Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2024: ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की पूरी लिस्ट, SRH vs RR मैच के बाद

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :May 3, 2024 at 6:00 AM (GMT+5:30)
Modified at :May 3, 2024 at 6:00 AM (GMT+5:30)
IPL 2024: ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की पूरी लिस्ट, SRH vs RR मैच के बाद

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को महज 1 रन से हराकर प्लेऑफ की तरफ अपना एक और कदम बढ़ाया।

आईपीएल (IPL 2024) का 50वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स (SRH vs RR) के बीच हैदराबाद में खेला गया, जिसमें मेजबान टीम को मात्र 1 रन से करीबी जीत हासिल हुई। सनराइजर्स हैदराबाद को इस सीजन 10 मैचों में छठी बार जीत मिली है, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 10 मैचों में मात्र दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर के नितेश रेड्डी (42 गेंदों पर 3 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 76* रन और 0/12) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

हैदराबाद में खेले गए सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले में मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 201 रन बनाए, जिसमें कप्तान के नितेश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 76 रन और ट्रैविस हेड ने 58 बनाए। 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी और उन्हें मात्र 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स की ओर से रियान पराग ने 49 गेंदों पर 77 और यशस्वी जायसवाल ने 40 गेंदों पर 67 रनों की शानदार पारियां खेली।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

IPL 2024: SRH vs RR मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप लिस्ट:

IPL 2024 Orange Cap leaderboard after match 50, SRH vs RR

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के ऋतुराज गायकवाड़ 509 रनों के साथ आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। इसके अलावा, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली 500 रनों के साथ दूसरे स्थान पर, गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 418 रनों के साथ तीसरे स्थान पर, राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग 409 रनों के साथ चौथे स्थान पर, लखनऊ सुपर जायंट्स के केएल राहुल 406 रनों के साथ 5वें स्थान पर हैं।

IPL 2024: SRH vs RR मुकाबले के बाद पर्पल कैप लिस्ट:

IPL 2024 Purple Cap leaderboard after match 50, SRH vs RR

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बाद आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज टी नटराजन 15 विकेटों के साथ पहले स्थान पर, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 14 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर, चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान 14 विकेटों के साथ तीसरे स्थान पर, पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल 14 विकेटों के साथ चौथे स्थान पर और चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना 13 विकेटों के साथ 5वें स्थान पर हैं।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.