICC)

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर ग्लेन मैक्सवेल ने 2014 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ़ सिर्फ़ 18 गेंदों पर अर्द्धशतक जड़ा, जिसमें उन्होंने अपनी पावर-हिटिंग स्किल्स दिखाई। जब मैक्सवेल क्रीज पर आए, तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8 रन पर 2 विकेट था और उन्हें जीत के लिए 192 रनों की जरूरत थी। मैक्सवेल 33 गेंदों पर 74 रन बनाकर आउट हो गए। हैरानी की बात यह रही कि ऑस्ट्रेलिया 16 रनों से मैच हार गया।

3 स्टीफन मायबर्ग (नीदरलैंड) – 17 गेंद बनाम आयरलैंड, 2014

Stephan Myburgh

2014 टी20 विश्व कप के सुपर 10 के लिए क्वालीफाई करने के लिए 14.2 ओवर में जीत के लिए 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए, स्टीफन मायबर्ग ने शानदार शुरुआत की और टी20 विश्व कप में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज 50 रन (17 गेंदों पर 50 रन) बनाए। उनकी 23 गेंदों पर 63 रन की पारी में 7 छक्के और 4 चौके शामिल थे। नीदरलैंड ने 13.5 ओवर में जीत हासिल की।

2. मार्कस स्टोइनिस (ऑस्ट्रेलिया) – 17 गेंद बनाम श्रीलंका, 2022

Marcus Stoinis
Marcus Stoinis. (Image Source: Getty Images)

श्रीलंका के खिलाफ अपने दूसरे सुपर 12 मैच में जीत के लिए 158 रनों का पीछा करते हुए, ऑस्ट्रेलिया 13वें ओवर में 89/3 पर था। मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर आए और उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों पर 58 रन (4 चौके और 6 छक्के) बनाकर लक्ष्य का पीछा करने में मदद की। इस मैच में शुरुआती जीत की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने अपना नेट रन रेट भी बेहतर किया।

1. युवराज सिंह (भारत) – 12 गेंद बनाम इंग्लैंड, 2007

Yuvraj Singh celebrates his 12-ball fifty against England

युवराज सिंह का 2007 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंद में अर्धशतक टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक है। स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में उनके द्वारा लगाए गए लगातार छह छक्के क्रिकेट के सबसे यादगार पलों में से एक हैं। युवराज 58 रन बनाकर नाबाद रहे और भारत ने 20 ओवर में 218 रन बनाए। भारत ने यह मैच 18 रन से जीता।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.