Khel Now logo
HomeSportsOLYMPICS 2024Live Score
Advertisement

WWE न्यूज

पांच बड़े कारण क्यों Roman Reigns को WWE Bad Blood 2024 में जरूर जीतना चाहिए

Published at :September 21, 2024 at 4:33 PM
Modified at :September 21, 2024 at 4:34 PM
Post Featured Image

सावन सोलंकी


रेसलमेनिया के बाद रोमन रेंस पहली बार बैड ब्लड में एक्शन में नजर आएंगे।

WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट बैड ब्लड (Bad Blood) है, जिसका आयोजन 5 अक्टूबर 2024 को अटलांटा के जॉर्जिया में होगा। इस इवेंट को लेकर दर्शकों में दोगुना उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि रोमन रेंस (Roman Reigns) पूर्व प्रतिद्वंदी कोडी रोड्स के साथ टीम बनाकर सोलो सिकोआ और जेकब फाटू का सामना करेंगे।

WWE द्वारा अभी तक इस इवेंट के लिए कुल मिलाकर चार बड़े मुकाबलों का आधिकारिक रूप से ऐलान किया गया है। इस इवेंट में रोमन रेंस, कोडी रोड्स, सोलो सिकोआ, जेकब फाटू, सीएम पंक, ड्रू मैकइंटायर, लिव मॉर्गन, रिया रिप्ली, डेमियन प्रीस्ट और फिन बैलर जैसे बड़े सुपरस्टार्स इन-रिंग एक्शन में देखने को मिलेंगे। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको उन पांच कारणों के बारे में बताते हैं, जिनके चलते रोमन रेंस को Bad Blood इवेंट में जरूर जीतना चाहिए।

5. रेसलमेनिया 41 की स्टोरीलाइन को दिशा देने के लिए

WWE रेसलमेनिया 40 में रोमन रेंस के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत हुआ था। उससे पूर्व रेंस ने कई महान कीर्तिमान स्थापित किए थे। दरअसल, Bad Blood 2024 में रोमन रेंस और कोडी रोड्स टीम बनाकर सोलो सिकोआ और जेकब फाटू का सामना करेंगे। यह टैग टीम मैच बुक होने का सबसे बड़ा कारण हो सकता है कि रेसलमेनिया 41 के लिए रोमन रेंस को टक्कर देने वाला तगड़ा दुश्मन मिल सके।

4. कैरेक्टर को ओर मजबूत बनाने के लिए

रेसलिंग में रोमन रेंस को शुरुआत से ही दर्शकों के द्वारा पसंद किया जाता है, क्योंकि उन्होंने शुरुआत में बतौर बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में बढ़िया काम किया। हालांकि, अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बनने के बाद रेंस ने हील टर्न ले लिया था और वो पहले के मुकाबले काफी ताकतवर हो गए थे।

रेसलमेनिया 40 के बाद ट्राइबल चीफ लंबे समय के ब्रेक पर चले गए थे और ऐसे में उन्होंने कुछ समय पहले ही वापसी की है। इस वजह से उनके कैरेक्टर में गिरावट आई हैं। बैड ब्लड 2024 में नई ब्लडलाइन के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए कैरेक्टर को ओर मजबूत बना सकते हैं।

3. नई ब्लडलाइन को ध्वस्त करने के लिए

WWE रेसलमेनिया 40 में द ब्लडलाइन को धराशाई करने के लिए पूर्व सुपरस्टार्स की वापसी देखने को मिली थी, जिसमें जॉन सीना और द अंडरटेकर का नाम मौजूद हैं। साथ ही सैथ रॉलिंस और जे उसो ने भी कोडी रोड्स का साथ दिया था। वैसे मेनिया 40 के बाद रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ ने नई ब्लडलाइन बनाई। इस वजह से बैड ब्लड 2024 में रेंस ने जीतकर नई ब्लडलाइन को ध्वस्त करना चाहिए।

2. असली ट्राइबल चीफ की लेगेसी को कायम रखने के लिए

रोमन रेंस ने पिछले पांच वर्षों में कई महान उपलब्धियां प्राप्त की है। इस वजह से रोमन रेंस को ट्राइबल चीफ का नाम दिया गया है। हालांकि, रेसलमेनिया में हार के बाद ब्रेक पर चले गए थे और ऐसे में सोलो सिकोआ ने नई ब्लडलाइन बनाकर खुद को ट्राइबल चीफ का नाम दिया। इस वजह से बैड ब्लड प्रीमियम लाइव इवेंट में सोलो सिकोआ और जेकब फाटू को धराशाई करते हुए असली ट्राइबल चीफ की लेगेसी को कायम रख पाएंगे।

1. दोबारा कोडी रोड्स को चुनौती देने के लिए

WWE WrestleMania XL की नाईट 2 में रोमन रेंस बनाम कोडी रोड्स के बीच अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच बुक किया गया था, जिसमें अमेरिकन नाइटमेयर ने ट्राइबल चीफ के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत करते हुए पहली बार चैंपियन बने थे।

इन दोनों ही सुपरस्टार्स की राइवरली को फैंस काफी पसंद करते आए हैं और ऐसे में Bad Blood 2024 में रेंस और रोड्स का टीम बनाकर नई ब्लडलाइन के खिलाफ लड़ना एक नई चुनौती का अंदाजा लगाया जा सकता है। यह दोनों एक साथ रिंग शेयर करेंगे, तो आपस में नोक-चौक देखने को मिलेंगी, जिस वजह से दोनों के बीच स्टोरीलाइन क्रिएट की जा सकती है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Latest News
Advertisement