Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

T20 World Cup 2024 के सुपर-8 का पूरा शेड्यूल

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :June 17, 2024 at 6:29 PM
Modified at :June 17, 2024 at 6:44 PM
T20 World Cup 2024 के सुपर-8 का पूरा शेड्यूल

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 राउंड की शुरुआत 19 जून से होगी।

वेस्टइंडीज और अमेरिकी की मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) के सुपर-8 की सभी टीमें तय हो गई हैं। जैसा की आप जानते ही होंगे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इस बार सबसे ज्यादा 20 टीमों ने शिरकत की, जिसमें से 12 टीमों का पत्ता ग्रुप स्टेज के बाद साफ हो चुका है। इसी के साथ इस टूर्नामेंट के दूसरे राउंड यानी की सुपर-8 के लिए सभी आठ टीमें मिल चुकी हैं, जिनके बीच 19 से 25 जून तक टॉप-4 में जगह बनाने के लिए जंग शुरू होगी।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

T20 World Cup 2024 के सुपर-8 के लिए 8 टीमों के नाम तय

टी20 वर्ल्ड कप 2024 को होस्ट कर रही वेस्टइंडीज और अमेरिका दोनों ही टीमें सुपर-8 में क्वालीफाई करने में सफल रही। इन दोनों के अलावा 6 और टीमों ने भी जगह बनाई। लेकिन इस टूर्नामेंट में जो सबसे चौंकाने वाली चीज अब तक घटी वो ये है कि, खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही न्यूजीलैंड लीग स्टेज से ही बाहर हो गई। इसके अलावा पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी पूर्व वर्ल्ड चैंपियन टीमें पहले ही राउंड में एलिमिनेट हो गई।

वहीं बात करें टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की तो उन्होंने पूरे लीग स्टेज के दौरान अपने-अपने ग्रुप में दबदबा बनाए रखा। इन तीनों के अलावा अफगानिस्तान टीम ने भी अपने प्रदर्शन से खासा प्रभाव छोड़ा। वहीं सुपर-8 में यूएसए ने क्वालीफाई कर हर किसी को हैरान कर दिया। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 राउंड के पूरे शेड्यूल के बारे में बताते हैं।

इस तरह से 2 ग्रुप में बांटी गई हैं टीमें

ग्रुप-1: भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, बांग्लादेश

ग्रुप-2: यूएसए, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका

T20 World Cup 2024: सुपर 8 का पूरा शेड्यूल

19 जून: यूएसए बनाम दक्षिण अफ्रीका, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ (भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से)

20 जून: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया (भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे से)

20 जून: अफगानिस्तान बनाम भारत, ब्रिजटाउन, बारबाडोस (भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से)

21 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ (भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे से)

21 जून: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया (भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से)

22 जून: यूएसए बनाम वेस्टइंडीज, ब्रिजटाउन, बारबाडोस (भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे से)

22 जून: भारत बनाम बांग्लादेश, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ (भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से)

23 जून: अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, अर्नोस वेले, सेंट विंसेंट (भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे से)

23 जून: यूएसए बनाम इंग्लैंड, ब्रिजटाउन, बारबाडोस (भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से)

24 जून: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ (भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे से)

24 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया (भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से)

25 जून: अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश, अर्नोस वेले, सेंट विंसेंट (भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे से)

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.