Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम खेलेगी 40 से ज्यादा टी20 मैच, जानिए पूरा शेड्यूल

Kalpesh Kalal has been with Khel Now since 2024, covering cricket news and feature articles.
Published at :July 5, 2024 at 10:59 PM (GMT+5:30)
Modified at :July 5, 2024 at 10:59 PM (GMT+5:30)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम खेलेगी 40 से ज्यादा टी20 मैच, जानिए पूरा शेड्यूल

2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम काफी सारे टी20 मैच खेलते हुए नजर आएगी।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की चैंपियन टीम अपने वतन को लौट आयी है और इन चैंपियंस का अपने लोगों ने स्वैग के साथ जोरदार स्वागत किया। भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेले गए इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया। मैन इन ब्ल्यू के 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में विश्व विजेता बनने के बाद अब फैंस की नजरें आगे के सफर पर जा टिकी हैं।

टी20 वर्ल्ड कप के 9वें एडिशन के खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का आगे का शेड्यूल सामने आ चुका है। 2026 में भारत और बांग्लादेश की मेजबानी में होने टी20 वर्ल्ड कप के 10वें एडिशन से पहले भारतीय क्रिकेट टीम कई टी20 सीरीज खेलेगी। 2026 के टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम को 9 टी20 सीरीज में कुल 38 टी20 अंतरर्राष्ट्रीय मैच खेलने हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

टीम इंडिया वर्ल्ड कप से पहले 9 टी20 सीरीज में खेलेगी 38 मैच

टीम इंडिया 6 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से 2026 के टी20 वर्ल्ड कर के पहले के शेड्यूल का आगाज करेगी। इसके बाद भारतीय टीम लगभग हर एक बड़ी टीम के साथ द्वीपक्षीय सीरीज खेलेगी। अगले 19 महीनें यानी जनवरी 2026 तक भारत को 9 टी20 अंतरर्राष्ट्रीय सीरीज में 5 टी20 सीरीज 5 मैचों की सीरीज होगी, तो वहीं 3 सीरीज 3 मैचों की और 14 मैचों की द्वीपक्षीय सीरीज होगी।

एशिया कप 2025 भी होगा टी20 फॉर्मेट में

भारतीय क्रिकेट टीम इन बाइलेट्रल सीरीज के अलावा एशिया कप खेलेगी, जो इस बार टी20 फॉर्मेट में होना है। एशिया कप सितंबर 2025 में खेला जाएगा। संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले इस टूर्नामेंट को टी20 वर्ल्ड कप 2026 को देखते हुए टी20 फॉर्मेट में कराने का फैसला किया है। यहां पर भारतीय टीम कुछ मैच खेलेगी, जिससे टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को 40 से ज्यादा टी20 अंतरर्राष्ट्रीय मैच खेलने का मौका मिलेगा।

जुलाई 2024 से जनवरी 2026 तक टीम इंडिया 7 टीमों से करेगी सामना

भारत कब किस टीम के खिलाफ खेलेगी इस पर नजर डाले तो जिम्बाब्वे से उनके घर पर जुलाई 2024 में 5 मैचों की टी20 अंतरर्राष्ट्रीय सीरीज खेलेगी। इसके बाद जुलाई में ही श्रीलंका के खिलाफ उनकी सरजमीं पर 3 मैचों की सीरीज खेलेगी। सितंबर 2024 में भारत को 3 मैचों की टी20 सीरीज में बांग्लादेश की मेजबानी करनी है। नवंबर 2024 में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर 4 मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लेगी।

इसके बाद जनवरी-फरवरी 2024 में इंग्लैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज अपने घर में खेलेगी। टीम इंडिया मार्च 2025 से जुलाई 2025 के दौरान कोई टी20 सीरीज नहीं खेलेगी। इसके बाद अगस्त में उन्हें बांग्लादेश से 3 मैचों की सीरीज उनके घर में खेलनी है। अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया से उनकी सरजमीं पर 5 मैचों की टी20 सीरीज में उतरना है। नवंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका की 5 मैचों की टी20 सीरीज में मेजबानी करनी है और आखिर में जनवरी में घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लेना है।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.