Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

गौतम गंभीर कब तक बने रहेंगे भारत के हेड कोच? जानिए उनके कार्यकाल से जुड़ी हर एक बात

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :July 10, 2024 at 2:04 PM (GMT+5:30)
Modified at :July 10, 2024 at 2:04 PM (GMT+5:30)
गौतम गंभीर कब तक बने रहेंगे भारत के हेड कोच? जानिए उनके कार्यकाल से जुड़ी हर एक बात

गौतम गंभीर के कार्यकाल के दौरान टीम इंडिया कई आईसीसी इवेंट्स खेलेगी।

बीसीसीआई ने मंगलवार, 9 जुलाई को भारत के अगले हेड कोच को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने एक बड़ा फैसला लेते हुए भारत के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर गौतम गंभीर को टीम इंडिया का हेड कोच नियुक्त कर दिया है। वह हेड कोच के रूप में राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे।

गौरतलब हो कि, पिछले हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल जून में समाप्त हो गया था। भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतकर उन्हें यादगार विदाई दी थी। गौतम गंभीर के हेड कोच नियुक्त होने से ठीक पहले बीसीसीआई, कप्तान रोहित शर्मा सहित कई भारतीय खिलाड़ियों ने उनके लिए फेयरवेल ट्वीट भी किया है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने की गौतम गंभीर के हेड कोच बनने की पुष्टि

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने गौतम गंभीर को हेड कोच बनने की पुष्टि करते X पर लिखा, “यह बेहद खुशी की बात है कि मैं भारतीय क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच के रूप में श्री गौतम गंभीर का स्वागत करता हूं। आधुनिक क्रिकेट तेजी से विकसित हुआ है और गौतम ने इस बदलते परिदृश्य को करीब से देखा है। अपने पूरे करियर में कठिनाइयों को सहने और विभिन्न भूमिकाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बाद, मुझे विश्वास है कि गौतम भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए आदर्श व्यक्ति हैं।”

उन्होंने आगे लिखा, “टीम इंडिया के लिए उनका साफ दृष्टिकोण, उनके बड़े अनुभव के साथ मिलकर उन्हें इस रोमांचक और सबसे अधिक मांग वाली कोचिंग भूमिका को निभाने के लिए पूरी तरह से सक्षम बनाता है। इस नई यात्रा पर निकलने के लिए बीसीसीआई उनका पूरा समर्थन करता है।”

दिसंबर 2027 तक हेड कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे गौतम गंभीर

42 वर्षीय गौतम गंभीर टीम इंडिया के सबसे युवा हेड कोच होंगे। इसके अलावा, वह दिसंबर 2027 तक टीम इंडिया के हेड कोच बने रहेंगे। इस बीच भारत को एक चैंपियंस ट्रॉफी, एक टी20 वर्ल्ड कप, एक वनडे वर्ल्ड कप और 2 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने हैं, यानी की भारत गंभीर के कार्यकाल में कुल पांच आईसीसी इवेंट खेलेगी। ऐसे में उम्मीद है कि गंभीर अपना पूर्ण योगदान देंगे भारत को कई ओर आईसीसी ट्रॉफी जीताने के लिए।

श्रीलंका सीरीज से टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे गौतम गंभीर

पिछले हफ्ते बारबाडोस में मीडिया के दिए गए इंटरव्यू में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने यह बताया था कि, टीम इंडिया का नया हेड कोच श्रीलंका सीरीज से अपना कार्यभार संभालेगा। हालांकि, उन्होंने उस समय यह नहीं बताया था कि टीम इंडिया का अगला हेड कोच कौन होगा।

गौरतलब हो कि, भारतीय टीम वर्तमान समय में जिम्बाब्वे में 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेल रही है। इस दौरे पर शुभमन गिल को भारतीय टीम की कमान सौंप गई है, जबकि एनसीए चीफ वीवीएस लक्ष्मण ने हेड कोच के रूप में जिम्मेदारी संभाली है। हालांकि, लक्ष्मण टीम इंडिया में हेड कोच की अनुपस्थिति में अंतरिम हेड कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.