Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

SL vs IND: तीन बड़े कारण क्यों भारतीय टीम को दूसरे वनडे में मिली करारी हार

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :August 5, 2024 at 1:52 PM
Modified at :August 5, 2024 at 1:53 PM
SL vs IND: तीन बड़े कारण क्यों भारतीय टीम को दूसरे वनडे में मिली करारी हार

दूसरा मैच जीतकर श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

श्रीलंका और भारत (SL vs IND) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस वनडे सीरीज का दूसरा मैच रविवार, 4 जुलाई को खेला गया। जहां मेजबान श्रीलंका के स्पिन गेंदबाजों के आगे टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए और 32 रन से मैच को गंवा दिया। श्रीलंका ने इस जीत के साथ ही सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। श्रीलंकाई टीम के जीत के हीरो उनके फिरकी गेंदबाज जैफरी वांडरसे रहे, जिन्होंने 33 रन देकर 6 बड़े विकेट निकाले।

भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया पहला वनडे मैच टाई होने के बाद, दोनों ही टीमें दूसरे वनडे में जीत के इरादें से उतरी। कोलंबो में खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। जिसमें आविष्का फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम एक वक्त शानदार स्थिति में थी, लेकिन अचानक ही टीम ऐसी लड़खड़ाई की पूरी टीम इंडिया 42.2 ओवर में महज 208 रन पर ढ़ेर हो गई। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन कारणों के बारे में बताते हैं, जिनके चलते भारतीय टीम को दूसरे वनडे में करारी शिकस्त मिली।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

3. भारतीय बल्लेबाज स्पिन खेलने में रहे नाकाम

जैफरी वेंडरसे ने इस मैच में छह विकेट निकालकर भारतीय बल्लेबाजों की नाक में दम पर कर दिया। उन्होंने अपने पहले सात ओवरों में छह विकेट लिए और उनके उस स्पैल ने भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और शिवम दुबे का शिकार किया।

वेंडरसे के सामने भारतीय बल्लेबाज कमजोर दिखे, उन्होंने गेंद को दोनों तरफ घुमाया। कोहली, अय्यर और राहुल उनकी गुगली को पढ़ने में नाकाम रहे जबकि दुबे और गिल लेग-ब्रेक से आउट हुए। पहले वनडे की तरह दूसरे वनडे में भी भारतीय बल्लेबाज स्पिन को नहीं पढ़ पाए और यही उनके हार का कारण बना।

2. मध्यक्रम बल्लेबाजों के बीच कोई साझेदारी नहीं

पहले और दूसरे दोनों वनडे में भारतीय मध्यक्रम ने निराश किया है। बता दें मध्यक्रम का एक भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी करने में नाकाम रहा और एक के बाद एक विकेट गिरती ही रही। यही वजह है कि टीम इंडिया 241 रन के लक्ष्य का पीछा भी नहीं कर सकी और 208 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। आप जानते ही होंगे एक समय ऐसा था जब भारत 97/0 के स्कोर पर था, लेकिन जैसे ही वेंडरसे का स्पैल शुरू हुआ धड़ाधड़ विकेट गिरते रहे और टीम का स्कोर 147/6 हो गया।

1. SL vs IND के दोनों वनडे में बल्लेबाजी क्रम के साथ प्रयोग

गौतम गंभीर ने कोच बनने के बाद भारतीय वनडे टीम के बल्लेबाजी क्रम के साथ बहुत छेड़छाड़ किए। इसके अलावा उन्होंने वनडे को टी20 की तरह खेलने की कोशिश की और ये चीज भारत के हार की एक बड़ी वजह है। आप जानते ही होंगे श्रेयस अय्यर और केएल राहुल काफी समय से क्रमशः नंबर 4 और 5 पर खेल रहे हैं और इसी क्रम में खेलते हुए उन्होंने विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया था।

लेकिन गौतम गंभीर ने आते ही उनके क्रम को बदलना शुरू कर दिया, जिसका परिणाम ये हुआ की दोनों ही बल्लेबाज पहले और दूसरे वनडे में सस्ते पर आउट हो गए। इसके अलावा शिवम दुबे और सुंदर को ऊपर प्रमोट किया गया, लेकिन वो फैसला भी बिल्कुल गलत साबित हुआ। वनडे एक ऐसा फॉर्मेट है, जिसमें बहुत ही सूझबूझ के साथ खेलना पड़ता है और यही कारण है कि बल्लेबाजी क्रम में गलत बदलाव भारतीय टीम की हार का बड़ा कारण बना।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.