Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE WrestleMania 40 के बाद The Bloodline का भविष्य आया सामने, कुछ इस तरह स्टोरीलाइन लेगी नया मोड़

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :April 11, 2024 at 6:13 PM
Modified at :April 11, 2024 at 6:13 PM
WWE WrestleMania 40 के बाद The Bloodline का भविष्य आया सामने, कुछ इस तरह स्टोरीलाइन लेगी नया मोड़

रेसलमेनिया में हारने के बाद रोमन रेंस लंबे ब्रेक पर जा सकते हैं।

WWE WrestleMania 40 में आखिरकार रोमन रेंस की हार के साथ ही एक युग का अंत हो चला था। रेंस अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप कोडी रोड्स के हाथों हार गए हैं। उस हार के बाद रोमन रेंस कब टीवी अपीयरेंस देंगे, इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन सवाल जरूर खड़े होने लगे हैं कि द ब्लडलाइन (The Bloodline) स्टोरीलाइन के एंगल को किस तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा, या इस पूरी स्टोरीलाइन को जल्द ही समाप्त कर दिया जाएगा।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

The Bloodline की स्टोरीलाइन में हो सकते हैं ये बदलाव:

रिटायर नहीं होंगे रोमन रेंस?

आपको याद दिला दें कि WrestleMania 40 से कुछ दिन पहले एक डॉक्यूमेंट्री में रोमन रेंस ने कहा था कि वो अगर कोडी रोड्स के खिलाफ हाए गए तो रेसलिंग छोड़ देंगे। मगर कुछ दिन पहले डेव मैल्टजर ने बताया था कि रोमन रेंस शायद रिटायर नहीं होंगे, लेकिन एक लंबा ब्रेक जरूर ले सकते हैं। ऐसे में एक नई रिपोर्ट सामने आई है कि रेंस को SummerSlam 2024 से पूर्व एक SmackDown इवेंट के लिए एडवरटाइज किया जा रहा है। ये रिपोर्ट्स कहीं ना कहीं स्पष्ट कर रही हैं कि रोमन रेंस कम से कम रिटायर तो नहीं होने वाले।

रोमन रेंस vs द रॉक मैच अभी बाकी है

हालांकि WrestleMania 40 में रोमन रेंस vs द रॉक मैच नहीं हो पाया, लेकिन याद दिला दें कि पहले कोडी रोड्स के बजाय रॉक ही ट्राइबल चीफ का सामना करने वाले थे। रेसलमेनिया 40 में द रॉक ने साबित किया है कि वो अब भी अच्छा मैच लड़ सकते हैं और असल में जब द रॉक की ब्लडलाइन में एंट्री हुई तभी लगभग तय हो गया था कि भविष्य में रेंस vs रॉक मैच जरूर होगा।

Raw में रॉक vs कोडी रोड्स मैच की नींव रखी जा चुकी है, इसलिए संभव है कि इस मुकाबले के बाद रॉक अपना फोकस रोमन रेंस की तरफ शिफ्ट कर सकते हैं। ये ऐसा मैच है, जिसका प्रो रेसलिंग जगत अब भी बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है।

द ब्लडलाइन स्टोरीलाइन में कई दिग्गज आ सकते हैं

WrestleMania 40 नाइट 2 के मेन इवेंट में एक या दो नहीं बल्कि कई सुपरस्टार्स का दखल देखा गया था। पहले जॉन सीना बाहर आए, जिनकी ब्लडलाइन और खासतौर पर सोलो सिकोआ से दुश्मनी फैंस के लिए बेहद मनोरंजक रही है। इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि अगर जॉन सीना vs सोलो सिकोआ रीमैच हुआ तो लोग उसे जरा भी मिस नहीं करना चाहेंगे।

वहीं दूसरी ओर द अंडरटेकर ने भी एंट्री लेकर द रॉक को चोकस्लैम लगाया था। इतिहास गवाह रहा है कि ब्लडलाइन के साथ जिसने भी पंगा लिया है, उसका बुरा हाल हुआ है। इसलिए संभव है कि रोमन रेंस और अन्य सभी द ब्लडलाइन मेंबर्स, इन दिग्गज रेसलर्स को सबक सिखाने का टारगेट सेट कर सकते हैं।

क्या जे उसो आएंगे ब्लडलाइन में वापस?

ये गौर करने वाली बात है कि जे उसो पिछले एक साल से Raw में काम कर रहे हैं। WrestleMania 40 से अगले Raw में हुए फैटल-4-वे मैच में जे उसो ने जीत दर्ज कर डेमियन प्रीस्ट के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच प्राप्त किया है। हालांकि उनके चैंपियन बनने की संभावना बहुत कम है क्योंकि ड्रू मैकइंटायर ने प्रीस्ट के साथ स्टोरीलाइन को टीज़ किया है, मगर फिलहाल के लिए ये कहना गलत नहीं होगा कि जे उसो कम से कम अभी के लिए अकेले दम पर आगे बढ़ने वाले हैं।

रोमन रेंस नए किरदार में आएंगे

WrestleMania 40 में कोडी रोड्स के खिलाफ हारने से अगले दिन ही रोमन रेंस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि कल वो उदास थे, लेकिन आज पहला दिन है। इसके अलावा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रिपल एच ने रोमन रेंस की जमकर तारीफ की और बताया कि अभी कहानी समाप्त नहीं हुई है बल्कि उनकी कहानी के एक नए अध्याय की शुरुआत होने वाली है, जो लोगों को हिलाकर रख देगी। वो चीजों को एक नए लेवल पर ले जाने वाले हैं। ये सभी बातें संकेत दे रही हैं कि रेंस जब भी वापस आएंगे तब एक नए किरदार में एंट्री ले सकते हैं।

सोलो सिकोआ और जिमी उसो को मिल सकता है सिंगल्स पुश

चूंकि रोमन रेंस फिलहाल लंबे ब्रेक पर जाने वाले हैं, ऐसे में अगर द ब्लडलाइन स्टोरीलाइन जारी रही तो पूरा भार सोलो सिकोआ और जिमी उसो पर आ जाएगा। ये दोनों भाई जरूर हैं, लेकिन उन्हें टैग टीम नहीं बल्कि सिंगल्स पुश देने का फैसला सही रह सकता है।

उनका टैग टीम के तौर पर काम करना इसलिए सही नहीं रहेगा, क्योंकि टैग टीम टाइटल्स की कहानी अब पूरी तरह पलट चुकी है और जिमी-सिकोआ की टीम का टैग टीम चैंपियनशिप को टारगेट करने का कोई अर्थ नहीं होगा। रेंस की गैरमौजूदगी में ये दोनों सुपरस्टार्स सिंगल्स मैचों में द ब्लडलाइन के लिए दबदबा बनाने का प्रयास कर सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.