Khel Now logo
HomeSportsOLYMPICS 2024Live Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: पीकेएल सीजन 11 के लिए गुजरात जायंट्स का पूरा शेड्यूल

Published at :September 20, 2024 at 1:06 PM
Modified at :September 20, 2024 at 1:06 PM
Post Featured Image

Rahul Gupta


PKL 11 में गुजरात अपने सफर का आगाज 20 अक्टूबर को करेगी

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के इतिहास में गुजरात जायंट्स अभी तक एक बार भी टाइटल नहीं जीत पाई है। इस टीम ने दो बार फाइनल में जगह जरूर बनाई थी लेकिन दोनों ही बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। पिछले सीजन टीम चौथे स्थान पर रही थी। हर एक सीजन टीम किसी ना किसी डिपार्टमेंट में चूक जाती है।

पीकेएल के 11वें सीजन (PKL 11) के लिए कई सारे बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन गुजरात की टीम में किया गया है। इस बार गुजरात जायंट्स ने गुमान सिंह को खरीदा है। गुमान को खरीदने के लिए गुजरात जायंट्स ने 1 करोड़ 97 लाख रुपए खर्च कर दिए। डिफेंस को मजबूत करने के लिए गुजरात जायंट्स ने नीरज कुमार को खरीदा है, जो पटना पाइरेट्स से आए हैं।

अगर हम 11वें सीजन में गुजरात जायंट्स के शेड्यूल की बात करें तो टीम 20 अक्टूबर को अपने अभियान का आगाज करेगी। गुजरात का पहला मैच हैदराबाद में बेंगलुरू बुल्स से है। आपको बता दें कि बुल्स ने ही छठे सीजन के फाइनल में गुजरात जायंट्स को हराया था। तो चलिए आगामी सीजन से पहले आइए जानते हैं कि गुजरात की टीम का पूरा शेड्यूल क्या है?

पीकेएल सीजन 11 के लिए गुजरात जायंट्स का शेड्यूल:

हैदराबाद लेग

  • 20 अक्टूबर – गुजरात जायंट्स vs बेंगलुरू बुल्स
  • 23 अक्टूबर – गुजरात जायंट्स vs यू-मुम्बा
  • 27 अक्टूबर – गुजरात जायंट्स vs यूपी योद्धा
  • 300 अक्टूबर – गुजरात जायंट्स vs तमिल थलाइवाज
  • 4 नवंबर – गुजरात जायंट्स vs पुनेरी पलटन
  • 7 नवंबर – गुजरात जायंट्स vs हरियाणा स्टीलर्स

नोएडा लेग

  • 10 नवंबर – गुजरात जायंट्स vs हरियाणा स्टीलर्स
  • 11 नवंबर – गुजरात जायंट्स vs पटना पाइरेट्स
  • 13 नवंबर – गुजरात जायंट्स vs बंगाल वारियर्स
  • 15 नवंबर – गुजरात जायंट्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स
  • 20 नवंबर – गुजरात जायंट्स vs दबंग दिल्ली
  • 23 नवंबर – गुजरात जायंट्स vs तेलुगु टाइटंस
  • 27 नवंबर – गुजरात जायंट्स vs बंगाल वारियर्स
  • 29 नवंबर – गुजरात जायंट्स vs पुनेरी पलटन

पुणे लेग

  • 3 दिसंबर – गुजरात जायंट्स vs बेंगलुरू बुल्स
  • 6 दिसंबर – गुजरात जायंट्स vs तमिल तलाइवाज
  • 8 दिसंबर – गुजरात जायंट्स vs यू-मुम्बा
  • 10 दिसंबर – गुजरात जायंट्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स
  • 14 दिसंबर – गुजरात जायंट्स vs तेलुगु टाइटंस
  • 19 दिसंबर – गुजरात जायंट्स vs यूपी योद्धा
  • 21 दिसंबर – गुजरात जायंट्स vs पटना पाइरेट्स
  • 23 दिसंबर – गुजरात जायंट्स vs दबंग दिल्ली

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Latest News
Advertisement