Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

कौन है Rohit Sharma की 'दूसरी वाइफ'? भारतीय कप्तान ने पोस्ट शेयर कर किया बड़ा खुलासा

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :July 9, 2024 at 7:07 PM
Modified at :July 9, 2024 at 7:07 PM
कौन है Rohit Sharma की 'दूसरी वाइफ'? भारतीय कप्तान ने पोस्ट शेयर कर किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्व कप 2024 के बाद रोहित शर्मा ने टी20 से संन्यास ले लिया, जबकि राहुल द्रविड़ ने भी हेड कोच के पद को अलविदा कहा।

भारतीय क्रिकेट टीम ने लंबे इंतजार के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतकर अपने आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया। आप सब जानते होंगे आखिरी बार इस टीम ने साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीता था और उसके बाद 2024 में हमने आईसीसी ट्रॉफी का स्वाद चखा।

इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। वहीं इन तीनों के साथ राहुल द्रविड़ का भी बतौर भारतीय हेड कोच कार्यकाल समाप्त हुआ। राहुल के टीम से जाने का दुख सबसे ज्यादा कप्तान रोहित को हुआ, जिसका जिक्र वह पहले भी कर चुके हैं। अब रोहित शर्मा ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक खास पोस्ट करके राहुल की जमकर तारीफ की है। 

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

Rohit Sharma ने राहुल द्रविड़ की तारीफ में लिखा खास संदेश

रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर राहुल द्रविड़ के साथ तस्‍वीरें शेयर करते हुए लिखा, “प्रिय राहुल भाई, मैं अपनी भावनाओं को ठीक से व्यक्त करने के लिए सही शब्द ढूंढने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन मुझे यकीन है कि मैं ऐसा कभी नहीं कर पाऊंगा, इसलिए यह मेरी एक कोशिश है। अपने बचपन के दिनों से ही कई लोगों की तरह मैंने भी आपको आदर की भावना से देखा है, लेकिन मैं काफी भाग्यशाली था कि मुझे आपके साथ इतना करीब से काम करने का मौका मिला।”

उन्होंने आगे लिखा, “आप क्रिकेट के दिग्गज हैं, लेकिन आप अपनी सारी उपलब्धियां छोड़कर हमारे कोच बने और उस स्तर पर आ गए जहां हम सभी आपके बारे में कुछ भी कहने के लिए काफी सहज महसूस कर रहे थे। इतने समय के बाद भी यह आपकी विनम्रता और इस खेल के प्रति आपका प्यार है। मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है और मैं इससे जुड़ी हर याद को संजोकर रखूंगा। मेरी पत्नी आपको मेरी Work Wife (दूसरी वाइफ) कहती है और मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे भी आपको ऐसा कहने का मौका मिला।”

रोहित ने ये भी लिखा कि, “यह ट्रॉफी इकलौती ऐसी चीज थी, जो आपके रिकॉर्ड बुक्स का हिस्सा नहीं थी और मुझे बहुत खुशी है कि हमने इसे एक साथ हासिल किया है। राहुल भाई, आपको अपना कोच और अपना दोस्त कहने का मौका मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”

जैसा की आप जानते होंगे द्रविड़ वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत की हार के बाद ही अपना पद छोड़ने के लिए तैयार थे, लेकिन रोहित ने उन्हें फोन करके इस पद को छोड़ने से रोक लिया था। अब चूंकि, राहुल अंतत इस पद को छोड़ चुके हैं, ऐसे में रोहित ने उन्हें शुभकामना देते हुए ये खास संदेश लिखा।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.