Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: डिफेंस ने बहुत अच्छा काम करके दिखाया है, कप्तान परदीप नरवाल ने बांधे तारीफों के पुल

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :December 7, 2023 at 4:43 PM
Modified at :December 13, 2023 at 6:34 PM
PKL 10: डिफेंस ने बहुत अच्छा काम करके दिखाया है, कप्तान परदीप नरवाल ने बांधे तारीफों के पुल

यूपी योद्धा ने हरियाणा स्टीलर्स को बड़े अंतर से हराकर जबरदस्त अंदाज में वापसी की।

PKL 10 में अभी तक कई करीबी मुकाबले देखने को मिल रहे थे, लेकिन यूपी योद्धा ने अभी तक टूर्नामेंट में सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए सुर्खियां बटोरी हैं। एक तरफ परदीप नरवाल और सुरेंदर गिल ने सुपर-10 स्कोर किया, वहीं दूसरी ओर सुमित और गुरदीप के विश्व स्तरीय डिफेंस ने हरियाणा स्टीलर्स को मैच में वापसी करने का मौका ही नहीं दिया।

योद्धा ने हरियाणा स्टीलर्स को 57-27 के बहुत बड़े अंतर से हराया है। सिद्धार्थ देसाई और मोहित नंदल जैसे नामी खिलाड़ी भी हरियाणा को हार से नहीं बचा पाए। इसी शानदार जीत के कारण योद्धाज़ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूपी योद्धाज़ के सहायक कोच उपेंद्र मलिक ने टीम के एकजुट प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है। दूसरी ओर मनप्रीत सिंह ने चंद्रन रणजीत को ना खिलाने का कारण भी बताया है।

हमें विश्वास था कि हम अच्छा कर सकते हैं – उपेंद्र मलिक

उपेंद्र मलिक ने कहा, “सबसे महत्वपूर्ण बात ये रही कि टीम एकजुट होकर खेली है। हालांकि हम पिछला मैच हार गए थे, लेकिन उससे कोई भी मायूस नहीं हुआ था क्योंकि हमें विश्वास था कि हम अच्छा कर सकते हैं। परदीप नरवाल ने कप्तान होते हुए टीम को लीड किया और अन्य खिलाड़ियों पर दबाव नहीं आने दिया। मैच की सबसे सकारात्मक चीज़ यही रही कि परदीप ने अपनी भूमिका को बहुत अच्छे से निभाया।”

हमारा डिफेंस बहुत अच्छा रहा – परदीप नरवाल

यूपी योद्धाज़ के कप्तान परदीप नरवाल ने कहा, “इस मैच में हमारे डिफेंस ने बहुत अच्छा काम करके दिखाया है। नितेश और गुरदीप ने कई अच्छे टैकल किए, लेकिन सुमित ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। विजय ने भी कुछ मौकों पर अच्छा डिफेंस दिखाया।”

चंद्रन रणजीत के ना खेलने का कारण

हरियाणा स्टीलर्स के कोच मनप्रीत सिंह ने टीम के सीनियर रेडर चंद्रन रणजीत को ना खिलाने का कारण बताते हुए कहा, “चंद्रन रणजीत अभी चोटिल हैं, लेकिन एक या दो मैचों के बाद फिट होकर वापसी कर सकते हैं।”

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.