Khel Now logo
HomeSportsIPL 2024Live Score

क्रिकेट न्यूज

T20 World Cup 2024 के लिए दक्षिण अफ्रीका की 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान, दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिला मौका

Published at :April 30, 2024 at 3:38 PM
Modified at :April 30, 2024 at 3:38 PM
Post Featured Image

Subhajit Chakraborty


Advertisement

कॉन्ट्रैक्ट से बाहर दो खिलाड़ियों को स्कॉड में जगह दी गई है।

टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) के लिए दक्षिण अफ्रीका की 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान मंगलवार को हो गया है, टीम की कमान एडेन मार्करम को सौंपी गई है। वहीं पूर्व साउथ अफ्रीकन कप्तान टेम्बा बावुमा को खराब फॉर्म के चलते स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा ओटनील बार्टमैन और रेयान रिकेल्टन के रूप में टीम में दो नए चेहरों को जगह दी गई है। बता दें यह पहली बार है जब मार्करम किसी आईसीसी इवेंट में टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

9 महीने बाद एनरिक नॉर्टजे की हुई अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी

दक्षिण अफ्रीका की स्क्वॉड में सबसे दिलचस्प चीज ये है कि एनरिक नॉर्टजे को जगह दी गई है। वह नौ महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं, इससे पहले उन्हें दक्षिण अफ्रीका के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में भी जगह नहीं दी गई थी। बता दें कुछ महीनों पहले तक वह पीठ की चोट से जूझ रहे थे, लेकिन हाल ही में उन्होंने आईपीएल 2024 में चोट के बाद वापसी की। इस समस्या की वजह से वह सितंबर 2023 से एक्शन से बाहर थे। 

वहीं क्विंटन डिकॉक एक बार फिर साउथ अफ्रीकन जर्सी में नजर आएंगे। जैसा की आप जानते होंगे उन्होंने 2023 क्रिकेट विश्व कप के बाद वनडे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। इससे पहले उन्होंने 2022 में ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। बता दें नॉर्टजे के अलावा डिकॉक भी साउथ अफ्रीका के कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं थे और इन दोनों का चयन ही काफी चौंकाने वाला है।

T20 World Cup 2024 के लिए साउथ अफ्रीका स्क्वॉड:

एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डिकॉक, ब्योर्न फोर्तुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्त्जे, कगिसो रबाडा, रेयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।

ट्रैवलिंग रिजर्व: नांद्रे बर्गर और लुंगी एनगिडी।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Latest News


Advertisement
Advertisement

TRENDING TOPICS

IMPORTANT LINK

  • About Us
  • Home
  • Khel Now TV
  • Sitemap
  • Feed
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2024 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.