Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

पीकेएल 8 में पांच प्रमुख रेडर जिन्होंने सबसे ज्यादा सुपर रेड लगाए

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :April 2, 2022 at 12:34 AM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
पीकेएल 8 में पांच प्रमुख रेडर जिन्होंने सबसे ज्यादा सुपर रेड लगाए

(Courtesy : PKL)

इस लिस्ट में नए और पुराने खिलाड़ियों का अच्छा संतुलन है।

हाल ही में प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) का आठवां सीजन समाप्त हुआ। इस सीजन के फाइनल में दबंग दिल्ली ने रोमांचक मुकाबले में पटना पाईरेट्स को एक अंक के अंतर से हराकर इतिहास में पहली बार पीकेएल का खिताब अपने नाम किया। पटना की टीम चौथी बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी लेकिन इस बार वे खिताब जीतने में नाकामयाब रहे। यह मैच काफी रोमांचक था, मैच के अंत तक कोई भी यह अनुमान नहीं लगा पा रहा था कि खिताबी मुकाबला कौन जीतेगा।

हर साल की तुलना में पीकेएल सीजन आठ अबतक का सबसे रोमांचक और अद्भुत सीजन रहा। यह पूरा सीजन रेडरों के नाम रहा। इस सीजन में कई नए और पुराने रेडेरों ने अपने हुनर और प्रदर्शन के दम पर जलवा बिखेरा। हम आपको उन रेडर्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने बीते पीकेएल सीजन सबसे ज्यादा सुपर टैकल किए।

5. विजय मलिक

दबंग दिल्ली के ऑलराउंडर विजय मलिक ने अपनी टीम को बीते सीजन खिताब जीताने में काफी अहम भूमिका निभाई। विजय ने पूरे सीजन के दौरान अपने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दिल्ली के लिए 23 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 162 पॉइंट हासिल किए। इसमें उनकी छह सुपर रेड भी शामिल रही। इनके इसी लगातार अच्छे खेल के बदौलत ही दिल्ली की टीम ने पहली बार खिताब पर कब्जा जमाया। 

4. असलम इनामदार

पुणे की टीम ने बीते सीजन जबरदस्त प्रदर्शन किया और टीम सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाब भी रही लेकिन वो खिताब अपने नाम नहीं कर पायी। टीम को पीकेएल में यहाँ तक पहुंचाने में असलम इनामदार सहित कई युवा खिलाड़ियों का बड़ा ही महत्वपूर्ण योगदान रहा। असलम ने टीम के लिए 23 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 169 पॉइंट हासिल किये। वहीं असलम ने इन मैचों में टीम के लिए 7 सुपर रेड भी लगाए। असलम ने ना सिर्फ रेडर के तौर पर ही जलवा बिखेरा बल्कि एक डिफेंडर के तौर पर भी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया और टीम के लिए डिफेन्स में 20 पॉइंट बटोरे। 

3. सुरेंदर गिल

सुरेंदर गिल ने अपनी टीम यूपी योद्धा को सेमीफाइनल तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बीते सीजन अपने टीम के लिए 23 मैच खेले, जिसमें 189 रेड पॉइंट हासिल किये। उनके नाम बीते सीजन 7 सुपर रेड भी दर्ज रहे। उन्होंने अपने टीम के लिए पूरे सीजन लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया। बीते सीजन के मध्य तक एक तरफ जहां यूपी की टीम परदीप नरवाल और श्रीकांत जाधव के बुरे फॉर्म के चलते जूझ रही थी तो वहीं गिल ने हर मैच में अपना 100 प्रतिशत देकर टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया। उन्होंने टीम के लिए डिफेन्स में 2 सुपर टैकल और 9 अंक भी हासिल किए।

2. मनंदिर सिंह

इस साल बंगाल वारियर्स की टीम तो अपने प्रदर्शन से कुछ खासा कमाल नहीं कर पायी लेकिन टीम के रेडर मनंदिर सिंह पूरे सीजन अपने प्रदर्शन के कारण सुर्खियों में रहे। उन्होंने अपनी टीम के लिए बीते सीजन में 400 से ज्यादा रेड किए और उस दौरान 262 पॉइंट्स भी बटोरे। इसके साथ ही उनके नाम 11 सुपर रेड भी रहे। वो अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रेड पॉइंट बटोरने वाले खिलाडी भी रहे। 

1. परदीप नरवाल

यूपी योद्धा को सेमीफाइनल में पहुंचाने में सुरेंदर गिल के अलावा परदीप नरवाल ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वो भले ही हर सीजन की तरह दमदार फॉर्म में न हो लेकिन फिर भी बीते सीजन आधे लीग मैचों के बाद उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बीते सीजन अपनी टीम के लिए 23 मैचों में 188 पॉइंट बटोरे। उनके नाम सीजन आठ में सबसे ज्यादा 12 सुपर रेड करने का रिकॉर्ड रहा। नरवाल ने इस साल अपनी टीम के लिए 349 रेड किए जिसमें उन्होंने नौ सुपर-10 भी लगाए। उन्होंने कई बार अपनी टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकालकर अपने दम पर टीम को मैच जिताया।

For more updates, follow Khel Now on TwitterInstagram and Facebook.

Gagan
Gagan

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.