Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

टी20 क्रिकेट में भारत की कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

Kalpesh Kalal has been with Khel Now since 2024, covering cricket news and feature articles.
Published at :July 11, 2024 at 10:22 PM (GMT+5:30)
Modified at :July 11, 2024 at 10:22 PM (GMT+5:30)
टी20 क्रिकेट में भारत की कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

अब तक 14 खिलाड़ियों ने टी20 क्रिकेट में भारत का नेतृत्व किया है।

विश्व क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम का अपना ही एक वर्चस्व स्थापित हो चुका है। टीम इंडिया ने पिछले कुछ साल में तो जबरदस्त खेल के दम पर अपने आपको विश्व क्रिकेट की सबसे खरतनाक और मजबूत टीम के रूप में स्थापित कर दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम में किसी भी क्रिकेटर के लिए जगह बनाना आसान नहीं रहा है।

भारत की इस टीम के लिए अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय में कई कप्तान बन चुके हैं। भारत ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आगाज साल 2006 में किया। जिसके बाद अब तक के सफर में कई कप्तान रह चुके हैं। 2 बार की टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन भारत के लिए अब तक 14 खिलाड़ियों ने कमाल संभालने का काम किया है। तो चलिए हम आपको इस आर्टिकल में भारत के लिए अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तानी संभालने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

1. वीरेन्द्र सहवाग

Virender Sehwag
Virender Sehwag. (Image Source: Zimbio)

भारतीय क्रिकेट इतिहास में टी20 फॉर्मेट के पहले कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी नहीं बल्कि वीरेन्द्र सहवाग बने थे। टीम इंडिया का पहला टी20 अंतरर्राष्ट्रीय मैच 1 दिसंबर 2006 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला गया। जिसमें वीरेन्द्र सहवाग कप्तान बनाए गए थे। इस मैच को भारत ने जीता।

2. महेन्द्र सिंह धोनी

MS Dhoni, ICC T20 World Cup 2007
MS Dhoni with the ICC T20 World Cup 2007 trophy. (Image Source: ICC)

टीम इंडिया के महान कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भारत के लिए टी20 अंतरर्राष्ट्रीय में दूसरे कप्तान बने। धोनी ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप 2007 में टीम इंडिया की कमान संभाली और अपने पहले ही टूर्नामेंट में टीम इंडिया को विश्व विजेता बनाया। उन्होंने कुल 72 मैच में कप्तानी की जिसमें से भारत ने 41 मैच जीते, तो वहीं 28 मैच में हार का सामना करना पड़ा।

3. सुरेश रैना

Suresh Raina
Suresh Raina. (Image Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सीमित ओवर्स की क्रिकेट में सबसे बड़े बल्लेबाज रहे सुरेश रैना ने भी टीम इंडिया की कप्तानी की है। सुरेश रैना को साल 2010 और 2011 में कुल 3 मैच में कप्तानी करने का मौका मिला और उनकी कप्तानी में भारत ने तीनों ही मैच अपने नाम किए।

4. अजिंक्य रहाणे

Ajinkya Rahane captained India for the first time in 2015 against Zimbabwe

टीम इंडिया के दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज रहे अजिंक्य रहाणे अपने करियर की शुरुआत में व्हाइट बॉल क्रिकेट में कईं मैच खेल चुके हैं। रहाणे को उनके करियर में टीम इंडिया के लिए टी20 अंतरर्राष्ट्रीय फॉर्मेट में कप्तानी करने का मौका मिला है। रहाणे ने 2015 में 2 मैच में कप्तानी की और दोनों मैच भारत ने जीते।

5. विराट कोहली

Virat Kohli
Virat Kohli. (Image Source: ICC)

वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे बड़ी रन मशीन के रूप मे जाने गए विराट कोहली भारत के लिए लंबे समय तक कप्तान रहे। विराट कोहली ने महेन्द्र सिंह धोनी के जाने के बाद काफी समय कप्तानी संभाली और उन्होंने अपने करियर में 50 टी20 अंतरर्राष्ट्रीय में कप्तानी की, जिसमें से भारत ने 30 मैच जीते तो वहीं 16 मैच में हार मिली।

6. रोहित शर्मा

Virat Kohli, Rohit Sharma pose with the ICC T20 World Cup 2024 trophy
Virat Kohli, Rohit Sharma pose with the ICC T20 World Cup 2024 trophy. (Image Source: ICC)

टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का ताज दिलाने वाले रोहित शर्मा भारत के सबसे सफलतम टी20 अंतरर्राष्ट्रीय कप्तान रहे। रोहित शर्मा ने भारत के कईं साल तक कप्तानी की। जिसमें हिटमैन ने विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद कप्तानी करते हुए कुल 62 में से 50 मैच जीताए। इस दौरान भारत सिर्फ 12 मैच हारा।

7. शिखर धवन

Shikhar Dhawan
Shikhar Dhawan. (Image Source: BCCI)

टीम इंडिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रहे शिखर धवन को अपने करियर के आखिरी पड़ाव में कप्तानी करने का मौका मिला। शिखर धवन ने टी20 अंतरर्राष्ट्रीय में भारत के लिए 2021 में कुल 3 मैच में कप्तानी की। जिसमें से उनके अंडर भारत को 2 मैच में हार मिली तो वहीं 1 मैच टीम इंडिया ने जीता।

8. ऋषभ पंत

India, Rishabh Pant
Rishabh Pant. (Image Source: AFP)

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टी20 अंतरर्राष्ट्रीय में कप्तानी करने वाले 8वें खिलाड़ी बने। ऋषभ पंत को भारत के लिए टी20 अंतरर्राष्ट्रीय में 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में कप्तानी करने का मौका मिला और उन्होंने भारत को 2 मैच जीताए।

9. हार्दिक पंड्या

Hardik Pandya
Hardik Pandya. (Image Source: BCCI)

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा उपकप्तान हार्दिक पंड्या रोहित शर्मा की गैरहाजिरी में कप्तानी कर चुके हैं। हार्दिक पंड्या ने पहली बार टीम इंडिया के लिए 2022 में कप्तान बने। उन्होंने अब तक कुल 16 मैच में कप्तानी की, जिसमें से भारत ने 10 मैच जीते, तो वहीं 5 मैच में हार का सामना करना पड़ा।

10. केएल राहुल

KL Rahul
KL Rahul. (Image Source: Twitter)

टीम इंडिया के स्टायलिश बल्लेबाज केएल राहुल को भले ही टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का मौका नहीं मिल सका, लेकिन वो भारत के लिए टी20 अंतरर्राष्ट्रीय में कप्तानी कर चुके हैं। केएल राहुल को एशिया कप 2022 के दौरान रोहित शर्मा के आराम लेने पर 1 मैच में कप्तानी करने का मौका मिला और वो मैच भारत ने जीता।

11. जसप्रीत बुमराह

Jasprit Bumrah Rohit Sharma
Jasprit Bumrah. (Image Source: BCCI)

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी भारत के लिए टी20 अंतरर्राष्ट्रीय मैच में कप्तानी कर चुके हैं। बुमराह को चोट से वापसी के बाद टीम की कमान सौंपी गई थी, जहां उन्होंने 2022 में आयरलैंड के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में कप्तानी की, जिसमें से भारत ने 2 मैच जीते, तो वहीं 1 मैच बारिश से रद्द रहा।

12. ऋतुराज गायकवाड़

Ruturaj Gaikwad India T20I
Ruturaj Gaikwad. (Image Source: BCCI)

टीम इंडिया के युवा स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने भारत के लिए एशियन गेम्स 2022 में कप्तानी करते हुए मेडल जीता। इस टूर्नामेंट में ऋतुराज गायकवाड़ को कुल 2 मैच में कप्तानी का मौका मिला, जिसमें से दोनों ही मैच भारत ने अपने नाम किए। वहीं 1 मैच बारिश से रद्द रहा।

13. सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav. (Image Source: BCCI)

टीम इंडिया के टी20 अंतरर्राष्ट्रीय के सबसे खतरनाक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के बादज दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर कप्तानी करने का मौका मिला। जिसमें से सूर्यकुमार यादव ने 7 में से 5 मैच जीते वहीं 2 मैच हारे।

14. शुभमन गिल

Shubman Gill India T20I
Shubman Gill. (Image Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को जिम्बाब्वे के दौरे पर टीम की कमान सौंपी गई है। वो भारत के लिए टी20 अंतरर्राष्ट्रीय में 14वें कप्तान बने। शुभमन गिल को कप्तानी का ज्यादा अनुभव नहीं है। वो इस साल के आईपीएल के सीजन में पहली बार बड़े प्लेटफॉर्म पर कप्तान बने थे।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.