Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

RR vs DC: Rajasthan Royals के खिलाफ जीत से सीजन का खाता खोलना चाहेगी Delhi Capitals

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :April 8, 2023 at 2:43 AM
Modified at :April 8, 2023 at 2:43 AM
RR vs DC: Rajasthan Royals के खिलाफ जीत से सीजन का खाता खोलना चाहेगी Delhi Capitals

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों की टक्कर में दोनों ने 13-13 बार जीत हासिल की है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

आईपीएल (IPL) 2023 के 16 वें सीजन में शनिवार को डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मैच Rajasthan Royals और Delhi Capitals के बीच खेला जाएगा. इस सीजन RR ने अभी तक 2 मुकाबले खेले हैं. जिसमें से 1 मैच में टीम को जीत मिली है वहीं 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. दूसरी ओर DC की बात करें तो उन्हें अपने दोनों मुकाबलों में हार देखने को मिली है. ऐसे में दिल्ली कल के मैच में जीत दर्ज करने के लिए हर संभव कोशिश करेगी. यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 03:30 बजे से खेला जाएगा.

DC के खिलाफ मैच से पहले RR को लगा बड़ा झटका

जोस बटलर जो की इस टीम के ट्रंप कार्ड है, पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ शाहरुख खान का कैच पकड़ते समय वह चोटिल हो गए. Jos के अंगूठे में चोट लगी है. उनके चोटिल होने के बाद RR ने रवि अश्विन को ओपनर के तौर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा था. हालांकि, Ashwin के आउट होने के बाद Buttler बल्लेबाजी करने आए थे.

PBKS से मैच खत्म होने के बाद RR के कप्तान Sanju ने कहा कि Jos अगला मैच खेल पाएंगे या नहीं यह अभी तय नहीं है, चोटिल होने की वजह से वो पूरी तरह से फिट नहीं है. ऐसे में देखना होगा की अगर Buttler इस मैच में नहीं खेले तो राजस्थान को उनकी कमी कितनी खलेगी.

किन खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें

राजस्थान 

अगर हम राजस्थान की बात करें तो बटलर अगर नहीं खेले तो उनकी अनुपस्थिति में सारी निगाहें यशस्वी जायसवाल पर रहेंगी की वो अपने बल्ले से RR को किस तरह का स्टार्ट देते है. Jaiswal की बात करें तो वो भी शुरुआती दो मुकाबलों में अच्छी लय में दिखे है. ऐसे में पूरी टीम को और साथ ही सभी फैंस को इनसे काफी उम्मीदें रहेंगी.

दिल्ली 

DC की बात करें तो पिछले दो मैचों में फ्लॉप रहे Mitchell Marsh पर सभी की नजरें रहेंगी की इस मैच में उनका बल्ला चल पाता है या नहीं. उनके फॉर्म को देखते हुए पहले मैच से ही सभी फैंस को उम्मीद थी की उनसे ताबड़तोड़ और तूफानी पारी देखने को मिलेगी. लेकिन हुआ इसके विपरीत. ऐसे में लगातार दो मैचों में हार का स्वाद चख चुकी दिल्ली को इस बार क्या  Marsh एक अच्छी पारी खेल कर जीत नसीब करवा पाएंगे.

RR और DC के बीच हेड टू हेड आंकड़े 

दिल्ली और राजस्थान के बीच अब तक कुल 26 बार आमना-सामना हुआ है. राजस्थान ने इनमें से 13 मुकाबलों में जीत हासिल की है, वहीं दिल्ली की टीम भी 13 मैच जीतने में कामयाब रही है.

पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच सिर्फ 1 मुकाबला खेला गया था. राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन बनाए थे. जिसके जवाब में खेलने उतरी दिल्ली की टीम ने ये लक्ष्य बड़ी ही आसानी से 18.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. जिसमें वार्नर ने 52 रन बनाए थे.

इस तरह से देख सकते हैं मुकाबले को लाइव

आईपीएल 2023 में दर्शकों के लिए मुकाबलों का मजा लेना बिल्कुल नया अनुभव होने वाला है। क्योंकि इस साल पहली बार टीवी और डिजिटल माध्यम पर 2 अलग-अलग ब्रॉडकास्टर ने अधिकार अपने नाम किए हैं। अगर आप टेलीविजन पर लखनऊ बनाम दिल्ली मुकाबला देखना चाहते हैं तो आपकी तलाश स्टार स्पोर्ट्स पर जाकर खत्म होगी। ठीक इसी प्रकार डिजिटल उपभोक्ताओं के लिए जियो सिनेमा का प्लेटफ़ॉर्म तैयार है। जहां आप फ्री में आईपीएल 2023 के सभी मैच देख सकते हैं।

इस प्रकार की हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

राजस्थान रॉयल्स- देवदत्त पडिक्कल, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), शिमरोन हेटमेयर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, नवदीप सैनी, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल 

दिल्ली कैपिटल्स- पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर (कप्तान), मिशेल मार्श, रिली रोसो, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (WK), कुलदीप यादव. अमन खा, एनरिक नार्जे, मुकेश कुमार.

For more updates, follow Khel Now on FacebookTwitter, and Instagram and join our community on Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Assistant Content Manager for Cricket and Kabaddi at Khel Now since 2023. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he combines his passion for sports with experience in writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan and Virat Kohli admirer, Subhajit proudly supports RCB.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.