Khel Now logo
HomeSportsOLYMPICS 2024Live Score
Advertisement

WWE न्यूज

पांच WWE स्टार्स जिनकी लोकप्रियता सोशल मीडिया पर है सबसे ज्यादा

Published at :September 20, 2024 at 12:46 PM
Modified at :September 20, 2024 at 12:46 PM
Post Featured Image

सावन सोलंकी


इन स्टार्स का सोशल मीडिया कंटेंट फैंस द्वारा बहुत पसंद किया जाता है।

WWE में दुनिया के कई लोकप्रिय सुपरस्टार्स काम करते हैं, जिन्हें रेसलिंग फैंस द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। आपको बता दें कि कुछ मौजूदा सुपरस्टार्स WWE के साथ पार्ट-टाइमर के रूप में काम कर रहे हैं, क्योंकि वो हॉलीवुड में काम करते हैं, जिस वजह से वो रेसलिंग में कम समय दे पाते हैं।

भले ही कुछ WWE स्टार्स इन-रिंग एक्शन से दूर रहते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वो बहुत ज्यादा एक्टिव रहते हैं और अपने अनोखे कंटेंट के साथ फैंस से जुड़े रहते हैं। जिस वजह से सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है और विश्व भर के कई लोगों द्वारा उन्हें फॉलो किया जाता है। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको उन पांच WWE स्टार्स के बारे में बताते हैं, जिनकी लोकप्रियता मौजूदा समय में इंस्टाग्राम और ट्विटर (मौजूदा X) पर सबसे ज्यादा देखने को मिलती है।

5. रोमन रेंस (कुल 14.3 मिलियन फॉलोअर्स)

WWE में रोमन रेंस ने पिछले पांच वर्षों में कई बड़ी उपलब्धियां और कीर्तिमान स्थापित किए हैं। रोमन मौजूदा समय में नई ब्लडलाइन को पराजित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। बता दें ‘ऑरिजनल ट्राइबल चीफ’ को इंस्टाग्राम पर 9.1 मिलियन और ट्विटर (मौजूदा X) पर 5.1 मिलियन लोगों द्वारा फॉलो किया जाता है। कुल मिलाकर मौजूदा समय में सोशल मीडिया पर उनके 14.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

4. रोंडा राउजी (कुल 20.5 मिलियन फॉलोअर्स)

WWE की पूर्व वीमेंस चैंपियन रोंडा राउजी ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। आपको बता दें कि कुछ विवादों की वजह से वो लंबे समय से इन-रिंग एक्शन से दूर है और वो शायद ही दोबारा कभी वापसी करेंगी। क्योंकि कुछ समय पहले ही उनकी तरफ से एक स्टेटमेंट जारी हुआ था, जहां उन्होंने खुलासा किया था कि वो कभी WWE में वापसी नहीं करेंगी।

भले ही रोंडा इस समय WWE का हिस्सा नहीं है, लेकिन इससे उनकी लोकप्रियता पर कोई असर नहीं पड़ा। बता दें रोंडा को इंस्टाग्राम पर 17.3 मिलियन और ट्विटर (मौजूदा X) पर 3.2 मिलियन लोगों द्वारा फॉलो किया जाता है। कुल मिलाकर पूर्व टैग टीम चैंपियन रोंडा राउजी को मौजूदा समय में 20.5 मिलियन लोगों द्वारा फॉलो किया जा रहा है।

3. जॉन सीना (कुल 35.2 मिलियन फॉलोअर्स)

WWE में जॉन सीना ने कई बड़े-बड़े कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिस वजह से सीना की एंट्री पर दर्शकों की खुशी दोगुना हो जाती हैं। हालांकि, वो बहुत जल्द रेसलिंग को अलविदा कहने वाले हैं। 16 बार के चैंपियन सीना सोशल मीडिया पर अजीबों-गरीब चीजें साझा करते रहते हैं और फैंस को उनका कंटेंट काफी पसंद भी आता है।

बता दें सीना को इंस्टाग्राम पर 20.4 मिलियन और ट्विटर (मौजूदा X) पर 14.4 मिलियन लोगों द्वारा फॉलो किया जाता है। कुल मिलाकर मौजूदा समय में उन्हें 35.2 मिलियन लोगों द्वारा फॉलो किया जा रहा है।

2. लोगन पॉल (कुल 33.8 मिलियन फॉलोअर्स)

WWE में लोगन पॉल ने बहुत ही कम समय में काफी दर्शकों का दिल जीता है। उन्होंने 273 दिनों तक यूनाटेड स्टैट्स चैंपियनशिप को होल्ड करके रखा। हालांकि, WWE SummerSlam 2024 में मेगा स्टार एलए नाइट ने उनके टाइटल रन को खत्म करते हुए चैंपियनशिप को अपने नाम किया। लेकिन इसके बावजूद उनकी लोकप्रियता पर कोई असर नहीं पड़ा।

लोगन को इंस्टाग्राम पर 27 मिलियन और ट्विटर (मौजूदा X) पर 6.8 मिलियन लोगों द्वारा फॉलो किया जाता है। बता दें कि मौजूदा समय में लोगन पॉल को कुल मिलाकर 33.8 मिलियन लोगों द्वारा फॉलो किया जा रहा है।

1. द रॉक (कुल 412.1 मिलियन फॉलोअर्स)

द रॉक की लोकप्रियता रेसलिंग और हॉलीवुड में ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। द फाइनल बॉस को इंस्टाग्राम पर 395 मिलियन और ट्विटर (मौजूदा X) पर 17.1 मिलियन लोगों द्वारा फॉलो किया जाता है। बता दें मौजूदा समय में कुल मिलाकर उन्हें 412.1 मिलियन लोगों द्वारा फॉलो किया जा रहा है। इससे द रॉक की लोकप्रियता का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है। आप जानते ही होंगे वह सोशल मीडिया के माध्यम से अनोखी चीजें साझा करते रहते हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Latest News
Advertisement