Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

T20 World Cup 2024 में टूट सकते हैं ये पांच बड़े रिकॉर्ड्स

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :June 4, 2024 at 2:39 PM
Modified at :June 4, 2024 at 2:39 PM
T20 World Cup 2024 में टूट सकते हैं ये पांच बड़े रिकॉर्ड्स

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में विराट कोहली के निशाने पर कुछ बड़े रिकॉर्ड्स हैं।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) की शुरुआत 02 जून से यूएसए और वेस्टइंडीज में हो चुकी है। टी20 क्रिकेट के बढ़ते स्तर के चलते हर दिन कोई ना कोई नया रिकॉर्ड बनता एवं टूटता जरूर है। सभी क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि इस बार भी कई सारे बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनते एवं टूटते देखे जा सकते हैं।

इस संस्करण में भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के निशाने पर कई सारे बड़े-बड़े रिकॉर्ड हैं, जिन्हें वह तोड़ते हुए नजर आएंगे। अपना छठा टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट खेल रहे कोहली इस टूर्नामेंट में भी अपना दबदबा बरकरार रखे हुए हैं। यहां हम आपको उन 5 बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टूट सकते हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

5. T20 World Cup में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच:

यदि कोई फील्डर अच्छे-अच्छे और अहम कैच पकड़ता है तो इससे उसकी टीम को मैच जीतने में आसानी होती है। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डी विलियर्स के नाम दर्ज है। वह 23 कैचों के साथ इस मामले में पहले स्थान पर हैं। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर 21 कैचों के साथ उनसे ठीक पीछे हैं। यदि वॉर्नर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में तीन कैच और लपक लेते हैं, तो वह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर बन जाएंगे।

4. टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा चौके:

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा चौकों का रिकॉर्ड बड़े ही आसानी से टूट सकता है। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज महेला जयवर्धने के नाम दर्ज है। उन्होंने इस टूर्नामेंट के इतिहास में 111 चौके लगाए हैं। इस मामले में भारत के विराट कोहली 103 चौकों के साथ उनसे ठीक पीछे हैं।

इस टूर्नामेंट में मात्र 9 चौके जड़ते ही कोहली उनसे इस मामले में आगे निकल जाएंगे। हालांकि, जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ने की लाइन में रोहित शर्मा (91 चौके) और डेविड वॉर्नर (86 चौके) का नाम भी शामिल है।

3. टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक:

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अब तक 10 बल्लेबाजों द्वारा 11 शतक लगाए जा चुके हैं। वेस्टइंडीज के यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस टूर्नामेंट के इतिहास में दो शतक लगाए हैं। इसके अलावा, टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में 47 गेंदों पर सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी गेल के नाम ही दर्ज है। पिछले कुछ सालों में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इससे तेज शतक लगाए जा चुके हैं, इसीलिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इस रिकॉर्ड के टूटने की उम्मीद जताई जा रही है।

2. तीनों अलग-अलग फॉर्मेट में लगातार आईसीसी ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड:

क्रिकेट इतिहास में अब तक कोई भी टीम तीनों फॉर्मेट में लगातार आईसीसी का खिताब नहीं जीत सकी है, क्योंकि टेस्ट फॉर्मेट में आईसीसी ट्रॉफी अब तक सिर्फ दो ही टीमें जीत सकी हैं। हालांकि, न्यूजीलैंड के पास यह रिकॉर्ड बनाने का मौका था, लेकिन वह फाइनल तक जाकर इससे दूर रह गए।

अब ऑस्ट्रेलिया के पास यह रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है, क्योंकि वह लगातार टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुके हैं। यदि ऑस्ट्रेलियाई टीम इस बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत जाती है तो वह तीनों फॉर्मेट में लगातार ट्रॉफी जीतने वाले इकलौती टीम बन जाएगी।

1. एक टी20 वर्ल्ड कप संस्करण में सबसे ज्यादा रन:

इस टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में पहली बार 20 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं, इसीलिए सभी टीमों को पहले के मुकाबले इस संस्करण में ज्यादा मैच खेलने होंगे। एक टीम को ग्रुप स्टेज में 4 और सुपर-8 स्टेज में 3 मुकाबले खेलने हैं। इसीलिए, इस संस्करण में बल्लेबाजों को ज्यादा रन बनाने का मौका मिलेगा। ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप 2024 में एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने का विराट कोहली का 10 सालों पुराना रिकॉर्ड टूट सकता है। दरअसल, 2014 के टूर्नामेंट में कोहली ने 319 रन बनाए थे, जो रिकॉर्ड इस टूर्नामेंट में खतरे में है।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.