Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

पीकेएल 8: सबसे ज्यादा हाई 5 लगाने वाले टॉप पांच खिलाड़ी

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :March 23, 2022 at 12:40 AM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
पीकेएल 8: सबसे ज्यादा हाई 5 लगाने वाले टॉप पांच खिलाड़ी

(Courtesy : PKL)

इस लिस्ट में उन खिलाडियों के भी नाम है जिनका यह पहला सीजन था।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 8वें सीजन का अंत हो चुका है। इस बार फाइनल मुकाबले में पटना पाइरेट्स का सामना दबंग दिल्ली से हुआ था। इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने पटना पाइरेट्स को एक अंक से हराकर पहली बार चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। पटना की टीम चौथी बार प्रो कबड्डी लीग के फाइनल में पहुंची थी लेकिन दिल्ली ने अंतिम क्षणों में बाजी पलटते हुए खिताब अपने नाम किया।

पीकेएल के आठवें सीजन में फैंस को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले जिसका श्रेय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को जाता है। रेडर्स के अलावा कई डिफेंडरों ने भी अपने खेल से सबको प्रभावित किया। बीते सीजन कई बार आखिरी मौकों पर डिफेंडरों ने मैच का पूरा रुख बदल दिया। जानिए उन पांच डिफेंडर्स के बारे में जिन्होंने बीते सीजन में सबसे ज्यादा हाई 5 हासिल किए।

गिरीश मारुति एर्नाक (गुजरात जायंट्स)

गुजरात जायंट्स के गिरीश मारुति अपनी टीम के सबसे अहम डिफेंडरों में से एक रहे। उन्होंने पूरे सीजन में अपने टीम के लिए 19 मैच खेले और इन 19 मैचों में 45 टैकल अंक हासिल किए। इस दौरान उन्होंने चार हाई 5 भी लगाए जिसकी मदद से गुजरात की टीम अंकतालिका की टॉप 5 टीमों में शामिल रही। उन्होंने पीकेएल सीजन 8 में 120 टैकल किए। इन 120 में से 45 टैकल सफल रहे। उनके नाम एक सुपर टैकल भी है। बीते सीजन उनका टैकल सक्सेस रेट 38% रहा।

जयदीप (हरियाणा स्टीलर्स)

हरियाणा स्टीलर्स की डिफेंस में सुरेंदर नाडा जैसे खिलाड़ी के होने से टीम की डिफेंस और युवा डिफेंडर्स पर बहुत प्रभाव पड़ा है। यही वजह है कि बीते सीजन टीम ने बेहतरीन डिफेंसिंव टीमों की सूची में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही। इस का श्रेय युवा डिफेंडर जयदीप को भी जाता है। बीते सीजन उन्होंने हरियाणा के लिए 22 मैच खेले और इन मुकाबलों में 66 टैकल अंक हासिल कर के सीजन के चौथे सबसे बेहतरीन डिफेंडर रहे। उन्होंने बीते सीजन कुल पांच हाई 5 हासिल किए।

सोमबीर (पुनेरी पलटन)

पुनेरी पलटन के सोमबीर ने पीकेएल सीजन 8 के लीग स्टेज मुकाबलों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। टीम को प्लेऑफ में पहुंचने में उनके इस बेहतरीन डिफेंडर का अहम रोल रहा। सोमबीर ने पुरे सीजन 8 में कुल मिलाकर 19 मैच खेले। इन 19 मैचों में उनके नाम इस सीजन में पांच हाई 5 दर्ज हैं, वहीं उनके नाम 54 टैकल अंक भी हैं। सोमबीर ने बीते सीजन 112 टैकल किए जिसमें से 54 टैकल सफल रहे तो वहीं 58 टैकल में वह कामयाबी हासिल नहीं कर पाए। उन्होंने इस दौरान छह सुपर टैकल भी किए।

सागर राठी (तमिल थलाइवाज)

तमिल थलाइवाज की टीम ने बीते सीजन बहुत कम मैच जीते लेकिन उनके डिफेंडर सागर राठी ने काफी शानदार प्रदर्शन किया। वह अकेले दम पर टीम के डिफेंस की जिम्मा उठा रहे थे। सागर ने इस सीजन में 22 मैच खेले जिसमे उन्होंने 84 टैकल अंक हासिल किए वहीं दूसरी ओर सबसे ज्यादा हाई 5 लेने के मामले में भी वह दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने इस पूरे सीजन में उन्होंने आठ हाई 5 लगाए। सागर को कप्तान सुरजीत सिंह का कुछ मुकाबलों में अच्छा साथ मिला। उन्होंने अपने दम पर कई मैच का रुख तमिल थलाइवाज के रुख में मोड़ा। राठी ने कुल मिलाकर 144 टैकल किए जिसमें से 74 टैकल सफल रहे वहीं 70 में वह कामयाबी हासिल नहीं कर पाए। उन्होंने इस दौरान 8 सुपर टैकल भी किए तो वहीं उनका टैकल सक्सेस रेट 52% का रहा।

मोहम्मदरेजा चियानेह (पटना पाइरेट्स)

इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम है इरान के मोहम्मदरेजा चियानेह का। ईरान के इस डिफेंडर का तोड़ कोई रेडर नहीं ढूंढ सका। वो पहली बार प्रो कबड्डी लीग में हिस्सा ले रहे थे। अपने डेब्यू सीजन में ही इस डिफेंडर ने पटना पाइरेट्स के लिए इस बार शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सीजन के दौरान सबसे ज्यादा 89 टैकल पॉइंट हासिल किए। उन्होंने 24 मैचों में सबसे ज्यादा दस हाई 5 भी लगाए। मोहम्मदरेजा ने बीते सीजन में 153 टैकल किए, इनमें से उनके 86 टैकल सफल रहे तो वहीं 67 टैकल में वह नाकामयाब रहे। उन्होंने तीन सुपर टैकल भी किए और उनका टैकल सक्सेस रेट 56% का रहा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram and join our community on Telegram.

ADITYA RAJ
ADITYA RAJ

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.