Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE SummerSlam से जुड़ी 10 दिलचस्प बातें

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :July 21, 2024 at 7:37 PM
Modified at :July 21, 2024 at 7:37 PM
WWE SummerSlam से जुड़ी 10 दिलचस्प बातें

(Courtesy : WWE)

हर साल फैंस बेसब्री से इस इवेंट का इंतजार करते हैं।

समरस्लैम (SummerSlam) 1988 के बाद से WWE द्वारा आयोजित दूसरा सबसे बड़ा इवेंट, साथ ही गर्मियों के समय WWE द्वारा आयोजित होने वाला सबसे लोकप्रिय इवेंट है। यह रेसलमेनिया, रॉयल रंबल, सर्वाइवर सीरीज और मनी इन द बैंक समेत साल के पांच सबसे बड़े WWE आयोजनों में से एक है।

WWE ने अब तक समरस्लैम के कुल 36 संस्करण आयोजित किए हैं और इस साल यह 37वां संस्करण होने वाला है। आप जानते ही होंगे हम गर्मियों में होने वाले WWE के सबसे बड़े आयोजन से अब ज्यादा दूर नहीं है। ऐसे में इस आर्टिकल में आइए WWE SummerSlam से जुड़ी 10 सबसे दिलचस्प चीजों के बारे में जानते हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

10. जॉन सीना के नाम दर्ज है SummerSlam में सबसे ज्यादा हार का रिकॉर्ड

समरस्लैम इवेंट में जॉन सीना के नाम सबसे ज्यादा मैच हारने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज है। सीना ने इस इवेंट में कुल 15 मैचों में हिस्सा लिया है, जिनमें से उन्हें 9 में हार मिली है। सीना जैसे महान रेसलर के लिए ये रिकॉर्ड और इवेंट काफी भुलाने वाला है।

9. समरस्लैम से हुई TLC मैच की शुरुआत 

समरस्लैम 2000 में WWF टैग टीम चैंपियनशिप के लिए एज और क्रिस्चियन, द डडली बॉयज और द हार्डी बॉयज के बीच टेबल्स, लैडर्स और चेयर्स मैच का आयोजन किया गया था। ये पहली बार था जब WWE ने इस तरह का मैच कराया था। इसके बाद इस मैच की लोकप्रियता बढ़ती गई और देखते ही देखते इस मैच को एक अलग इवेंट में बदल दिया गया।

8. इस इवेंट में मिले सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन

समरस्लैम इवेंट में ही WWE इतिहास के दो सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बने। सबसे पहले साल 2002 में, ब्रॉक लेसनर 25 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के WWE चैंपियन बने। इसके बाद 2004 में, रैंडी ऑर्टन ने महज 24 साल की उम्र में चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया और कंपनी के सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चैंपियन बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

7. पहला अंतरराष्ट्रीय इवेंट

WWE हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय पे-पर-व्यू की मेजबानी कर रहा है और पूरी दुनिया में बड़ी सफलता हासिल कर रहा है। हालांकि, 1992 में हुआ समरस्लैम WWE का अमेरिका के बाहर आयोजित होने वाला पहला पे-पर-व्यू है। 1992 का समरस्लैम लंदन, इंग्लैंड के वेम्बली स्टेडियम में आयोजित किया गया था।

6. 2009 से 2018 तक सिर्फ दो शहरों में कराया जाता था समरस्लैम का आयोजन

2009 से 2018 तक, समरस्लैम इवेंट केवल दो शहरों में आयोजित किया गया था, जिससे यह अतीत में समरस्लैम का गृहनगर बन गया। 2009 से 2014 तक, इस पे-पर-व्यू का आयोजन लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में होता था। इसके बाद इस इवेंट को 2015 से 2018 तक ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में कराया गया।

5. रैंडी ऑर्टन ने समरस्लैम में जीते हैं सबसे ज्यादा वर्ल्ड टाइटल 

रैंडी ऑर्टन ने समरस्लैम में कुल तीन वर्ल्ड चैंपियनशिप जीते हैं, जिसमें 2004 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप, 2011 में WWE चैंपियनशिप और 2013 में WWE चैंपियनशिप (MITB कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करके) शामिल है।

4. मनी इन द बैंक कैश-इन

समरस्लैम इवेंट में अल्बर्टो डेल रियो (2011), रैंडी ऑर्टन (2013) और IYO SKY (2023) कुल मिलाकर तीन सुपरस्टार्स ने अपना मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट सफलतापूर्वक तरीके से कैश इन किया और नए वर्ल्ड चैंपियन बने।

3. ब्रॉक लैसनर ने किए हैं समरस्लैम में सबसे ज्यादा मेन इवेंट

ब्रॉक लैसनर ने WWE समरस्लैम के इतिहास में सबसे ज्यादा मेन इवेंट मैचों में हिस्सा लिया है। लेसनर अब तक 9 समरस्लैम को मेन इवेंट कर चुके हैं, वह 2014 से 2019 तक यानी की लगातार छह वर्षों तक मेन इवेंट मैच का हिस्सा रहे हैं। उनके अलावा ऐसा और कोई दूसरा रेसलर नहीं कर पाया है।

2. एज के नाम है सबसे ज्यादा जीत

“द रेटेड आर सुपरस्टार” एज ने समरस्लैम पे-पर-व्यू में सबसे ज्यादा जीत हासिल की हैं। समरस्लैम में एज ने कुल 14 मैच लड़े हैं, जिसमें से उन्हें 12 में जीत और केवल 2 में हार हाथ लगी है। इस पे-पर-व्यू में एज का जीत प्रतिशत 85% है।

1. हल्क होगन के नाम समरस्लैम में दर्ज है अनडिफीटेड स्ट्रीक

हल्क होगन 6-0 के रिकॉर्ड के साथ समरस्लैम इवेंट में अब तक अनडिफीटेड हैं। 1988 में वह रैंडी सैवेज के साथ मेगा पॉवर्स का हिस्सा थे और मेगा बक्स (टेड डिबाएस और आंद्रे द जाइंट) को हराया था। 1989 में, उन्होंने ब्रूटस बीफकेक के साथ मिलकर रैंडी सैवेज और जीउस को हराया। 

वहीं 1990 में भी उनके हाथ जीत लगी। इसके अलावा 1991 में, होगन ने द अल्टीमेट वॉरियर के साथ मिलकर सर्जेंट को हराया। जबकि 2005 में उन्होंने शॉन माइकल्स को हराया और 2006 में रैंडी ऑर्टन को हराया।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Assistant Content Manager for Cricket and Kabaddi at Khel Now since 2023. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he combines his passion for sports with experience in writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan and Virat Kohli admirer, Subhajit proudly supports RCB.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.