Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

कोरोना की चपेट में गुजरात जायंट्स, मैच हुआ रीशिड्यूल

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :January 23, 2022 at 8:05 PM (GMT+5:30)
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM (GMT+5:30)
कोरोना की चपेट में गुजरात जायंट्स, मैच हुआ रीशिड्यूल

(Courtesy : ProKabaddiLeague)

पटना पाइरेट्स ने भी कोरोना वायरस के कारण अपने पिछले दो मैच नहीं खेले हैं।

प्रो कबड्डी लीग में रविवार को दो मुकाबले खेले जाने थे। पहला मुकाबला यूपी योद्धा और हरियाणा स्टीलर्स के बीच खेला जाना था। वहीं दूसरा मुकाबला तय शिड्यूल के मुताबिक गुजरात जायंट्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच खेला जाना था। हालांकि, गुजरात जायंट्स में कोरोना के मामले सामने आने के कारण अब यह टीम रविवार को मैदान पर नहीं उतरेगी।

अब रविवार को होने वाले दूसरे मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स की टीम गुजरात का नहीं बल्कि तेलगु टाइटंस का सामना करेगी। इस बात की पुष्टि प्रो कबड्डी लीग के आयोजकों ने की।

यह लीग का तीसरा मुकाबला जो कि इस तरह रीशिड्यूल किया गया है। खेल नाओ ने आपको पहले ही बताया था कि कोरोना के मामले सामने आने के कारण ही तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स के इससे पहले दो मुकाबले रीशिड्यूल किए गए थे। हमने आपको शुक्रवार को अपनी खबर में सूत्रों के हवाले से यह बताया था कि पटना पाइरेट्स के कैंप में कोरोना के मामले सामने आए हैं।।

सूत्रों के मुताबिक, “पटना पाइरेट्स की टीम में कोरोना के मामले सामने आए हैं और आयोजक टीम को इससे उबरने का समय देना चाहते हैं। इन मैचों को रिशिड्यूल करने का फैसला अचानक किया गया। ऐसा पाया गया है कि पटना पाइरेट्स के खिलाड़ी और स्टाफ के कुछ सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके कारण मैच को रीशिड्यूल करने का फैसला लिया गया है। आयोजकों ने पटना पाइरेट्स को स्थिति से निपटने के लिए समय दिया है लेकिन उनकी परेशानियां तब बढ़ गई जब एक और टीम में कोरोना के मामले सामने आए।”

[KH_RELATED_NEWS title="Related News |ARTICLE CONTINUES BELOW"][/KH_RELATED_NEWS]

गुजरात जायंट्स का मैच रीशिड्यूल होने के बाद सूत्र ने पुष्टि कि यही वो दूसरी टीम है जिसमें कोरोना के मामले पाए गए थे। हालांकि. अभी तक न तो पटना पाइरेट्स न ही गुजरात जायंट्स ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि की है कि उनके कैंप में कोई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.