Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IND vs ENG सेमीफाइनल मैच में इन खिलाड़ियों के बीच होगा घमासान, T20 World Cup 2024

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :June 26, 2024 at 5:23 PM
Modified at :June 26, 2024 at 5:23 PM
IND vs ENG सेमीफाइनल मैच में इन खिलाड़ियों के बीच होगा घमासान, T20 World Cup 2024

IND vs ENG सेमीफाइनल मुकाबला 27 जून को गयाना में खेला जाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) का टूर्नामेंट अब एक रोमांचक मोड़ पर खड़ा है, जहां किसी भी टीम के लिए हार की कोई गुंजाइश नहीं है। भारतीय टीम ने ग्रुप और सुपर 8 स्टेज में अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है और वह इस मुकाबले में भी जीत हासिल करके फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच (IND vs ENG) गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार 27 जून को रात 8:00 बजे से शुरू होगा। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों हार झेलने के बाद अब भारतीय टीम की नजरे इस टूर्नामेंट में उनसे अपना पिछला हिसाब-किताब चुकता करने पर होंगी।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

1. विराट कोहली बनाम रीस टॉप्ली

विराट कोहली ने इस टूर्नामेंट में अब तक खराब प्रदर्शन किया हैं। सुपर-8 स्टेज में 24 गेंदों पर 24 और 28 गेंदों पर 37 रनों की पारियां खेलने के बाद वह पिछले मैच में बिना खाता खोले हो पवेलियन लौट गए थे।

हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबलों में कोहली का प्रदर्शन अच्छा रहा है, इसीलिए, वह इस मैच में भारत के अहम बल्लेबाज होंगे। इस मुकाबले में पॉवरप्ले में उनका सामना बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टॉप्ली से होगा, जो उनके साथ आरसीबी में खेल चुके हैं। दोनों एक दूसरे के बारे में अच्छी तरह से समझते हैं, इसीलिए यह आमना-सामना बेहद ही मजेदार होगा।

2. रोहित शर्मा बनाम जोफ्रा आर्चर

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले में 41 गेंदों पर 92 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। वह इस मैच में भी कुछ ऐसी ही पारी खेलना चाहेंगे और अपनी टीम फाइनल तक का सफर तय करना चाहेंगे।

लेकिन इस मैच में उनके लिए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर बड़ा खतरा बन सकते हैं, जो टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा को तीन बार आउट कर चुके हैं। इसीलिए, इस मैच में इन दोनों खिलाड़ियों का आमना-सामना देखने लायक रहेगा।

3. सूर्यकुमार यादव बनाम आदिल रशीद

भारतीय टीम के स्टाइलिश बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वह बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए थे। वह इस मुकाबले में भी अपने बल्ले से अपनी टीम की जीत में योगदान देना चाहेंगे लेकिन यह करना उनके लिए आसान नहीं होगा।

इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में उनका सामना अनुभवी स्पिनर आदिल रशीद से होगा, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। वह बीच के ओवरों में सूर्यकुमार यादव के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं, इसीलिए दोनों खिलाड़ियों के बीच यह घमासान देखने लायक रहेगा।

4. फिल साल्ट बनाम जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट यदि भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में एक बार क्रीज पर टिक गए, तो फिर वह भारतीय टीम के लिए बड़ी मुश्किल खड़ा कर सकते हैं। हालांकि, इस मुकाबले में उनका सामना भारत के सबसे अच्छे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से होगा, जो इस टूर्नामेंट में खतरनाक और बेहद ही किफायती गेंदबाजी कर रहे हैं। बुमराह ने इस टूर्नामेंट में अब तक मात्र 3.6 की इकोनॉमी से रन खर्च किए हैं।

5. जोस बटलर बनाम अर्शदीप सिंह

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एवं कप्तान जोस बटलर इस मैच में अपनी टीम के लिए सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाजों में से एक रहेंगे। उन्होंने यूएसए के खिलाफ पिछले मुकाबले में 38 गेंदों पर 83 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी और अपनी टीम को एक तरफ जीत दिलाई थी।

हालांकि, सेमीफाइनल मैच में उनका सामना भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह से होगा जो इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। यह देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि कप्तान जोस बटलर इस मैच में अर्शदीप के सामने कैसा प्रदर्शन करते हैं।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.