Khel Now logo
HomeSportsOLYMPICS 2024Live Score

क्रिकेट न्यूज

U19 World Cup में शतक लगाने वाले सभी भारतीय बल्लेबाजों की सूची

Published at :February 2, 2024 at 8:47 PM
Modified at :February 2, 2024 at 8:47 PM
Post Featured Image

Neetish Kumar Mishra


Advertisement

इस सूची में मौजूद सभी बल्लेबाजों ने भारतीय टीम को अंडर 19 वर्ल्ड कप में सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

साल 1988 में अंडर-19 स्तर पर पहला विश्व कप (U19 World Cup) खेला गया था, जिसे यूथ क्रिकेट विश्व कप के नाम से जाना गया था। 10 सालों बाद यानी 1988 में आईसीसी अंडर-19 विश्व कप की शुरुआत हुई और तब से हर 2 साल बाद 16 टीमों के साथ इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है। तब से लेकर अब तक भारतीय अंडर-19 टीम की ओर से सिर्फ 12 बल्लेबाज ही शतक जड़ सके हैं।

आईसीसी अंडर 19 विश्व कप इतिहास में पहला शतक जड़ने का कारनामा रीतिन्दर सोढ़ी ने 1998 में किया था। इसके अलावा, भारत अंडर 19 की ओर से आखिरी शतक 2020 में आया था, जो यशस्वी जायसवाल के बल्ले से निकला था। यहां हम आपको U19 World Cup में शतक लगाने वाले सभी भारतीय बल्लेबाजों की सूची बताने जा रहे हैं।

इन भारतीय बल्लेबाजों ने U19 World Cup में लगाया है शतक:

1. रीतिन्दर सोढ़ी:

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 1998 में अमित पगनिस की कप्तानी वाली भारत अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले रीतिन्दर सोढ़ी ने केन्या के खिलाफ जोहान्सबर्ग में खेले गए एक मुकाबले में 150 गेंदों पर 126 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और 5 छक्के निकले थे। उस मुकाबले में भारत अंडर-19 टीम ने 253/9 का स्कोर डिफेंड करते हुए 175 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी।

2. रवनीत रिकी:

रवनीत रिकी ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2000 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी वाली भारत अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलंबो में खेले गए एक मुकाबले में 148 गेंदों पर 108 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके निकले थे। उस मुकाबले में भारत अंडर-19 टीम ने 284/6 का स्कोर डिफेंड करते हुए 170 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी।

3. मनविंदर बिस्ला:

सलामी बल्लेबाज मनविंदर बिस्ला ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2002 में पार्थिव पटेल की कप्तानी वाली भारत अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने कनाडा अंडर-19 के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए एक मुकाबले में 132 गेंदों पर 128 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 13 चौका और 1 छक्का भी निकला था। उस मुकाबले में भारत अंडर-19 टीम ने 356/5 का स्कोर डिफेंड करते हुए 242 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी।

4. चंदन मोहन:

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2002 में पार्थिव पटेल की कप्तानी वाली भारत अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले मध्यक्रम बल्लेबाज चंदन मोहन ने दक्षिण अंडर-19 के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए एक मुकाबले में 19 गेंदों पर 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 105 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। उस मुकाबले में भारत अंडर-19 टीम ने 227/8 का स्कोर डिफेंड करते हुए 71 रनों से जीत हासिल की थी।

5. शिखर धवन:

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आईसीसी अंडर-19 विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आते हैं। इसके अलावा, वह एक अंडर-19 विश्व कप संस्करण में 3 शतक लगाने वाले विश्व के इकलौते बल्लेबाज भी हैं। धवन ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2004 में अंबाती रायडू की कप्तानी वाली भारत अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया था।

शिखर धवन ने उस संस्करण में स्कॉटलैंड के खिलाफ 138 गेंदों पर 15 चौकों और 1 छक्के की मदद से 155* रन, बांग्लादेश के खिलाफ 148 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 120 रन और फिर श्रीलंका के खिलाफ 136 गेंदों पर 19 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 136 रनों की पारी खेली थी। उन मुकाबलों में भारत को क्रमशः 270, 131 और 56 रनों से जीत मिली थी।

6. चेतेश्वर पुजारा:

वर्तमान समय में लंबे प्रारूप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शुमार चेतेश्वर पुजारा ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2006 में रविकांत शुक्ला की कप्तानी वाली भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। श्रीलंका में खेले गए उस टूर्नामेंट में पुजारा ने इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ 146 गेंदों पर 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 126* रनों की नाबाद पारी खेली थी। उस मुकाबले में भारत अंडर-19 को 292/4 का स्कोर डिफेंड करते हुए 234 रनों के बड़े अंतर से जीत मिली थी।

7. विराट कोहली:

वर्तमान समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2008 में भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी करते हुए उसे चैंपियन बनाया था। मलेशिया में खेले गए उस टूर्नामेंट में कोहली ने वेस्टइंडीज अंडर-19 के खिलाफ पुचुंग में खेले गए एक मुकाबले में 74 गेंदों पर 100 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 4 छक्के निकले थे। उस मुकाबले में भारत अंडर-19 टीम ने 265/5 का स्कोर डिफेंड करते हुए 50 रनों से जीत हासिल की थी।

8. उन्मुक्त चंद:

उन्मुक्त चंद ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2012 में भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी करते हुए उसे चैंपियन बनाया था। ऑस्ट्रेलिया में खेले गए उस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में उन्होंने मेजबान ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ टाउन्सविले में 130 गेंदों पर 111* रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 6 छक्के निकले थे। उस मुकाबले में भारत अंडर-19 टीम ने 226 का टारगेट चेज करते हुए 6 विकेट से जीत हासिल की थी और चैंपियन बनी थी।

9. ऋषभ पंत:

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2016 में ईशान किशन की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया था। बांग्लादेश में खेले गए उस टूर्नामेंट में पंत ने नामीबिया अंडर-19 के खिलाफ फतुल्लाह में खेले गए एक मुकाबले में 96 गेंदों पर 111 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके और 2 छक्के निकले थे। उस मुकाबले में भारत अंडर-19 टीम ने 349/6 का स्कोर डिफेंड करते हुए 197 रनों से जीत हासिल की थी।

10. शुभमन गिल:

वर्तमान समय में भारतीय सीनियर टीम का नियमित हिस्सा बन चुके दाएँ हाथ के बल्लेबाज शुभमन गिल ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2018 में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया था। न्यूजीलैंड में खेले गए उस टूर्नामेंट में गिल ने पाकिस्तान अंडर-19 के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में 94 गेंदों पर 102 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके निकले थे। उस मुकाबले में भारत अंडर-19 टीम ने 272/9 स्कोर डिफेंड करते हुए 203 रनों से जीत हासिल की थी।

11. मनजोत कालरा:

मनजोत कालरा ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2018 में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया था। न्यूजीलैंड में खेले गए उस टूर्नामेंट में सलामी बल्लेबाज कालरा ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ माउंट मौंगनुई में खेले गए फाइनल मुकाबले में 102 गेंदों पर 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 101* रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी और भारत को चैंपियन बनाया था। उस मुकाबले में भारत अंडर-19 टीम ने 217 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट से जीत हासिल की थी।

12. यशस्वी जायसवाल:

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2020 में प्रियम गर्ग की कप्तानी वाली भारतीय अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले यशस्वी जायसवाल ने उस टूर्नामेंट में भारत को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। जायसवाल ने पोचेफस्ट्रूम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान अंडर-19 के खिलाफ 105* रनों की एक शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को 10 विकेट से जीत दिलाई थी।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Latest News
Advertisement
Advertisement