Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: परदीप नरवाल की इंजरी पर बेंगलुरु बुल्स के कोच ने दिया बड़ा बयान, सभी दावों को मानने से किया साफ इंकार

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :November 13, 2024 at 3:15 PM
Modified at :November 13, 2024 at 3:15 PM
PKL 11: परदीप नरवाल की इंजरी पर बेंगलुरु बुल्स के कोच ने दिया बड़ा बयान, सभी दावों को मानने से किया साफ इंकार

परदीप नरवाल की कप्तानी वाली बेंगलुरु बुल्स अंक तालिका में फिलहाल 11वें स्थान पर है।

PKL के छठे सीजन की चैंपियन बेंगलुरु बुल्स को प्रो कबड्डी 2024 (PKL 11) के बीच में तब बड़ा झटका लगा, जब उनके स्टार रेडर और कप्तान परदीप नरवाल चोटिल होने की वजह से 6 से 8 हफ़्तों के लिए प्रो कबड्डी लीग 2024 (PKL 11) बाहर हो गए। Khel Now की पिछली रिपोर्ट के अनुसार घुटने की तकलीफ की वजह से परदीप नरवाल 6 से 8 हफ़्तों के लिए टूर्नामेंट से बाहर हो सकते थे, लेकिन बेंगलुरु बुल्स के कोच रणधीर सिंह सहरावत ने इस रिपोर्ट को गलत ठहराते हुए बताया है कि PKL 11 से परदीप इतने समय के लिए बाहर नहीं हुए हैं।

रणधीर सहरावत ने जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ हार के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा,” सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान न दें, परदीप के घुटने में कोई इंजरी नहीं है। उनके मांसपेशियों में थोड़ी तकलीफ है और जहां तक मेरा अनुमान है, वह अगले मैच में वापसी करेंगे। मैं इस चीज़ को लेकर 99 प्रतिशत आश्वस्त हूं।”

कोच रणधीर ने आगे बताते हुए कहा, ” परदीप को इंजरी है लेकिन वह इतनी गंभीर नहीं है। मैंने उन्हें एहतियात के तौर पर मैच से बाहर किया था और अगर सब कुछ सही था तो वो 16 नवंबर का मैच जरूर खेलेंगे।”

परदीप ने अपनी इंजरी का खुलासा किया था

हालांकि, बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ हुए मैच के बाद परदीप ने मीडिया से बात करते हुए खुद अपनी चोट के बारे में बताया था। परदीप ने कहा था कि उनके मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो रहा था और उसी वजह से कोच ने उन्हें मैच से बाहर किया था। अब जब कोच ने परदीप की स्थिति को लेकर अहम खुलासा किया है तो ये देखना है कि 16 नवंबर को दबंग दिल्ली के खिलाफ वो PKL 11 के मैच में दिखते हैं या नहीं?

बात अगर कल हुए PKL 11 मैच की करें तो अर्जुन देशवाल के शानदार प्रदर्शन की मदद से जयपुर पिंक पैंथर्स ने बेंगलुरु बुल्स को 39-32 से हराया था। परदीप नरवाल की गैरमौजूदगी में बुल्स के रेडर अजिंक्य पवार ने मैच में बढ़िया शुरुआत की थी, लेकिन अर्जुन देशवाल ने टीम को हाफ टाइम तक मैच में बनाये रखा था।

दूसरे हाफ में जयपुर पिंक पैंथर्स ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली और अर्जुन देशवाल के सुपर 10 की मदद से उन्होंने बेंगलुरु बुल्स को दो बार ऑल आउट भी किया। अजिंक्य पवार ने PKL में अपने 500 रेड पॉइंट भी पूरे किये लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। जयपुर की जीत के कारण बेंगलुरु बुल्स 9 मैच में 7 हार के साथ अब 11वें स्थान पर है।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Nishant
Nishant

As a sports lover since childhood, Nishant has been writing about sports since 2015, mainly cricket and kabaddi. As a cricket fan, I love writing about interesting stats. Also covered Olympics, Asian Games, Commonwealth Games & Pro Kabaddi League.