Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

फुटबॉल समाचार

भारत में फ्री में कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले? जानिए पूरी डिटेल्स

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :July 15, 2026 at 12:52 AM
Modified at :July 15, 2026 at 12:52 AM
भारत में फ्री में कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले? जानिए पूरी डिटेल्स

(Courtesy : Getty Images)

भारतीय फुटबॉल फैंस कई प्लेटफॉर्म्स पर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों का लाइव आनंद उठा सकेंगे।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। लगभग एक महीने तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद अब सिर्फ चार टीमें खिताब की रेस में बची हैं। इस बार फ्रांस, स्पेन, इंग्लैंड और अर्जेंटीना ने क्वार्टरफाइनल में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। अब इन चारों टीमों की नजरें फाइनल में पहुंचकर वर्ल्ड चैंपियन बनने पर होंगी।

ये भी पढ़िए: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा गोल करने वाले टॉप पांच खिलाड़ी

कनाडा, मैक्सिको और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में पहली बार 48 टीमों ने हिस्सा लिया। राउंड ऑफ 32, राउंड ऑफ 16 और क्वार्टरफाइनल के बाद अब सेमीफाइनल स्टेज शुरू होने जा रहा है। यहां हारने वाली टीम का सफर समाप्त हो जाएगा, जबकि जीतने वाली टीमें सीधे फाइनल में जगह बनाएंगी।

भारत में फ्री में कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले?

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

भारतीय फुटबॉल फैंस डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) के जरिए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों का बिल्कुल फ्री में लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

भारत सरकार के राष्ट्रीय महत्व के खेल आयोजनों से जुड़े प्रसारण नियमों के तहत फीफा वर्ल्ड कप के चुनिंदा मुकाबले डीडी फ्री डिश (DD Free Dish) प्लेटफॉर्म पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अगर आपके घर में डीडी फ्री डिश कनेक्शन है, तो सेमीफाइनल मैच देखने के लिए किसी अलग सब्सक्रिप्शन की भी जरूरत नहीं होगी।

कहां होगी फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग?

अगर आप मोबाइल, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप या टैबलेट पर मुकाबलों का आनंद लेना चाहते हैं, तो Zee5 ऐप और वेबसाइट पर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

आपको मालूम ही होगा कि भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मल्टी-प्लेटफॉर्म ब्रॉडकास्टिंग अधिकार Zee Entertainment के पास हैं। इसलिए टूर्नामेंट के सभी मुकाबले Zee5 पर लाइव उपलब्ध हैं।

हालांकि, सामान्य तौर पर इसके लिए Zee5 Premium सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होगी। वहीं JioFiber, Jio AirFiber और Airtel के कुछ प्रीमियम ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के भी हाई-डेफिनिशन स्ट्रीमिंग का लाभ उठा सकते हैं।

किन टीवी चैनलों पर देख सकते हैं मुकाबले?

अगर आपके पास DD Free Dish नहीं है, तब भी आप टीवी पर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों का लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

इन मुकाबलों का सीधा प्रसारण Unite8 Sports 1 और Unite8 Sports 2 चैनलों पर किया जाएगा। इन चैनलों पर दर्शक हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में लाइव कमेंट्री के साथ सेमीफाइनल मुकाबलों का आनंद ले सकेंगे।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.