Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2024: ऑरेंज और पर्पल कैप की पूरी लिस्ट, RR vs GT मैच के बाद

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :April 11, 2024 at 6:00 AM
Modified at :April 11, 2024 at 6:00 AM
IPL 2024: ऑरेंज और पर्पल कैप की पूरी लिस्ट, RR vs GT मैच के बाद

गुजरात के हाथों राजस्थान को इस सीजन की अपनी पहली हार मिली।

आईपीएल (IPL 2024) का 24वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस (RR vs GT) के बीच जयपुर में खेला गया, जिसमें मेहमान टीम को 3 विकेट से जीत हासिल हुई। राजस्थान रॉयल्स को इस सीजन 5 मैचों में पहली बार हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के ऑलराउंडर राशिद खान (1/18 और 11 गेंदों पर 24* रन) को उनके शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

जयपुर में खेले गए राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 196 रन बनाए। जवाब में उतरी गुजरात टाइटंस ने 20.0 ओवरों में 7 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

IPL 2024: RR vs GT मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा रन

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बाद बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली 316 रनों के साथ आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। इसके अलावा, राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग 261 रनों के साथ दूसरे स्थान पर, गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल 255 रनों के साथ तीसरे स्थान पर, राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन 246 रनों के साथ चौथे स्थान पर और गुजरात टाइटंस के साईं सुदर्शन 226 रनों के साथ 5वें स्थान पर हैं।

RR vs GT मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप लिस्ट:

विराट कोहली (RCB) – 316 रन

रियान पराग (RR) – 261 रन

शुभमन गिल (GT) – 255 रन

संजू सैमसन (RR) – 246 रन

साई सुदर्शन (GT) – 226 रन

IPL 2024: RR vs GT मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा विकेट

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बाद आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल 10 विकेटों के साथ पहले स्थान पर, चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान 9 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर, पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह 8 विकेटों के साथ तीसरे स्थान पर, गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा 8 विकेटों के साथ चौथे स्थान पर और मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी 7 विकेटों के साथ 5वें स्थान पर हैं।

RR vs GT मुकाबले के बाद पर्पल कैप लिस्ट:

युजवेंद्र चहल (RR) – 10 विकेट

मुस्तफिजुर रहमान (CSK) – 9 विकेट

अर्शदीप सिंह (PBKS) – 8 विकेट

मोहित शर्मा (GT) – 8 विकेट

गेराल्ड कोएट्जी (MI) – 7 विकेट

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.