Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IND vs AUS मैच चढ़ा बारिश की भेंट तो क्या होगा? जानिए T20 World Cup 2024 के इस महामुकाबले का पूरा समीकरण

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :June 24, 2024 at 5:51 PM
Modified at :June 24, 2024 at 5:51 PM
IND vs AUS मैच चढ़ा बारिश की भेंट तो क्या होगा? जानिए T20 World Cup 2024 के इस महामुकाबले का पूरा समीकरण

सुपर-8 में IND vs AUS के बीच होने वाले महामुकाबले के दौरान बारिश होने की संभावना है।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और ऑस्ट्रेलिया अपने अंतिम सुपर-8 मुकाबले में आमने सामने होंगी। यह मैच सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय समयानुसार रात 08:00 बजे से खेला जाएगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमानों की मानें तो इस मैच के दौरान बारिश की पूरी संभावना है, ऐसे में इस मुकाबले के रद्द होने होने का खतरा भी मंडरा रहा है।

यदि ऑस्ट्रेलिया को T20 World Cup 2024 के सेमीफाइनल में जगह बनाना है, तो उसके लिए यह मैच जीतना बहुत ही जरूरी है। दूसरी ओर, भारतीय टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है और भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले के बाद इस पर आधिकारिक मुहर भी लग जाएगी। लेकिन क्या होगा यदि IND vs AUS मैच बारिश की भेंट चढ़ जाए? तो चलिए जानते हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

IND vs AUS मैच चढ़ा बारिश की भेंट तो क्या होगा?

यदि सेंट लूसिया में खेला जाने वाला भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) मैच बारिश की भेंट चढ़ा, तो ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है। यदि यह मैच रद्द हुआ तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेंगे। ऐसी स्थिति में भारत ग्रुप 1 के प्वॉइंट्स टेबल में 5 अंकों के साथ टॉप पर रहकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगा।

दूसरी ओर, अफगानिस्तान से मिले झटके के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए यह मैच बेहद अहम हो चुका है। वर्तमान समय में वह 2 अंकों और +0.233 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है। यदि यह मैच बारिश की भेंट चढ़ता है तो उनके 3 अंक हो जाएंगे।

ऐसी स्थिति में, ऑस्ट्रेलियाई टीम को अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश मुकाबले पर निर्भर होना पड़ेगा। यदि उस मैच में अफगानिस्तान को जीत मिलती है, तो ऑस्ट्रेलिया का सफर वहीं समाप्त हो जाएगा। इसके अलावा, यदि उस मैच में बांग्लादेश को जीत मिलती है, तो ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल में पहुंचना तय हो जाएगा।

IND vs AUS मैच रद्द होने से अफगानिस्तान को मिलेगा बड़ा फायदा

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) मैच रद्द होने से अफगानिस्तान को फायदा मिलेगा। क्योंकि उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ एक जीत की तलाश होगी और वे सेमीफाइनल की सीट पक्की कर लेंगे। क्योंकि यदि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच पूरा हुआ और उसमें ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली, तो अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए कई समीकरणों से गुजरना होगा।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.