Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

फुटबॉल समाचार

ओड़िशा से अलग हुए स्टार विदेशी खिलाड़ी, नए सीजन में दिखेंगे नए चेहरे

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :September 16, 2020 at 8:44 PM (GMT+5:30)
Modified at :September 16, 2020 at 8:47 PM (GMT+5:30)
ओड़िशा से अलग हुए स्टार विदेशी खिलाड़ी, नए सीजन में दिखेंगे नए चेहरे

कॉनट्रैक्ट खत्म होने के बाद कई महत्वपूर्ण खिलाड़ी टीम से अलग हो गए हैं।

ओड़िशा एफसी ने घोषणा की है कि मौजूदा सीजन के लिए उन्होंने अपने कुछ अहम विदेशी खिलाड़ियों के साथ रास्ते अलग कर लिए हैं। इन विदेशी खिलाड़ियों में स्ट्राइकर एरिडाने सेंटाना, सेंटर बैक कार्लोस डेलगाडो और मिडफील्डर जिस्को हर्नांडेज, मार्कोस तेबार और मार्टिन पेरेज शामिल हैं जिनके कॉनट्रैक्ट खत्म हो गए हैं। इससे पहले टीम के गोलकीपर फ्रासिसको डोरोनसोरो करार खत्म होने के बाद टीम से अलग हो चुके हैं।

क्लब ने ट्विटर पर इन खिलाड़ियों को पहले सीजन में कॉनट्रैक्ट के टर्म को पूरा करने और टीम के लिए की गई उनकी कोशिशों के लिए शुक्रिया कहा। खिलाड़ियों ने भी ट्वीट का जवाब देते हुए धन्यवाद कहा।

ओड़िशा एफसी का इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में पहला सीजन मिला-जुला रहा। स्ट्राइकर एरिडाने सेंटाना ने क्लब के लिए 14 मैचों में नौ गोल किए और तीन गोल में असिस्ट भी दिए। वहीं जिस्को हर्नांडेज 18 मैचों में खेले जिसमें उन्होंने पांच गोल किए और दो में असिस्ट दिए। कार्लोस ने डिफेंस में अच्छा खेल दिखाया और मार्कोस तेबार ने मिडफील्ड को स्थाई रखने में अहम भूमिका निभाई। पहली बार आईएसएल में हिस्सा लेने वाले मार्टिन पेरेज ने भी अच्छा खेल दिखाया और 18 मैचों में तीन गोल किए और दो में असिस्ट दिए। वह बॉल के साथ काफी शार्प और अटैकिंग गेम खेलते दिखे।

नए कोच स्टुअर्ट बैक्सटर के साथ ओडिशा की टीम नए सीजन में नए रूप में दिखेगी। क्लब अगले सीजन के लिए कुछ नए विदेशी खिलाड़ियों को टीम से जोड़ने की योजना बना रही है। टीम ने हैदराबाद एफसी के स्टार खिलाड़ी मार्सेलिनो को टीम में शामिल कर लिया है, वहीं उन्होंने मैनुअल ओनू को रिटेन किया है। ओनू को ओडिशा ने बेंगलुरु एफसी से पिछले साल लोन पर क्लब में शामिल किया था। इस स्पेनिश स्ट्राइकर ने ओडिशा के लिए खेलते हुए लीग के दूसरे हिस्से में काफी प्रभावित किया था।

टीम में शामिल होने वाले नए खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलियन सेंटर बैक जेकब ट्रैट शामिल हैं जो सिडनी एफसी, वेलिंगटन फिनिक्स, सदरलैंड शार्क्स और पार्थ ग्लोरी के लिए खेल चुके हैं। क्लब को उम्मीद है कि वह टीम को बैक से लीड करते हुए फैंस की पसंद बनेंगे। ओडिशा ने फॉरवर्ड खिलाड़ी डिएगो मॉरिसियो को भी शामिल किया है जो ब्राजील की सेकंड टायर लीग में खेल चुके हैं। वह टीम के अटैकिंग लाइन अप को मजबूती देंगे।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.