Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IND vs ZIM: तीन गेंदबाज जिन्हें Dream11 टीम में जरूर करे शामिल

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :July 5, 2024 at 11:38 PM (GMT+5:30)
Modified at :July 5, 2024 at 11:39 PM (GMT+5:30)
IND vs ZIM: तीन गेंदबाज जिन्हें Dream11 टीम में जरूर करे शामिल

IND vs ZIM टी20 सीरीज में इन गेंदबाजों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं Dream11 के विजेता।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम, जिम्बाब्वे दौरे की शुरुआत करने जा रही है। टीम इंडिया एक नए कप्तान और नए कोच और कई युवा खिलाड़ियों के साथ इस दौरे के लिए रवाना हो चुकी है। बता दें इन दोनों टीमों के बीच पांच मैचों के टी20 सीरीज की शुरुआत 6 जुलाई से होने वाली है। इस दौरे के लिए भारतीय स्क्वॉड में ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को चुना गया है, कई खिलाड़ियों ने तो अभी तक भारत के लिए अपना डेब्यू भी नहीं किया है।

यही कारण है कि ये सीरीज काफी रोमांचक होने वाली है, लेकिन आपके लिए ये सीरीज उतनी ही फायदेमंद भी साबित हो सकती है। दरअसल, इन पांच मैचों की टी20 सीरीज में आप कई इन फॉर्म गेंदबाजों को अपनी ड्रीम11 टीम में चुनकर एक बढ़िया फैंटसी टीम बना सकते हैं और लाखों कमा सकते हैं। तो चलिए यहां हम उन तीन गेंदबाजों के बारे में आपको बताते हैं, जो IND vs ZIM टी20 सीरीज के दौरान आपकी Dream11 टीम का हिस्सा जरूर होने चाहिए।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

3. ब्लेसिंग मुजाराबानी

Blessing Muzarabani
Blessing Muzarabani. (Image Source: AP)

ब्लेसिंग मुजाराबानी पिछले एक साल में जिम्बाब्वे के सबसे बढ़िया गेंदबाज रहे हैं। उनके शानदार प्रदर्शन का उन्हें इनाम भी मिला है। दरअसल, उन्हें दुनिया भर की कई फ्रेंचाइजी लीगों ने साइन किया है। मुजाराबानी काफी लंबे हैं और यही उनकी गेंदबाजी की असल ताकत भी है, लंबाई के चलते उन्हें उछाल हासिल करने में मदद मिलती है। वहीं उछाल के साथ-साथ गति का मिश्रण उनकी गेंदबाजी को और अधिक प्रभावशाली बना देता है।

यही कारण है कि उनका सामना करना काफी कठिन हो जाता है और चूंकि भारतीय टीम में कई युवा बल्लेबाज हैं। ऐसे में वह अपनी खतरनाक गेंदबाजी से उन्हें परेशान कर सकते हैं। इसलिए इस सीरीज के दौरान उन्हें अपनी ड्रीम11 टीम में शामिल करना आपके लिए जरूरी बन जाता है।

2. आवेश खान

Avesh Khan
Avesh Khan. (Image Source: BCCI)

मध्यप्रदेश के तेज गेंजबाज आवेश खान को टी20 वर्ल्ड कप की टीम में बतौर बैकअप रिजर्व खिलाड़ी के रूप में मौका मिला था। आवेश खान ने अपनी गेंदबाजी से आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए जबरदस्त छाप छोड़ी। आवेश खान को अपने आईपीएल के परफॉरमेंस के दम पर ही वर्ल्ड कप में रिजर्व खिलाड़ी के रूप में चुना था। अब वो जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया के मुख्य तेज गेंदबाज के रूप में गए हैं। आवेश ने आईपीएल में 16 मैच में 19 विकेट झटके थे, यानी साफ है कि वो ड्रीम-11 टीम में हो सकते हैं।

1. रवि बिश्नोई

Ravi Bishnoi
Ravi Bishnoi. (Image Source: Twitter)

टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में मौका नहीं मिला था, लेकिन अब वो जिम्बाब्वे दौरे पर प्रमुख स्पिन गेंदबाज के तौर पर शामिल हैं। रवि बिश्नोई ने अपनी फिरकी से खूब कमाल दिखाया है। आईपीएल 2024 में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम से खेलते हुए 10 विकेट ही हासिल किए थे, लेकिन उनकी गेंदबाजी में जबरदस्त कला है और वो जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। ऐसे में उनका भी ड्रीम-11 टीम में होना बनता है।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.