Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IND vs ENG मैच के लिए नहीं है रिजर्व डे, क्या होगा अगर टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल हुआ रद्द

Kalpesh Kalal has been with Khel Now since 2024, covering cricket news and feature articles.
Published at :June 26, 2024 at 4:10 PM (GMT+5:30)
Modified at :June 26, 2024 at 4:10 PM (GMT+5:30)
IND vs ENG मैच के लिए नहीं है रिजर्व डे, क्या होगा अगर टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल हुआ रद्द

IND vs ENG सेमीफाइनल 27 जून को गयाना में खेला जाएगा।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 20 टीमों की जंग अब अंतिम-4 में जा पहुंची है। इस मेगा टूर्नामेंट के सेमीफाइनल का सेट तैयार हो चुका है। जहां पहले सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच टक्कर होगी तो वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच होगा। इस ब्लॉक-बस्टर मैच पर पूरे वर्ल्ड क्रिकेट की नजरें टिकी हुई हैं।

भारत-इंग्लैंड के बीच होगा दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मैच गयाना के प्रोविडेंस क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इस हाई वॉल्टेज मैच के लिए दोनों ही टीमें पूरी तरह से तैयार हैं, तो साथ ही फैंस भी इस कांटे के मैच का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ी टेंशन गयाना का मौसम दे रहा है, जहां बताया जा रहा है कि बारिश होने की पूरी संभावना है। और ऐसे में मैच का पूरा होना काफी मुश्किल माना जा रहा है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

गयाना में मैच के दिन बारिश का साया, पूरा मैच होना मुश्किल

गयाना की बात करें तो यहां पर पिछले पूरे ही हफ्ते ही बारिश हुई है और इस मैच के दिन मौसम विभाग की माने तो लगभग 75 प्रतिशत तक बारिश होने की संभवना जतायी जा रही है। मैच के दिन 27 जून को यहां पर जमकर बारिश हो सकती है। हालांकि ये भी बताया जा रहा है कि मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा और तब तक बारिश रूक जाएगी। लेकिन ये वेदर एक्सपर्ट्स के अनुसार यहां पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक लगभग 35 से 70 प्रतिशतक तक बारिश की संभावना है।

मैच के लिए नहीं है कोई रिजर्व डे, 240 मिनट का होगा एक्ट्रा टाइम

मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा, ऐसे में बारिश की वजह से आउट फील्ड गीली रहेगी तो मैच समय पर शुरू होना कठिन होगा। आईसीसी ने टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही बता दिया था कि सेमीफाइनल मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं होगा। हालांकि उन्होंने इस मैच के फुल टाइम के बाद 240 मिनट का एक्ट्रा टाइम दिया है। जिसमें मैच कराने की पूरी कोशिश रहेगी।

अगर बारिश से रद्द हुआ मैच तो कौन पहुंचेगा फाइनल

गयाना में होने में दूसरे सेमीफाइनल मैच के दिन पूरी तरह से बारिश की आशंका जतायी जा रही है। ये सेमीफाइनल जंग अगर बारिश की वजह से रद्द होती है तो इसके लिए कोई रिजर्व डे नहीं है। ऐसे में इस मैच के विजेता का फैसला कैसे होगा? ये एक बड़ा सवाल है।

आईसीसी ने इस टूर्नामेंट की शुरुआत में ही बता दिया था कि मैच अगर बारिश की भेंट चढ़ता है तो सुपर-8 में पॉइंट्स और नेट रनरेट में बेहतर रहने वाली टीम का विजेता घोषित कर दिया जाएगा। ऐसे में भारत ने सुपर-8 में ज्यादा अंकों की वजह से फाइनल मैच का टिकट हासिल कर लेगी।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.