Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2024: ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की पूरी लिस्ट, RCB vs GT मैच के बाद

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :May 5, 2024 at 7:00 AM
Modified at :May 5, 2024 at 7:00 AM
IPL 2024: ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की पूरी लिस्ट, RCB vs GT मैच के बाद

बेंगलुरु ने 4 विकेट से गुजरात टाइटंस को हराया।

आईपीएल (IPL 2024) का 52वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच बेंगलुरू में खेला गया, जिसमें मेजबान टीम को 4 विकेट से जीत हासिल हुई। बता दें कि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को इस सीजन 11 मैचों में चौथी बार जीत मिली है, जबकि गुजरात टाइटंस को 11 मैचों में सातवीं बार हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

बेंगलुरु में खेले गए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले में मेहमान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 19.3 ओवरों में 147 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, जिसमें शाहरुख खान ने सबसे ज्यादा 37 रन और राहुल तेवतिया ने 35 रन बनाए। 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 13.4 ओवरों में 6 विकेट खोकर जीत हासिल की। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से फाफ डु प्लेसी ने सबसे ज्यादा 64 रन और विराट कोहली ने 42 रन बनाए।

IPL 2024: RCB vs GT मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा रन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली 542 रनों के साथ आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। इसके अलावा, चेन्नई सुपर किंग्स के ऋतुराज गायकवाड़ 509 रनों के साथ दूसरे स्थान पर, गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 424 रनों के साथ तीसरे स्थान पर, राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग 409 रनों के साथ चौथे स्थान पर, लखनऊ सुपर जायंट्स के केएल राहुल 406 रनों के साथ 5वें स्थान पर हैं।

IPL 2024: RCB vs GT मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा विकेट

IPL 2024 Purple Cap leaderboard after match 52, RCB vs GT

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बाद आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 17 विकेटों के साथ पहले स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज टी नटराजन 15 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर, चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान 14 विकेटों के साथ तीसरे स्थान पर, पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल 14 विकेटों के साथ चौथे स्थान पर और चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना 13 विकेटों के साथ 5वें स्थान पर हैं।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.