Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :March 6, 2026 at 3:26 PM
Modified at :March 6, 2026 at 6:02 PM
टी20 वर्ल्ड कप 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों में साहिबजादा फरहान का बोलबाला रहा।

टी20 क्रिकेट में चौके और छक्के बल्लेबाजों की आक्रामकता को दर्शाते हैं। खासकर, टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में जब कोई बल्लेबाज लगातार बाउंड्री लगाता है तो टीम को तेज शुरुआत और बड़ा स्कोर बनाने में मदद मिलती है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी कई बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने चौकों की झड़ी लगाकर खास पहचान बनाई। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने भी कई बाउंड्री लगाकर इस लिस्ट में अपना नाम ऊपर शुमार कराया। नीचे जानते हैं टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में।

Also Read: टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज

ये हैं टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

5. ईशान किशन – 29 चौके

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने अब तक 8 मैचों में 263 रन बनाए हैं, जिसमें 29 चौके और 14 छक्के शामिल रहे। उन्होंने कई मुकाबलों में टीम को तेज शुरुआत दिलाई, जिससे भारत ने फाइनल तक का सफर तय किया।

4. ब्रायन बेनेट – 32 चौके

जिम्बाब्वे के बल्लेबाज ब्रायन बेनेट (Brian Bennett) ने इस टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 6 मैचों की 6 पारियों में 292 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 32 चौके और 7 छक्के लगाए। हालांकि, इतने अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उनकी टीम को सुपर 8 स्टेज में सभी मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन वह ग्रुप स्टेज में अजेय रहे थे।

3. टिम सैफर्ट – 32 चौके

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सैफर्ट ने भी इस टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 8 मैचों की 7 पारियों में 274 रन बनाए, जिसमें कुल 32 चौके और 11 छक्के भी शामिल रहे। उनकी पारियों ने न्यूजीलैंड को कई अहम मैचों में मजबूत स्थिति में पहुंचाया और फाइनल में एंट्री करने में अहम भूमिका निभाई।

Related: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज

2. ऐडन मार्करम – 32 चौके

साउथ अफ्रीका के कप्तान ऐडन मार्करम ने भी इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 8 मैचों में 286 रन बनाए, जिसमें 32 चौके और 11 छक्के शामिल रहे। उनकी कई अहम पारियों की बदौलत साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल तक पहुंची, लेकिन वहां उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

1. साहिबजादा फरहान – 37 चौके

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 7 मैचों की 6 पारियों में 37 चौकों की मदद से 383 रन बनाए। इतना ही नहीं उन्होंने टूर्नामेंट में दो शतक और दो अर्धशतक भी लगाए। हालांकि, उनके इस प्रदर्शन के बावजूद पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में क्वालीफाई नहीं कर सकी थी।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.