Khel Now logo
HomeSportsOLYMPICS 2024Live Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 118 तक

Published at :February 12, 2024 at 11:45 PM
Modified at :February 12, 2024 at 11:45 PM
Post Featured Image

Neeraj Sharma


जयपुर पिंक पैंथर्स ने आज का मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है।

12 फरवरी को हुए पीकेएल (PKL 10) के 117वें मैच में गत चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स ने यूपी योद्धा को 67-30 के बहुत बड़े अंतर से मात दी है। वहीं 118वें मैच में बंगाल वॉरियर्स ने यू मुम्बा को 46-34 से हराकर अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जीवंत रखा है।

इन मैचों में गगन गौडा और मनिंदर सिंह ने रेडिंग में सुपर-10 किया, वहीं अर्जुन देशवाल ने अकेले ही 20 पॉइंट स्कोर किए हैं। दूसरी ओर डिफेंस में हितेश, अंकुश राठी और सुनील कुमार ने हाई-5 स्कोर किए। आज के मैचों के बाद आइए जानते हैं PKL 10 की अंक तालिका, ग्रीन बैंड और ऑरेंज बैंड की रेस में क्या बदलाव हुए हैं।

PKL 10 पॉइंट्स टेबल:

PKL 10 पॉइंट्स टेबल

आज का मैच जीतने के बाद जयपुर पिंक पैंथर्स दोबारा पहले स्थान पर आ गए हैं, जिनके अब 82 पॉइंट्स हैं। दूसरी ओर यूपी योद्धा 29 पॉइंट्स के साथ 11वें नंबर पर विराजमान है। बंगाल वॉरियर्स अब भी सातवें स्थान पर मौजूद हैं, जिनके अब 54 पॉइंट्स हो गए हैं और यू मुम्बा 41 पॉइंट्स के साथ दसवें नंबर पर विराजमान है।

इस सूची में 81 पॉइंट्स के साथ पुनेरी पलटन दूसरे और तीसरे स्थान पर मौजूद दबंग दिल्ली के 69 पॉइंट्स हैं। वहीं चौथे और पांचवें स्थान पर गुजरात जायंट्स और पटना पाइरेट्स मौजूद हैं, जिनके क्रमशः 65 और 63 पॉइंट्स हैं।

ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

ग्रीन बैंड की रेस में अर्जुन देशवाल एक बार फिर टॉप पर आ गए हैं, जिनके नाम 233 रेड पॉइंट्स हैं। वहीं आशु मलिक दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं, जिनके फिलहाल 222 पॉइंट्स हैं। तीसरे नंबर पर विराजमान मनिंदर सिंह के 184 पॉइंट्स और उनके टीम मेंबर नितिन कुमार 158 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर आ गए हैं। पवन सहरावत 155 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं।

1. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 233 पॉइंट्स

2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 222 पॉइंट्स

3. मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) – 184 पॉइंट्स

4. नितिन कुमार (बंगाल वॉरियर्स) – 158 पॉइंट्स

5. पवन सहरावत (तेलुगू टाइटंस) – 155 पॉइंट्स

ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

ऑरेंज बैंड की रेस के टॉप-5 में भी कुछ बदलाव हुए हैं। मोहम्मदरेजा शादलू 78 टैकल पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। अंकुश राठी 69 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं और तीसरे नंबर पर विराजमान कृष्णा ढुल के 66 पॉइंट्स हैं। चौथे और पांचवें स्थान पर सागर राठी और साहिल गुलिया हैं, जिनके क्रमशः 65 और 64 टैकल पॉइंट्स हैं।

1. मोहम्मदरेजा शादलू (पुनेरी पलटन) – 78 पॉइंट्स

2. अंकुश राठी (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 69 पॉइंट्स

3. कृष्णा ढुल (पटना पाइरेट्स) – 66 पॉइंट्स

4. सागर राठी (तमिल थलाइवाज) – 65 पॉइंट्स

5. साहिल गुलिया (तमिल थलाइवाज)) – 64 पॉइंट्स

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Latest News
Advertisement
Advertisement