Khel Now logo
HomeSportsOLYMPICS 2024Live Score
Advertisement

WWE न्यूज

तीन बड़े कारण क्यों WWE को सीएम पंक vs ड्रू मैकइंटायर स्टोरीलाइन अब रोक देनी चाहिए

Published at :September 21, 2024 at 5:45 PM
Modified at :September 21, 2024 at 5:45 PM
Post Featured Image

Neeraj Sharma


सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर के बीच तीसरा मैच बैड ब्लड में होगा।

सीएम पंक (CM Punk) ने साल 2023 में WWE में वापस आकर सबको हैरान कर दिया था। उन्होंने वापसी के बाद अपना पहला मैच रॉयल रंबल (Royal Rumble 2024) में लड़ा, लेकिन उनकी ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) के साथ फ्यूड के संकेत उससे कहीं पहले से मिल गए थे। अब WWE Bad Blood 2024 में सीएम पंक vs ड्रू मैकइंटायर मैच होने वाला है, जिसे हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) की शर्त दिलचस्प बना रही होगी।

यह दुश्मनी तभी शुरू हो गई थी, जब पंक की WWE Survivor Series 2023 में वापसी पर मैकइंटायर ने आपत्ति जताई थी। अब तक उनके बीच कई मैच हो चुके हैं और कई बार एक-दूसरे की बुरी हालत कर चुके हैं। इस आर्टिकल में आइए उन 3 कारणों के बारे में जानते हैं जिनसे अब ड्रू मैकइंटायर vs सीएम पंक स्टोरीलाइन को समाप्त हो जाना चाहिए।

3. रिस्ट बैंड का एंगल बोरिंग बनता जा रहा है

इस स्टोरीलाइन में पर्सनल एंगल तब आया जब ड्रू मैकइंटायर ने उस रिस्ट बैंड को टारगेट किया, जो सीएम पंक के परिवार से संबंध रखता था। Bash in Berlin 2024 के मैच में पंक ने वह रिस्ट बैंड प्राप्त कर लिया था, जिससे ऐसा प्रतीत होने लगा था जैसे अब यह कहानी समाप्त हो जाएगी। मगर कुछ हफ्तों पहले Raw में मैकइंटायर ने पंक पर अटैक किया और उसके बाद उनके रिस्ट बैंड को तोड़ दिया था।

द स्कॉटिश साइकोपैथ ने यहां तक कि पंक को बहुत बुरी तरह चोटिल कर दिया था। अब पंक जरूर उस रिस्ट बैंड को तोड़ने का बदला लेना चाहेंगे। दरअसल यह एंगल अब पुराना हो चला है और कई महीनों से एक रिस्ट बैंड के लिए लड़ाई किसी के लिए भी बोरिंग बन सकती है। इस कारण बेहतर होगा कि अब पंक बनाम मैकइंटायर की कहानी को अंतिम रूप दे दिया जाए।

2. स्टोरीलाइन के लिए तीन मैच काफी हैं

सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर की पहली भिड़ंत SummerSlam 2024 में हुई, जिसमें सैथ रॉलिंस स्पेशल गेस्ट रेफरी थे। उस मैच में कहीं ना कहीं रॉलिंस ही पंक ही हार का कारण बने थे। उनका दूसरा मैच Bash in Berlin में हुआ, जिसमें स्ट्रैप मैच की शर्त रखी गई थी। इस बार पंक ने मुकाबले के अंतिम क्षणों में 5 GTS लगाने के बाद यादगार जीत दर्ज की थी।

अब Bad Blood 2024 में उनकी तीसरी भिड़ंत होने जा रही है, जो सैल के अंदर लड़ा जाएगा। आमतौर पर कोई स्टोरीलाइन 3 मैचों तक ही चलती है। सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर की कहानी भी सर्वाइवर सीरीज के समय शुरू हो गई थी, यानी एक साल से इस फ्यूड को खींचा जा रहा है। अब Bad Blood 2024 में उनके तीसरे मैच को निर्णायक कहना सही होगा।

1. ड्रू मैकइंटायर को अब दूसरे रेसलर्स पर फोकस करना चाहिए

ड्रू मैकइंटायर का किरदार साल 2023 में ना तो हील था और ना ही बेबीफेस, लेकिन नवंबर 2023 में वो पूरी तरह हील बन गए थे। जैसे ही उनकी सीएम पंक के साथ दुश्मनी शुरू हुई तभी साफ हो चला था कि मैकइंटायर को एक टॉप हील सुपरस्टार बनाने की जिम्मेदारी सीएम पंक के कंधों पर है।

पंक अपना रोल अदा करके मैकइंटायर को एक टॉप लेवल हील रेसलर बनाने का काम पूरा कर चुके हैं। अब बेहतर होगा कि मैकइंटायर एक हील के रूप में अपनी लीगेसी कायम करने के लिए अन्य दिग्गज बेबीफेस सुपरस्टार्स पर ध्यान देना चाहिए।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Latest News
Advertisement