Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IND vs SL: Rohit Sharma ने रचा इतिहास, राहुल द्रविड़ को पछाड़ वनडे क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :August 4, 2024 at 8:25 PM (GMT+5:30)
Modified at :August 4, 2024 at 8:26 PM (GMT+5:30)
IND vs SL: Rohit Sharma ने रचा इतिहास, राहुल द्रविड़ को पछाड़ वनडे क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि

Rohit Sharma भारत के लिए वनडे में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार, 4 जुलाई को खेला जा रहा है। बता दें श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंकाई टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए।

241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और उपकप्तान शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। इस मैच में 2 रन बनाते ही रोहित ने इतिहास रच दिया। दरअसल, वह राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ते हुए वनडे क्रिकेट में भारत के लिए चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

इस मामले में रोहित शर्मा ने राहुल द्रविड़ को दी मात

रोहित शर्मा, श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मैच में अपने करियर का 264वां वनडे मैच खेल रहे हैं। अब तक उन्होंने इस फॉर्मेट की 256 पारियों में करीब 50 की औसत और 92 की स्ट्राइक रेट से 10831* रन बनाए हैं। रोहित ने अपने 17 साल के वनडे करियर में 49.16 की औसत से रन बनाए हैं और इस दौरान उन्होंने 31 शतक और 57 अर्धशतक भी लगाए। वहीं वनडे में उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 264 का है।

इसी के साथ वह वनडे क्रिकेट में भारत के लिए चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने राहुल द्रविड़ को पछाड़ ये उपलब्धि हासिल की है। बता दें उनसे पहले द्रविड़ ने अपने करियर में 340 वनडे खेले थे। जिसकी 314 पारियों में उन्होंने 39.15 की औसत और 71.18 की स्ट्राइक रेट से 10768 रन बनाए थे।

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी:

  • सचिन तेंदुलकर: 18426 रन
  • विराट कोहली: 13872 रन
  • सौरव गांगुली: 11221 रन
  • रोहित शर्मा: 10831* रन
  • राहुल द्रविड़: 10768 रन

पहले और दूसरे वनडे में ठोका अर्धशतक

रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप के बाद इस वनडे सीरीज में वापसी कर रहे हैं। बता दें सीरीज के पहले वनडे में ही रोहित ने एक कप्तानी पारी खेली और महज 33 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था। हिटमैन ने 123.4 की स्ट्राइक रेट से 47 गेंदों पर 58 रन जड़े थे। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 3 छक्के निकले थे। 

वहीं सीरीज के दूसरे वनडे में भी रोहित ने भारत को तेज-तर्रार शुरुआत दी और ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 29 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित ने इस मैच में 44 गेंदों पर 64 रन की अहम पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.