Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IND vs SL: पांच खिलाड़ी जिन्हें वनडे के दौरान Dream11 टीम में जरूर करे शामिल

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :August 1, 2024 at 9:47 PM
Modified at :August 1, 2024 at 9:47 PM
IND vs SL: पांच खिलाड़ी जिन्हें वनडे के दौरान Dream11 टीम में जरूर करे शामिल

IND vs SL वनडे सीरीज में इन खिलाड़ियों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं Dream11 के विजेता।

श्रीलंका के दौरे पर भारतीय टीम (IND vs SL) ने टी20 सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की है। मेजबान श्रीलंका को 3 मैचों की टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद अब भारतीय टीम श्रीलंका से ही 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने को तैयार है। इस वनडे सीरीज की कमान रोहित शर्मा के हाथों में रहेगी। टी20 वर्ल्ड कप के खिताबी जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा के साथ ही कुछ और सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया था, जो इस सीरीज में वापसी कर रहे हैं। टीम में विराट कोहली, कुलदीप यादव जैसे मुख्य खिलाड़ी वापस लौट रहे हैं, तो कुछ ऐसे नाम हैं जो लंबे समय के बाद वापसी कर रहे हैं।

वहीं श्रीलंका की बात करें तो उनकी नजरें वनडे सीरीज में बढ़िया करने के तरफ होगी। बता दें टी20 की तरह वनडे सीरीज की कप्तानी भी चरिथ असलंका को सौंपी गई है। वह टी20 सीरीज में तो कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन वनडे में टीम को हर हाल में जीत दिलाने की कोशिश करते हुए नजर आएंगे। तो चलिए ऐसे में यहां हम आपको उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो IND vs SL वनडे सीरीज के दौरान आपकी Dream11 टीम का हिस्सा जरूर होने चाहिए।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

5. पथुम निसांका

Pathum Nissanka 210
Pathum Nissanka. (Image Source: AFP)

पथुम निसांका ने IND vs SL टी20 सीरीज के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाए और अपनी प्रतिभा का प्रमाण दिया। उन्होंने तीन मैचों में 45.67 की औसत और 138.38 की स्ट्राइक रेट से 137 रन बनाए। इससे उनके मौजूदा फॉर्म का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं टी20 सीरीज की हार को भुलाकर वह वनडे में अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे और भारतीय टीम से हिसाब चुकता करने के इरादे से उतरेंगे। उनकी हालिया विस्फोटक पारियों को देखते हुए आपको उन्हें जरूर अपनी फैंटसी टीम का हिस्सा बनाना चाहिए।

4. कुसल मेंडिस

Kusal Mendis
Kusal Mendis. (Image Source: Getty Images)

श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस इस समय काफी शानदार फॉर्म में हैं। जैसा की आप जानते ही होंगे हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में उन्होंने कुछ अच्छी पारियां खेलीं। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। मेंडिस इस टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं और ऐसे में वह हर हाल में टीम को वनडे सीरीज जीताना चाहेंगे। वहीं उनके मौजूदा फॉर्म को देखते हुए लगता भी है कि वो ऐसा कर सकते हैं और ऐसे में आपको उन्हें जरूर अपनी फैंटसी टीम में शामिल करना चाहिए।

3. शुभमन गिल

Shubman Gill India T20I
Shubman Gill. (Image Source: Twitter)

जिम्बाब्वे के दौरे पर अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को 4-1 से जीत दिलाने के बाद युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को श्रीलंका के दौरे पर टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया। शुभमन गिल के लिए जिम्बाब्वे की सीरीज काफी शानदार रही थी, जहां उन्होंने सबसे ज्यादा 170 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज पर कब्जा किया था।

इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ पहले और तीसरे टी20 मैच में भी उन्होंने बल्ले के साथ अहम पारियां खेलकर टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई, साथ ही अपने फॉर्म में होने का संकेत दे दिया। ये तो तय है कि वनडे सीरीज में भी शुभमन ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे और उनके मौजूदा फॉर्म और आत्मविश्वास को देखते हुए लगता है कि उन्हें जरूर ड्रीम11 टीम का हिस्सा होना चाहिए।

2. रोहित शर्मा

Rohit Sharma
Rohit Sharma. (Image Source: ICC)

भारतीय कप्तान, रोहित शर्मा इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार फॉर्म में रहे हैं। व्हाइट बॉल क्रिकेट में रोहित ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए गेंदबाजों को बहुत परेशान किया है, ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए रोहित ने पिछले कुछ समय में काफी रन बनाए हैं। रोहित के हालिया फॉर्म को देखते हुए ये तो साफ है कि श्रीलंका के खिलाफ भी उनका बल्ला गरजेगा और ऐसे में उन्हें आपको अपनी ड्रीम 11 टीम में शामिल करना चाहिए।

1. विराट कोहली

Virat Kohli T20I

हर कोई इस समय विराट कोहली के फॉर्म की बात कर रहा है, क्योंकि उन्होंने टी20 विश्व कप 2024 में केवल एक अच्छी पारी खेली थी, जो फाइनल में आई थी। लेकिन वनडे उनकी ताकत है और जब इस प्रारूप की बात आती है तो उनका दिमाग कंप्यूटर की तरह काम करने लगता है। आप जानते ही होंगे विश्व कप 2023 में उन्होंने अकेले दम पर कई मैचों में टीम को जीत दिलाई थी।

इसके अलावा, विराट ने आर प्रेमदासा स्टेडियम में अपनी पिछली पांच पारियों में चार शतक बनाए हैं। इन आंकड़ों से साफ है कि ना सिर्फ इस स्टेडियम में बल्कि इस फॉर्मेट में भी उनका कोई मुकाबला नहीं है। यही कारण है कि आगामी वनडे सीरीज के दौरान आपको उन्हें जरूर अपनी ड्रीम 11 टीम का हिस्सा बनना चाहिए।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.