Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2024: RCB vs DC के मैच में इन खिलाड़ियों के बीच होगा घमासान

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 11, 2024 at 7:21 PM (GMT+5:30)
Modified at :May 11, 2024 at 7:21 PM (GMT+5:30)
IPL 2024: RCB vs DC के मैच में इन खिलाड़ियों के बीच होगा घमासान

आईपीएल 2024 के 62वें मैच में RCB vs DC की भिड़ंत बेंगलुरु में होगी।

आईपीएल (IPL 2024) में हर मैच के बाद प्लेऑफ की रेस और भी दिलचस्प होती जा रही है। शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की हार के बाद कुछ अन्य टीमों के लिए प्लेऑफ के दरवाजे खुल गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC) को भी सीएसके की हार से एक मौका मिला है। अब ये दोनों टीमें रविवार को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

यदि अंक तालिका के ऊपर एक नजर डालें तो, दिल्ली कैपिटल्स इस समय 12 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10 अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर हैं। दोनों ही टीमों ने इस सीजन अब तक 12-12 मुकाबले खेले हैं। दोनों टीमों में से जो भो टीम यह मैच हारेगी वह ऐसी स्थिति में पहुंच जाएगी कि उनके पास प्लेऑफ में जगह बनाने का कोई रास्ता नहीं होगा।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

1. विराट कोहली बनाम अक्षर पटेल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अनुभव भी बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने पिछले मुकाबले में भी शानदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने। बेंगलुरु के एम० चिन्नास्वामी स्टेडियम में उनके आंकड़े बेहद ही शानदार हैं, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी स्पिनर अक्षर पटेल के आंकड़े उनके खिलाफ जबरदस्त है। अक्षर ने कोहली के खिलाफ आईपीएल में 71 गेंदों में सिर्फ 78 रन खर्च किया है और उन्हें एक बार आउट भी किया है। कोहली आईपीएल में अक्षर के खिलाफ सिर्फ 7 चौके ही लगा सके हैं।

2. फाफ डु प्लेसिस बनाम खलील अहमद

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान एवं सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसी भी मैच इस में एक बड़े विकेट होंगे। वह इस मैच में अपनी लय बरकरार रखेंगे और पहली गेंद से ही कैपिटल्स के गेंदबाजों का सामना करना चाहेंगे। लेकिन इस मुकाबले में उनका सामना खलील अहमद से होगा, जो इस सीजन अच्छी लय में हैं। उनके खिलाफ नई गेंद से रन बनाना डु प्लेसी के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। पिछली बार जब ये दोनों टीमें 2023 में एक-दूसरे भिड़ी थीं तो उन्होंने आरसीबी के कप्तान का विकेट लिया था।

3. रजत पाटीदार बनाम कुलदीप यादव

रजत पाटीदार ने पिछली 6 पारियों में 4 अर्धशतक लगाए हैं और वे सभी अर्द्धशतक 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ आए हैं। पाटीदार ने इस सीजन हर 5.6 गेंदों के बाद एक छक्का लगाए हैं, जो इस सीज़न में किसी भारतीय बल्लेबाज के लिए सबसे अच्छे आँकड़े हैं। इतना ही नहीं, इस सीजन स्पिनरों के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 256 का है। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव के खिलाफ वह कैसा प्रदर्शन करते हैं, यह देखने लायक रहेगा। कुलदीप पिछले डेढ़ सालों में हर फॉर्मेट में शानदार फॉर्म में नजर आए हैं, इसीलिए इस मुकाबले में इन दोनों खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है।

4. जैक फ्रेजर-मैकगर्क बनाम यश दयाल

22 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक बल्लेबाज जैक फ्रेजर-मैकगर्क के टॉप ऑर्डर में शामिल होने के बाद से दिल्ली कैपिटल्स जीत की राह पर वापस आ गई है। मैकगर्क पावरप्ले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके आने वाले बल्लेबाजों के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म सेट कर रहे हैं। उन्होंने इस सीजन 3 बार 20 से कम गेंदों में अर्धशतक लगाए हैं और बेंगलुरु में भी वह ऐसा धमाका कर सकते हैं। हालांकि, आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल उनके खिलाफ काम आ सकते हैं, क्योंकि वह वाइड यॉर्कर फेंकते हैं, गेंद को स्विंग कराते हैं और धीमी गेंद भी फेंकते हैं, जो उनके खिलाफ प्रभावी हो सकती है।

5. ट्रिस्टन स्टब्स बनाम मोहम्मद सिराज

ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में ट्रिस्टन स्टब्स के कंधों पर काफी जिम्मेदारी होगी। वह इस मुकाबले में ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करने आ सकते हैं, इसीलिए वह अपने अच्छे फॉर्म का फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। अगर वह कुछ ओवर खेल सके तो निश्चित ही बड़ा धमाल मचा सकते हैं। हालांकि, आरसीबी के मुख्य तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज उनके खिलाफ एक बड़ा फैक्टर साबित हो सकते हैं, क्योंकि वह पिछले कुछ मैचों में अच्छी फॉर्म में दिखे हैं। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों के बीच का मुकाबला बेहद ही दिलचस्प रहेगा।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.