Olympic के प्रत्येक संस्करण में भारत द्वारा जीते गए मेडल की लिस्ट
भारत ने ओलंपिक इतिहास में अब तक कुल 38 मेडल जीते हैं।
समर ओलंपिक (Olympic) का 33वां संस्करण 26 जुलाई से पेरिस में शुरू हो चुका है। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत 117 खिलाड़ियों के साथ 16 खेलों में हिस्सा लेने जा रहा है। बता दें कि, भारत ने ओलंपिक इतिहास में अब तक 35 मेडल जीते हैं, जिसमें 10 गोल्ड, 9 सिल्वर और 16 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
बता दें कि, भारत को ओलंपिक में पहला मेडल 1900 के पेरिस ओलंपिक में मिला था, उस ओलंपिक में भारत ने सिर्फ एक ही मेडल जीता था, जो नॉर्मन प्रिचर्ड द्वारा एथलेटिक्स के 200 मीटर रेस इवेंट में सिल्वर मेडल था। इसके अलावा, भारत को पहला गोल्ड मेडल 28 साल बाद 1928 के एम्स्टर्डम ओलंपिक में पुरूष हॉकी टीम ने दिलाया था। बता दें भारत ने अब तक टीम इवेंट्स में 8 गोल्ड मेडल और इंडिविजुअल इवेंट्स में सिर्फ 2 गोल्ड मेडल जीते हैं।
Catch Every Update, Anytime, Anywhere
पेरिस ओलंपिक 2024 की बात करे तो अब तक मनु भाकर ने इंडिविजुअल और मिक्स्ड टीम शूटिंग में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर भारत को पहले दो मेडल जीताए हैं। इन दोनों के बाद भारत के स्टार शूटर स्वप्निल कुसाले ने इतिहास रचते हुए, 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में, 451.4 का स्कोर करते हुए भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। यह भारत का पेरिस ओलंपिक में तीसरा मेडल है, जो शूटिंग में ही आया।
मनु भाकर शूटिंग ओलंपिक में भारत के लिए मेडल जीतने वाली पांचवीं खिलाड़ी बनी हैं। वहीं इस खेल में मेडल जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी वही बनी हैं। इसके अलावा वह एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली एथलीट भी बनी हैं।
Olympic के हर संस्करण में भारत द्वारा जीते गए मेडल:
| खेल | गोल्ड | सिल्वर | ब्रॉन्ज | कुल मेडल |
|---|---|---|---|---|
| 1900 पेरिस | 0 | 2 | 0 | 2 |
| 1928 एम्स्टर्डम | 1 | 0 | 0 | 1 |
| 1932 लॉस एंजिल्स | 1 | 0 | 0 | 1 |
| 1936 बर्लिन | 1 | 0 | 0 | 1 |
| 1948 लंदन | 1 | 0 | 0 | 1 |
| 1952 हेलसिंकी | 1 | 0 | 1 | 2 |
| 1956 मेलबर्न | 1 | 0 | 0 | 1 |
| 1960 रोम | 0 | 1 | 0 | 1 |
| 1964 टोक्यो | 1 | 0 | 0 | 1 |
| 1968 मेक्सिको सिटी | 0 | 0 | 1 | 1 |
| 1972 म्यूनिख | 0 | 0 | 1 | 1 |
| 1980 मास्को | 1 | 0 | 0 | 1 |
| 1996 अटलांटा | 0 | 0 | 1 | 1 |
| 2000 सिडनी | 0 | 0 | 1 | 1 |
| 2004 एथेंस | 0 | 1 | 0 | 1 |
| 2008 बीजिंग | 1 | 0 | 2 | 3 |
| 2012 लंदन | 0 | 2 | 4 | 6 |
| 2016 रियो डी जनेरियो | 0 | 1 | 1 | 2 |
| 2020 टोक्यो | 1 | 2 | 4 | 7 |
| *2024 पेरिस | 0 | 0 | 4 | 4 |
भारत का लक्ष्य पेरिस ओलंपिक में पहली बार दोहरे अंक का आंकड़ा पार करना होगा, जो पिछले संस्करण में तीन पदक से चूक गया था। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की तरफ से कुल 117 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जो पिछले संस्करण से पांच कम है। इस बार भारत की तरफ से कई खिलाड़ी मेडल जीतने के प्रबल दावेदार हैं।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Assistant Content Manager for Cricket and Kabaddi at Khel Now since 2023. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he combines his passion for sports with experience in writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan and Virat Kohli admirer, Subhajit proudly supports RCB.
