Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

मनिंदर सिंह: दिल्ली की डिफेंस के सामने सुपर–10 लगाना बड़ी बात

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :February 13, 2022 at 12:32 AM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
मनिंदर सिंह: दिल्ली की डिफेंस के सामने सुपर–10 लगाना बड़ी बात

(Courtesy : PKL )

बंगाल के रेडर ने इस सीजन दमदार प्रदर्शन किया है।

प्रो कबड्डी लीग में गुरुवार को दबंग दिल्ली और बंगाल वॉरियर्स के बीच खेला गया मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ। बंगाल की टीम से कप्तान मनिंदर सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने और टीम के प्रदर्शन से संतुष्टि जताई है।

मैच के बाद मनिंदर सिंह ने कहा, “दिल्ली की टीम बढ़िया है तो हमने भी प्लानिंग की हुई थी। पूरे प्लान से और खुल के खेले आज हम। उनके डिफेंडर्स काफी बढ़िया है और उनके पास एक्सपीरियंस भी ज्यादा है लेकिन उनके सामने सुपर–10 लगाना बड़ी बात है। मैच में बहुत मजा आया लेकिन लास्ट में थोड़ा लूज करा हमने लेकिन फिर भी चलो ड्रॉ हो गया।”

बंगाल की टीम के तरफ से इस सीजन मनिंदर सिंह के अलावा किसी और रेडर ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। उनके और टीम के बाकी रेडर्स के प्रदर्शन में इतना अंतर क्यों आ रहा इस पर बात करते हुए मनिंदर सिंह ने बताया, “मैं अपने टीम के रेडर्स को बोलता हूं खुल के खेलो जो होना होगा वो होगा, जो प्रैक्टिस में करते हो वही इधर भी कर के देखो। वे कभी पकड़े जाते हैं तो कभी मैं भी पकड़ा जाता हूं लेकिन मैं बस यही बोलता हूं की खुल के खेलो जितना खेलना है।”

नवीन की हो रही फॉर्म में वापसी

दूसरी ओर दिल्ली के तरफ से नवीन कुमार या कहें नवीन 'एक्सप्रेस’ ने रेडिंग का बागडोर संभालते हुए 16 पॉइंट्स हासिल किए। नवीन की गैर मौजूदगी में रेड का जिम्मा संभालने वाले विजय मालिक ने लीग के स्टार रेडर के इस प्रदर्शन से खुशी जताते हुए बोला, “नवीन अभी धीरे धीरे फॉर्म में वापिस आ रहा है और आने वाले मैचों में और अच्छा खेलेगा। मैच के स्टार्टिंग में वो थोड़ा लूज खेला जिसके वजह से पकड़ा जा रहा था वरना वो अच्छे फॉर्म में है।”

दबंग दिल्ली फिलहाल पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है और उनका प्लेऑफ में जाना लगभग तय है। आगे आने वाले मैचों में दिल्ली के टीम के जीत सूत्र पर बात करते हुए विजय मालिक ने बताया, “हमारा डिफेंस अच्छा खेलेगा तो हम आगे के मैच भी जीतेंगे। जिस मैच में हमारा डिफेंस अच्छा खेला है उसमे हमने जीत हासिल की है।”

Gagan
Gagan

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.