Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन और विकेट, दूसरे सेमीफाइनल के बाद, IND vs ENG

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :March 6, 2026 at 1:41 PM
Modified at :March 6, 2026 at 6:02 PM
टी20 वर्ल्ड कप 2026

भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल सेट हो चुका है। गुरुवार, 5 मार्च को दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। न्यूजीलैंड पहले ही फाइनल में प्रवेश पा चुका है, जिसने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया था। अब 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मैच खेला जाएगा।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों का सबसे बड़ा स्कोर बनाकर इतिहास रचा। संजू सैमसन ने लगातार दूसरे मैच में पचासा जड़ते हुए 89 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

इंग्लैंड की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने आई तो जैकब बैथेल की 105 रनों की शतकीय पारी के बावजूद 246 रन बना पाई। दूसरे सेमीफाइनल मैच में कुल मिलाकर 499 रन बने और दोनों पारियों में खूब सारे रिकॉर्ड भी बने, लेकिन अंत में टीम इंडिया ने चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल का टिकट कटाया। दूसरे सेमीफाइनल मैच के बाद आइए जान लेते हैं कि सबसे ज्यादा रन बनाने और विकेट लेने के मामले में सबसे ऊपर कौन है।

Also Read: टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज

दूसरे सेमीफाइनल के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज

पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान अब भी टॉप पर हैं, जिन्होंने 383 रन बनाए हैं और संभव ही टॉप पर फिनिश करेंगे। क्योंकि दूसरे स्थान पर मौजूद ब्रायन बैनेट उनसे 91 रन दूर हैं। न्यूजीलैंड के फिन एलन तीसरे नंबर पर हैं, जिनके अभी 289 रन हैं। 286 रन बना चुके दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडन मार्करम चौथे और भारत के खिलाफ शतक जड़ने वाले जैकब बैथेल पांचवें नंबर पर विराजमान हैं।

  • साहिबजादा फरहान (PAK) – 383 रन
  • ब्रायन बैनेट (ZIM) – 292 रन
  • फिन एलन (NZ) – 289 रन
  • एडन मार्करम (SA) – 286 रन
  • जैकब बैथेल (ENG) – 280 रन

Related: 3 भारतीय बल्लेबाज जो साहिबजादा फरहान को पछाड़कर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बना सकते हैं सबसे ज्यादा रन

दूसरे सेमीफाइनल के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप पांच गेंदबाज

यूएसए के शेडली वैन शाल्कविक 13 विकेट लेकर अब भी टॉप पर विराजमान हैं। मगर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में अगले तीन स्थानों पर मौजूद ब्लेसिंग मुजरबानी, आदिल रशीद और वरुण चक्रवर्ती भी 13-13 विकेट ले चुके हैं। पांचवें नंबर पर विराजमान लुंगी एनगिडी के नाम 12 विकेट हैं।

  • शेडली वैन शाल्कविक (USA) – 13 विकेट
  • ब्लेसिंग मुजरबानी (ZIM) – 13 विकेट
  • आदिल रशीद (ENG) – 13 विकेट
  • वरुण चक्रवर्ती (IND) – 13 विकेट
  • लुंगी एनगिडी (SA) – 12 विकेट

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.