MI vs PBKS Head To Head: Mumbai Indians और Punjab Kings में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

दोनों ही टीमों के बीच बराबरी का मुकाबला रहा है।
IPL 2023 का 30वाँ मुकाबला Mumbai Indians (MI) और Punjab Kings (PBKS) के बीच 22 अप्रैल को शाम 7:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाने वाला है। जहाँ एक ओर MI इस सीजन अपना छठा मुकाबला खेलेगी तो वहीं दूसरी ओर PBKS का यह 7वाँ मुकाबला होगा। दोनों ही टीमें इस सीजन अपनी चौथी जीत की तलाश में उतरेंगी।
IPL 2022 में Mumbai Indians का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था और उन्होंने अंक तालिका में अंतिम स्थान पर अपना सीजन समाप्त किया था। इसके अलावा, Punjab Kings भी अंक तालिका में छठे स्थान पर थी, जिसके चलते वह प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी।
गौरतलब हो कि, Mumbai Indians ने इस सीजन अब तक कुल 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें 3 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है और वह 6 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर हैं। उन्हें इस तरह सीजन RCB के खिलाफ बेंगलुरु में और CSK के खिलाफ मुंबई में हार झेलनी पड़ी है।
इसके अलावा, Punjab Kings ने इस सीजन अब तक 6 में से 3 मुकाबलों में जीत हासिल की है और 6 अंकों के साथ अंक तालिका में 7वें स्थान पर हैं। उन्हें अब तक KKR, RR और LSG के खिलाफ जीत हासिल हुई है, जबकि SRH, GT और RCB के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है।
IPL 2022 में Mumbai Indians और Punjab Kings का प्रदर्शन:
IPL 2022 में Mumbai Indians ने 14 में से सिर्फ 4 ही मुकाबले जीते थे और अंक तालिका में अंतिम स्थान पर थे। IPL इतिहास में यह उनका सबसे खराब सीजन गुजरा था। इसके अलावा, Punjab Kings ने 14 में से 7 मुकाबले जीते थे। यह टीम तो 2014 के बाद कभी भी प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी है।
पिछले 10 मैचों में MI और PBKS का प्रदर्शन:
Mumbai Indians को उनके पिछले 10 मैचों में 6 और Punjab Kings को 5 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है।
पिछले 10 मुकाबलों में MI और PBKS की बल्लेबाजी प्रदर्शन:
पिछले 10 मुकाबलों में MI का औसत स्कोर 162, सर्वाधिक स्कोर 192 और न्यूनतम स्कोर 103 रहा है। इसके अलावा, Punjab Kings का औसत स्कोर 169, सर्वाधिक स्कोर 209 और न्यूनतम स्कोर 142 रहा है।
आखिरी 10 मैचों में MI vs PBKS हेड टू हेड:
Mumbai Indians और Punjab Kings के बीच खेले गए आखिरी 10 मैचों में दोनों ही टीमों को 5-5 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है।
IPL में MI vs PBKS हेड टू हेड रिकॉर्ड:
कुल मैच- 29
Mumbai Indians (MI) जीता- 15
Punjab Kings (PBKS) जीता- 14
नो रिजल्ट- 00
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube and join our community on Telegram.
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान
- साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल
- WWE के तीन मौजूदा सबसे बढ़िया बेबीफेस सुपरस्टार्स
- साल 2025 में भारतीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल